लिपस्टिक के ये कलर्स हैं गर्मियों के लिए खास


Samridhi Breja
08-05-2023, 17:49 IST
www.herzindagi.com

    हर कोई हैवी मेकअप नहीं करना पसंद करता है, लेकिन लिपस्टिक लगाना तो हर किसी को बेहद पसंद होता है। तो चलिए देखते हैं गर्मियों के लिए कुछ खास लिप कलर्स।

बेज कलर

    खासकर फेयर टोन पर इस तरह का कलर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस तरह का कलर आप नो मेकअप लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं।

पीच कलर

    व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ इस कलर को काफी पसंद किया जाता है। वहीं इस कलर को खासकर दिन के फंक्शन में कैरी किया जाता है।

ब्लश पिंक

    ग्लॉसी मेकअप लुक के साथ आप ब्लश पिंक कलर की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। साथ ही आप बेस मेकअप को नेचुरल ही रखें।

ब्लड रेड

    ब्लड रेड कलर देखने में काफी बोल्ड लुक देने में मदद करता है। वहीं इस तरह का कलर नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा।

न्यूड कलर

    न्यूड कलर लगभग हर तरह के फंक्शन व रोजाना के लिए खूबसूरत नजर आता है। इसे चुनते समय अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें।

रोज कलर

    वहीं अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का डीप वार्म कलर आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

डीप रेड

    वहीं रेड कलर लवर्स इस कलर को काफी पसंद करते हैं। वहीं यह कलर हर तरह की स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है।

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।