भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक अरुणाचल प्रदेश पहाड़ों, झीलों व शांत प्रसिद्ध मठों के लिए बेहद मशहूर है। आइए आप भी जानें यहां के बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में-
जीरो वैली
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली देखने जरूर जाएं। यहां की खूबसूरती व शांति आपका हृदय जीत लेगी।
तवांग
तवांग के प्रकृतिक अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेगी। यहां स्थित पहाड़ों की बर्फीली चोटियां, दर्राएं, सुंदर झील, शांत झरने देखना बेहद आनंददायक है।
रोइंग
पहाड़ियों और नदियों से घिरा रोइंग अरुणाचल प्रदेश की शानदार जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़, नदियों के पानी का शोर बेहद मनमोहक है।
ईटानगर
हिमालय के उत्तरी छोर पर स्थित ईटानगर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा सदियों पुरानी विरासत का अनुभव भी कर पाएंगे।
बोमडिला
बोमडिला अरुणाचल प्रदेश का सुंदर शहर है, जहां आप बौद्ध और हिंदू दोनों मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं, साथ ही सेब के बगीचे और ईगल नेस्ट वाइल्ड लाइफ सेंचुरीकी सैर भी कर सकते हैं।
भालुकपोंग
भालुकपोंग प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण के लिए बेहद मशहूर है। यहां आप कई एक्टिविटीज, जैसे- ट्रैकिंग, कैंपिंग और फिशिंग आदि का मजा ले सकते हैं।
गोरीचेन पीक
अगर आपको ट्रैकिंग करने का बेहद शौक है, तो अरुणाचल प्रदेश में स्थित गोरीचेन पीक घूमने जाएं। यह यहां की सबसे ऊंची चोटी है और पर्वतारोहण स्थल भी है।
आप भी अरुणाचल प्रदेश के इन प्लेसेस को एक्सप्लोर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com