सर्दियों में जरूर जाएं कोलकत्ता की ये फेमस जगहें, खूबसूरती देखकर हो जाएंगे हैरान
Sneha Sharma
19-01-2025, 15:30 IST
www.herzindagi.com
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजधानी, भारत की विरासत का प्रतीक है। यह शहर पारंपरिक और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम है, जहां आप ऐतिहासिक इमारतों, संग्रहालयों, स्वादिष्ट व्यंजनों, रंगीन बाजारों, प्राचीन मंदिरों, चर्चों, सिनेमाघरों और ऐतिहासिक किलों को एक साथ देख सकते हैं।
कोलकाता शहर
कोलकाता शहर घूमने का प्लान बना रहे हैं? यहां 5 जगहें हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। ये जगहें आपको शहर के इतिहास और संस्कृति की अनोखी झलक दिखाएंगी। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विक्टोरिया मेमोरियल
कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, विक्टोरिया मेमोरियल, 57 एकड़ में फैला हुआ है। यह स्थान अपनी सुंदर वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के आकर्षणों में शामिल हैं। 21 सुंदर गार्डन 200 साल पुरानी 3,500 से अधिक पेंटिंग हैं और अगर आप कोलकाता की यात्रा पर हैं, तो विक्टोरिया मेमोरियल जरूर देखें।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता की यात्रा पर आएं तो हावड़ा ब्रिज को जरूर देखें! यह प्रसिद्ध ब्रिज न केवल देश भर से बल्कि विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां से कोलकाता का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा, जो आपको अच्छा अनुभव प्रदान करेगा।
फोर्ट विलियम
फोर्ट विलियम कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यदि आप इतिहास को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो फोर्ट विलियम जरूर जाएं। यह स्थान पहले एक जेल हुआ करता था, और इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यदि आप कोलकाता आ रहे हैं, तो इस ऐतिहासिक इमारत को देखना न भूलें।
पार्क स्ट्रीट
अगर आपको शॉपिंग का शौक है, तो कोलकाता के पार्क स्ट्रीट जरूर जाएं। यह जगह दक्षिण कोलकाता में स्थित है और यहां न केवल खरीदारी का आनंद मिलेगा, बल्कि कोलकाता के मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखा जा सकता है। यहां आपको झालमुरी से लेकर चाइनीज और मछली जैसे लजीज व्यंजन भी मिलेंगे।
मार्बल पैलेस
मार्बल पैलेस कोलकाता की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह शानदार महल 19वीं शताब्दी में बनाया गया था और अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। महल की अद्भुत सुंदरता देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप कोलकाता आ रहे हैं, तो इस ऐतिहासिक स्थल को देखना बिल्कुल न भूलें।
कोलकाता शहर केवल पश्चिम बंगाल की राजधानी ही नहीं बल्कि भारत देश की अद्भुत विरासत भी है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com