पिचके हुए गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए करें ये 2 काम


Nikki Rai
01-05-2024, 08:02 IST
www.herzindagi.com

    कुछ लोगों पर चबी गाल बहुत ही सुंदर लगते हैं। अक्सर लोग शरीर से तो फिट होते हैं, लेकिन उनका चेहरा बहुत ही पतला होता है। ऐसे में चेहरा बहुत ही बेजान सा नजर आने लगता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो आपको 2 काम रोज करने चाहिए। आइए जानें-

फिश फेस एक्‍सरसाइज

    फिश फेस एक्‍सरसाइज भी पिचके हुए गालों को गोल-मटोल करने में मदद करती है। इसे आप कहीं भी बैठकर आराम से कर सकते हैं। इससे आपके गाल भी भरे-भरे नजर आएंगे।

कैसे करें फिश फेस एक्‍सरसाइज

  • चेहरे की मसल्‍स को रिलैक्‍स करें।
  • गालों को मुंह के अंदर की ओर करें।
  • इस पोजीशन को 2 सेकंड के लिए होल्‍ड करें।

कितनी बार करें फिश फेस एक्‍सरसाइज

    अगर आप अपने पिचके हुए गालों को तेजी से भरना चाहते हैं, तो रोजाना इस एक्सरसाइज को दिन में 2-3 बार 10-10 के सेट्स में करें।

एलोवेरा जेल लगाएं

    एलोवेरा को स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और विटामिन ई जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।

क्या कहती है रिसर्च

    जर्नल एनल्स ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन ट्रस्टेड सोर्स के अनुसार, ''जिन महिलाओं ने 90 दिनों तक एक चम्मच एलोवेरा जेल का सेवन किया, उनमें चेहरे की लोच में सुधार देखा गया। साथ ही इससे चेहरा गोल-मटोल भी होता है।

कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

    पिचके हुए गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए रोजाना 1 चम्मच एलोवेरा जेल का सेवन करें। इसके साथ ही आप इससे रोज 5-10 मिनट चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं।

रोजा खाएं 1 सेब

    उनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी और सी होते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से चेहरे भरने में मदद मिलती है। इससे फेस पर फैट बनने लगता है।

    पिचके हुए गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए आप भी ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com