होंठों का रंग बदलने पर ये बीमारियां देने लगती हैं दस्तक


Megha Jain
08-02-2024, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    शरीर में होने वाली छोटी से छोटी बीमारी के लक्षण पहले से ही पता चलने लगते हैं, जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में एक लक्षण होंठों का रंग बदलना भी है। आइए, जानते हैं कि होंठों का रंग बदलना किन बीमारियों का संकेत देते हैं -

लिवर प्रॉब्लम

    होंठों का रंग लाल होने पर उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि होंठों का रंग बदलना लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत दे सकता है।

एनीमिया

    माना जाता है कि होंठों का रंग पीला या सफेद होने पर एनीमिया की बीमारी दस्तक दे सकती है। शरीर में खून की कमी होने पर होंठ सफेद होने लगते हैं।

इंफेक्शन

    माना जाता है कि अगर आपके होंठों का रंग पीला होने लगता है, तो इसका एक कारण इंफेक्शन भी हो सकता है। इससे होंठ सफेद भी होने लगता है।

दिल की बीमारी

    कई बार ज्यादा ठंड लगने की वजह से होंठ बैंगनी रंग के होने लगते हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करता है।

फेफड़ों की समस्या

    माना जाता है कि होंठों के बदले हुए रंग या बैंगनी रंग का होने पर फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का संकेत मिलता है। ऐसे में सतर्क रहना चाहिए।

पेट की बीमारी

    अगर आपके होंठों का रंग नीला पड़ रहा है, तो माना जाता है कि यह पेट से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।

सांस की समस्या

    माना जाता है कि अगर आपके होंठों का रंग लाल पड़ रहा है, तो यह फूड एलर्जी की निशानी है। इसके साथ ही यह सांस से जुड़ी बीमारियों का भी संकेत होता है।

    आप भी जानें कि होंठों के बदले हुए रंग से आप किन-किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com