चेन्नई की इन बेहतरीन जगहों पर दोस्तों संग करें सैर
Preeti Sharma
11-10-2023, 12:20 IST
www.herzindagi.com
ट्रेवलिंग के लिए चेन्नई बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के प्राकृतिक नजारे और ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां पर आप बेहतरीन मंदिर, पार्क, चिड़ियाघर , बीच और ऐतिहासिक ईमारत देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप चेन्नई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों की सैर जरूर करें।
मरीना बीच
चेन्नई का मरीना बीच भारत का सबसे लंबा समुद्र तट है। यहां शाम को सूर्यास्त के बाद की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आप दोस्तों के साथ कई तरह के गेम खेल सकते हैं।
कोल्ली हिल्स
चेन्नई में मौजूद कोल्ली हिस्स घूमने के लिए सबसे खास जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। दोस्तों और परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
ब्रीजी बीच
यह चेन्नई की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आप समुद्र तट का मजा ले सकते हैं। फोटोग्राफी करने और सुकून भरी शाम बिताने यहां जरूर आएं।
अष्टलक्ष्मी मंदिर
अष्टलक्ष्मी मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नजारा है। अगर आप चेन्नई घूमने जा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। यहां आप फैमिली या दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं।
विवेकानंद हाउस
इस स्थान पर स्वामी विवेकानंद 1900 में कुछ समय के लिए रूके थे। यहां आप विवेकानंद गैलेरी, ध्यान कक्ष और विवेकानंद पार्क देख सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है।
वल्लुवर कोट्टम
अगर आपको इतिहास और साहित्य में दिलचस्पी है, तो वल्लुवर कोट्टम में जरूर जाएं। चेन्नई में घूमने के लिए यह सबसे सुंदर और आकर्षक जगह है।
एमजी फिल्म सिटी
साल 1994 में स्थापित एमजी फिल्म सिटी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आप दोस्तों के साथ घूमने आ सकते हैं।
चेन्नई की इन बेहतरीन जगहों पर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com