दुल्हन के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Shadma Muskan
2023-02-24,19:47 IST
www.herzindagi.com
क्या आपकी भी शादी होने वाली है? आप रोजाना इंटरनेट पर मेहंदी के डिजाइन खोजती रहती हैं? इतना समय बर्बाद करने के बाद भी आपको कुछ खास डिजाइन नहीं मिले तो निराश न हो। हम आपके लिए कुछ बेहद ही सुंदर ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन्हें आप अपनी शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं।
मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल ब्राइडल मेहंदी में बेहद यूनिक डिजाइन्स आने लगे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी। आप भी अपनी शादी के दिन इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं।
मंडला गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
आप मेहंदी डिजाइन में आप गोल टिक्की के साथ जयमाला का सीन दिखा सकती हैं। चाहें तो वर-वधु की मांग भरते हुए भी मेहंदी डिजाइन बेहद अच्छा लगता है। इसी तरह आप बाजुओं पर डोली भी बनवा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी सुंदर लगेगी।
अरेबिक चेन मेहंदी डिजाइन
अरेबिक चेन मेंहदी डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत लुक देती है और यह काफी ट्रेंडी भी नजर आती है। अगर आपको हाथों में बहुत भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नहीं लगानी है, तो आपको चेन मेहंदी डिजाइंस का चुनाव करना चाहिए।
पैस्ले मेहंदी डिजाइन
डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है क्योंकि अरबी में ये शैली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे आप फुल या फिर हाफ हैंड पर ट्राई कर सकती हैं। इसमें डिजाइन हमेशा एक उंगली की नोक से शुरू होता है और उंगली से हाथ तक तिरछा जाता है।
मोर ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
क्या आपने कभी हकीकत में मोर देखा है? चलिए फोटोज में तो जरूर देखा होगा? मोर कितना सुंदर लगता है न। इसलिए आपने गौर किया होगा कि कपड़ों से लेकर मेहंदी तक में यह डिजाइन खूब पसंद किया जाता है। आप भी मोर डिजाइन से अपने हाथों को खिला सकती हैं।
अरेबिक फूल मेहंदी डिजाइन
फूल-पत्ती की बेल डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड तो हमेशा ही रहता है, मगर अब कैरी और फूल की ब्रॉड डिजाइंस काफी देखने को मिल रहे हैं। अधिकतर आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में कमल और गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे, लेकिन अरेबिक फूल-पत्ती का लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करें।
ब्राइडल हैवी मेहंदी डिजाइन
आजकल की ब्राइड्स को हाथों में हैवी मेहंदी की जगह मोटी बेल या फिर हैवी अरेबिक मेहंदी डिजाइंस ज्यादा पसंद आती है। अगर आपको हाथों में कैरी डिजाइन लगवानी है, तो आप अरेबिक मेहंदी में इसे आसानी से शामिल कर सकती हैं।
कैर मेहंदी डिजाइन
केरी के साथ फूल और कलियां भी बनाई जा सकती हैं, जिससे मेहंदी को खूबसूरत लुक मिलने के साथ ही उसे भरा-भरा हैवी अंदाज भी मिल जाता है। महीन की जगह अगर आप मोटी मेहंदी से डिजाइन बनाती हैं, तो रचने के बाद वह बेहद खूबसूरत नजर आती है। इससे मेहंदी जल्दी भी लग जाती है क्योंकि मोटी मेहंदी से हाथ जल्दी भर जाते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com