जून में साथी के संग इन जगहों को करें एक्सप्लोर


Smriti Kiran
05-06-2025, 10:59 IST
www.herzindagi.com

    जून का महीना साल का सबसे गर्म महीना माना जाता है। इस महीने में अगर आप हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आइए जानें भारत के कुछ शानदार प्लेसेस के बारे में, जहां आप इस महीने में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

गंगटोक

    सिक्किम की राजधानी व सबसे खूबसूरत शहर गंगटोक बेहद रोमांटिक जगह है। वहां आप इस महीने में अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए जा सकते हैं। वहां की नेचुरल सुंदरता, व्यू, वाटरफॉल आदि का दीदार कर सकते हैं।

कूर्ग

    कर्नाटक राज्य में स्थित कूर्ग बेहद खूबसूरत जगह है। इस महीने में वहां का मौसम आपको स्वर्ग जैसा महसूस कराता है। हनीमून के लिए यह जगह परफेक्ट है। आप ऐसे भी पार्टनर के साथ इस जगह पर जाकर यादगार लम्हें क्रिएट कर सकते हैं।

लक्षद्वीप

    जून में पार्टनर के साथ बढ़िया लोकेशन की तलाश में हैं, तो गोवा की जगह लक्षद्वीप जाएं। वहां की खूबसूरती पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। लक्षद्वीप में देश ही नहीं विदेशों से भी कपल्स हनीमून के लिए आते हैं।

मुन्नार

    केरल राज्य अपने आप में बेहतरीन राज्य है। वहां स्थित मुन्नार तो और भी खूबसूरत जगह है। इस महीने में वहां का ठंडा और मनमोहक वातावरण आपका मन मोह लेगा। हनीमून के लिए यह प्लेस शानदार है। वहां घूमने के लिए बहुत कुछ है।

शिलांग

    शिलांग मेघालय राज्य की राजधानी है। जून में इस जगह की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। वहां का ठंडा वातावरण, झरने, झीलें, हरे-भरे शानदार पहाड़ आदि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। इस महीने में हनीमून पर जाने के लिए यह बेस्ट जगह है।

ऊटी

    ऊटी तमिलनाडु राज्य का बेहतरीन हिल स्टेशन है। वहां जून के महीने में हनीमून के लिए जाना बेहद रोमांचक हो सकता है। इस महीने में वहां का मौसम बेहद शानदार होता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दिल्ली के आसपास की जगहें

    अगर आप दिल्ली के आसपास ही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये इलाके, जैसे- मनाली, धर्मशाला, जयपुर, उदयपुर, डलहौजी, मसूरी, कसौली आदि जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं।

    आप भी इन जगहों पर हनीमून के लिए प्लान कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com