चैत्र नवरात्रि में दिल्ली के इन प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर के करें दर्शन


Jyoti Shah
26-03-2025, 13:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों की खास मान्यता होती है। इस दौरान व्रत रखने और दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त हो सकता है। वहीं, अब कुछ दिनों में चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के मां दुर्गा मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में जा सकते हैं।

झंडेवालान मंदिर

    चैत्र नवरात्रि के दौरान आप दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवालान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। यह मंदिर मां आदि शक्ति को समर्पित है, जिनके दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं।

छतरपुर मंदिर

    दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो नवरात्रि में छतरपुर मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित है।

कालका जी मंदिर

    नवरात्रि के दौरान आप दिल्ली के प्राचीन और प्रसिद्ध कालका जी मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। यहां नवरात्रि के दौरान भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

योगमाया मंदिर

    महरौली में स्थित यह मंदिर भगवान कृष्ण की बहन योगमाया देवी को समर्पित है। नवरात्रि में आप इस मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं।

गुफा मंदिर

    चैत्र नवरात्रि के दौरान आप दिल्ली के प्रीत विहार में मौजूद गुफा मंदिर का दीदार करने जा सकते हैं। मां वैष्णो देवी को समर्पित इस मंदिर के दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं।

संतोषी माता मंदिर

    यह मंदिर दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मौजूद है। चैत्र नवरात्रि के दौरान आप दिल्ली के संतोषी माता मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं।

शीतला माता मंदिर

    दिल्ली का यह प्रसिद्ध मंदिर शीतला माता रोड पर स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्त बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने आते हैं। यहां शीतला माता मंदिर के दर्शन दूर से ही मिलते हैं।

    दिल्ली के इन मां दुर्गा मंदिरों के दर्शन एक बार जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com