परफ्यूम और डीओडोरेंट में क्या अंतर है?


Smriti Kiran
20-05-2025, 17:27 IST
www.herzindagi.com

    खुशबू के लिए लोग तरह-तरह के परफ्यूम और डीओडोरेंट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये दोनों सेम नहीं है। इन दोनों के उपयोग अलग-अलग हैं और खासियत भी अलग होती है। आइए आज हम जानेंगे परफ्यूम और डीओडोरेंट में क्या अंतर हैं-

ब्यूटी प्रोडक्ट

    परफ्यूम और डीओडोरेंट, दोनों ही एक तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिनका इस्तेमाल शरीर की खुशबू बढ़ाने के लिए की जाती है।

अल्कोहल की मात्रा

    डीओडोरेंट में अल्कोहल की मात्रा 10-15 प्रतिशत होता है, जबकि परफ्यूम में अल्कोहल 15-25 प्रतिशत होता है।

क्वालिटी

    डीओडोरेंट परफ्यूम के मुकाबले सस्ता होता है, वहीं परफ्यूम डीओडोरेंटसे ज्यादा महंगा होता है। वैसे ये सुंगध की क्वालिटी पर निर्भर करता है।

डीओडोरेंट

    डीओडोरेंट पसीने की बदबू को दूर करने में मददगार है। इसे कपड़े पर नहीं बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों पर, जैसे- अंडरआर्म्स, गर्दन, कंधे, पीठ, पेट, बाहों पर लगाया जाता है।

परफ्यूम

    वहीं परफ्यूम कपड़े पर लगाया जाता है, ताकि पूरे दिन आपके आने-जाने से खुशबू आती रहे। परफ्यूम की खुशबू कपड़े से आती है, जबकि डीओडोरेंट की खुशबू शरीर से आती है।

खुशबू

    परफ्यूम की खुशबू डीओडोरेंट की खुशबू के मुकाबले ज्यादा देर तक रहती है क्योंकि ये कपड़े पर लगाया जाता है।

परफ्यूम की खासियत

    परफ्यूम को आप कपड़े से आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने के लिए लगा सकते हैं और उसके साथ ही इसे घर से सीलन की आने वाली बदबू को भी दूर करने के लिए स्प्रे कर सकते हैं। ध्यान रहे, इसमें अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए सावधानी बरतें।

    अब आप भी इन दोनों को सेम समझने की गलती न करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com