गर्मियों में बनाएं नेपाल जाने का प्लान, इन जगहों को करें एक्सप्लोर
Sneha Sharma
24-03-2025, 11:52 IST
www.herzindagi.com
भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। दुनियाभर से लोग यहां घूमने आते हैं, क्योंकि नेपाल में कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं।
गर्मियों में बनाएं नेपाल जाने का प्लान
जब भी नेपाल घूमने की बात आती है, तो सबसे पहले काठमांडू का नाम लिया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी नेपाल में कई खूबसूरत जगहें हैं।
इन जगहों को करें एक्सप्लोर
आज हम आपको नेपाल की कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
मस्टैंग घूमना न भूलें
अगर आप नेपाल जा रहे हैं, तो मस्टैंग घूमना न भूलें। यह जगह काठमांडू से भी अधिक खूबसूरत मानी जाती है और हिमालय की हसीन वादियों में स्थित है। मस्टैंग प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
तिब्बत की पहाड़ियां
मस्टैंग से आप तिब्बत की पहाड़ियों का मनमोहक नज़ारा देख सकते हैं। यह जगह शांत वातावरण और बेहतरीन नजारों के कारण एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी मानी जाती है। आप यहां अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ आकर सुकून के पल बिता सकते हैं।
धुम्बा झील
इसके अलावा, आप नेपाल में धुम्बा झील घूमने जा सकते हैं। यह झील अपनी क्रिस्टल क्लीयर पानी और आसपास की खूबसूरत चट्टानों के लिए जानी जाती है। यहां आकर आपको एक शांत और मनमोहक प्राकृतिक नज़ारा देखने को मिलेगा, जो आपको बेहद खुश कर देगा।
लो मंथांग
अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं, तो लो मंथांग जरूर जाएं। यह जगह बेहद पुरानी और ऐतिहासिक मानी जाती है। यहां आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इस जगह की प्राचीन वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत भी देखने लायक है।
कागबेनी
नेपाल में घूमने के लिए कागबेनी भी एक बेहतरीन जगह है। यहां आकर आपको कई खूबसूरत नदियां और झरने देखने को मिलेंगे। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।
अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं, तो लो मंथांग जरूर जाएं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com