ब्यूटी पार्लर में नही, घर पर इन चीजों से करें केराटिन ट्रीटमेंट


Pragati Pandey
04-04-2025, 11:09 IST
www.herzindagi.com

    महिलाएं अपने बालों की देखभाल करने के लिए महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट कराती हैं। इसमें केराटिन ट्रीटमेंट भी शामिल है। ऐसे में आज हम आपको घरेलू केराटिन ट्रीटमेंट करने के बारे में बताएंगे, जिसके लिए आपको ब्यूटी पार्लर में नही जाना पड़ेगा।

सामग्री

  •    ½ -कप पके हुए चावल
  •  
  •  4- टेबल स्पून दही
  •   4- टेबल स्पून नारियल तेल

 केराटिन हेयर मास्क बनाने की विधि

    सबसे पहले पके हुए चावल को लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद चावल में दही और नारियल का तेल डालें और पीस लें। अब इस हेयर मास्क को 10 से 15 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।

बालों में ऐसे लगाएं केराटिन हेयर मास्क

    अब अपने बालों को 2 सेक्शन में बांटे और अच्छे से सुलझा लें। इसके बाद बालों की जड़ों से और अंतिम छोर तक इस हेयर मास्क को लगाएं। लगाने के बाद कम से कम 40 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें।

केराटिन हेयर मास्क को धोने की विधि

    जब आपके बालों में यह घरेलू केराटिन मास्क सूख जाए, तब सादे पानी से अपने बालों को धो लें। इसके बाद किसी अच्छी क्वालिटी के माइल्ड शैंपू से धो दें। ध्यान दें बालों को अपने आप सूखने दें। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें।

 केराटिन हेयर मास्क कितनी बार लगाएं?

    अगर आपको इस घरेलू केराटिन ट्रीटमेंट से लाभ चाहिए, तो आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार लगा सकती हैं। 2 बार लगाने से बालों को अच्छा पोषण मिलता है और बाल हेल्दी और शाइनी भी होते हैं।

बालों के लिए चावल के फायदे

    बालों के लिए चावल काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, चावल में कई सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

बालों के लिए दही और नारियल तेल के फायदे

    इस घरेलू केराटिन ट्रीटमेंट में दही का इस्तेमाल होता है, जो बालों के जड़ों को हाइड्रेट करने और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें नारियल तेल भी इस्तेमाल होता है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

    ड्राई बालों के लिए इस घरेलू केराटिन ट्रीटमेंट को ट्राई कर सकती हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी बी अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai