ट्रैकिंग और एडवेंचर के लिए जरूर घूम लें बागेश्वर की ये जगहें


Sneha Sharma
03-04-2025, 07:00 IST
www.herzindagi.com

    उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। बागेश्वर उत्तराखंड के सबसे सुंदर शहरों में से एक माना जाता है, जहां मंदिरों के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए जानते हैं यहां घूमने की खास जगहों के बारे में।

बागनाथ मंदिर के दर्शन करें

    बागेश्वर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां आप बागनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, जो अपनी सभ्यता और आध्यात्मिक शांति के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहां के प्राकृतिक नजारे भी दिल खुश कर देने वाले होते हैं।

पिंडारी और सुन्दरढूंगा ग्लेशियर

    यहां पिंडारी और सुन्दरढूंगा ग्लेशियर भी हैं, जो पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए आदर्श है।

कंडा जाएं घूमने

    बागेश्वर आने के बाद आप कंडा भी जा सकते हैं, जहां हरे-भरे खेत और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं।

भद्रकाली मंदिर

    कंडा में स्थित भद्रकाली मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह मंदिर परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।

बिगुल और पाण्डु ट्रेक

    आपको बता दें कि बागेश्वर में ट्रेकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बिगुल और पाण्डु ट्रेक बेहतरीन विकल्प हैं। ये दोनों स्थान यहां की सबसे प्रसिद्ध ट्रेकिंग जगहों में से एक हैं।

सूरजकुंड और अग्नि कुंड

    बागेश्वर में सूरजकुंड और अग्नि कुंड जैसी धार्मिक और प्राकृतिक जगहें भी देखने को मिलती हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

ऐसे पहुंचे बागेश्वर

    बागेश्वर पहुंचने के लिए आप ट्रेन, हवाई यात्रा या बस का उपयोग कर सकते हैं। ट्रेन से आने के लिए आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक आना होगा, और वहां से बस या टैक्सी लेकर बागेश्वर पहुंच सकते हैं। यदि आप बस से आना चाहते हैं, तो हरिद्वार और ऋषिकेश से बागेश्वर के लिए आसानी से बस उपलब्ध होती हैं।

    बागेश्वर पहुंचने के लिए आप ट्रेन, हवाई यात्रा या बस का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva