ब्राह्मी के पत्ते खाने से होते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे


Megha Jain
28-09-2023, 08:30 IST
www.herzindagi.com

    दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे हैं, जिनका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में दवाइयां बनाने में किया जाता है। इन्हीं में से एक ब्राह्मी का पौधा भी है। ब्राह्मी का पौधा स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करता है। आइए, ब्राह्मी के पौधे से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं -

पित्त करे बैलेंस

    ब्राह्मी के पत्तों का रस बनाकर पीने या उसके पाउडर का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे गर्मी में लेने से अच्छा महसूस होता है और पित्त बनने की समस्या दूर हो जाती है।

सिर दर्द से राहत

    सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए ब्राह्मी के तेल की मालिश की जा सकती है। इसकी ठंडी तासीर से बहुत राहत मिलती है। आप इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर भी माथे पर लगा सकते हैं।

सनबर्न से लड़ने में मददगार

    ब्राह्मी के तेल या पाउडर को स्किन पर लगाने से सनबर्न को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन

    ब्राह्मी का पौधा बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। यह शरीर में जमा हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

आंतों को बनाएं हेल्दी

    ब्राह्मी का पौधा पाचन और आंतों को दुरुस्त बनाने में मदद कर सकता है। इसमें आंतों में होने वाली ऐंठन को कम करने के गुण पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

    बाह्मी का पौधा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। इससे किसी भी बीमारी के इंफेक्शन को कम करने या उससे दूर रखने में मदद मिल सकता है।

डिप्रेशन से छुटकारा

    ब्राह्मी के पत्तों का सेवन करने से कार्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। यह बॉडी में सेरटोनिन का लेवल बढ़ाकर स्ट्रेसबस्टर का काम करता है।

    आप भी इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ब्राह्मी के पौधे का इस तरह से सेवन कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।