वीकेंड ट्रिप के लिए बनाएं जोधपुर की इन जगहों पर घूमने का प्लान


Sneha Sharma
10-04-2025, 13:30 IST
www.herzindagi.com

    जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है, तो सबसे पहला नाम जोधपुर का ज़रूर लिया जाता है। इसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां की पुरानी गलियों और घरों को नीले रंग में रंगा गया है। वीकेंड ट्रिप के लिए जोधपुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर

    जोधपुर को राजस्थान का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरा शहर माना जाता है। यहां आपको किले, महल और राजस्थानी खानपान का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

मेहरानगढ़ फोर्ट

    अगर आप जोधपुर जा रहे हैं, तो मेहरानगढ़ फोर्ट देखना बिल्कुल न भूलें। यह जोधपुर का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत किला है। यहाँ से पूरे शहर का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाता है।

शीश महल और फूल महल

    जोधपुर को 'किलों और महलों का शहर' कहा जाता है। आप यहां शीश महल और फूल महल जैसी ऐतिहासिक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं जो राजसी वैभव और वास्तुकला का शानदार उदाहरण हैं।

उमेद भवन पैलेस

    जोधपुर आएं और उमेद भवन पैलेस न देखें, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह शहर की सबसे खूबसूरत और भव्य इमारतों में से एक है। इसकी वास्तुकला और इतिहास दोनों ही देखने लायक हैं।

बालसमंद झील

    प्राकृतिक सुंदरता के शौकीनों के लिए बालसमंद झील एक शानदार जगह है। यहां आकर सुकून का अनुभव होता है और पिकनिक मनाने के लिए भी यह एक बढ़िया विकल्प है।

मंडोर गार्डन और मसुरिया हिल गार्डन

    जोधपुर आकर आप खेजड़ला फोर्ट, मंडोर गार्डन और मसुरिया हिल गार्डन जैसी शांत और सुरम्य जगहों पर भी जा सकते हैं। ये स्थल न सिर्फ ऐतिहासिक हैं, बल्कि यहां की हरियाली और शांत वातावरण आपको सुकून का एहसास कराएंगे।

पकवान का लुफ्त उठाएं

    आपको बता दें कि आप जोधपुर आकर पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। यहां आप दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, मिर्ची बड़ा, और मावे की कचौरी जैसे पकवान का लुफ्त उठा सकते हैं।

    जोधपुर आकर पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। यहां आप दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, मिर्ची बड़ा, और मावे की कचौरी जैसे पकवान का लुफ्त उठा सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva