शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन, मिनरल्स और कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वहीं, उनकी कमी की वजह से शरीर में कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है। उसी प्रकार कुछ विटामिन की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-
पैरों में दर्द की समस्या
पैरों में दर्द होना कई कारणों से हो सकता है। इसके पीछे किसी पुरानी चोट, ज्यादा वर्कआउट, विटामिन और मिनिरल्स की कमी भी हो सकती है।
विटामिन बी 12
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी की वजह से भी पैरों में दर्द हो सकता है। यह शरीर में एनर्जी बनाए रखना का काम करता है। वहीं, इसकी कमी का ज्यादा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है।
विटामिन डी
पैरों में दर्द होना विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। क्योंकि यह हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर पैर दर्द की समस्या हो सकती है।
विटामिन बी 1
शरीर में इस विटामिन की कमी के कारण पैरों में दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अनाज, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स खाए जा सकते हैं।
विटामिन ई
विटामिन ई की कमी से भी पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए आप मूंगफली, जैतून का तेल, पालक, आम, कीवी जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अन्य कारण
पैरों में दर्द आयरन की कमी की वजह से भी हो सकता है। इसके लिए दूध, दही, पालक, चुकंदर, सेब और अनार जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।
अच्छी डाइट लें
शरीर में इन विटामिन की कमी का पूरा करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इससे पैरों में दर्द के अलावा अन्य समस्याएं भी नहीं होती हैं।
शरीर में इन विटामिन की कमी की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।