Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

त्योहार हो या पार्टी लाल रंग के Suit For Women दे सकतें हैं बेहतरीन लुक

जब मौका हो खास और पहनना हो एक शानदार आउटफिट, तो लाल सूट आ सकते हैं आपके काम। ढ़ेरों पैटर्न और डिजाइन वाले कुछ बेहतरीन विकल्पों पर यहां डाल सकती हैं अपनी नजर।

महिलाओं के लिए ट्रेंडी Red Suit
महिलाओं के लिए ट्रेंडी Red Suit

लाल एक ऐसा रंग है, जिसे कुंवारी लड़कियों से लेकर शादी-शुदा महिलाओं तक हर कोई बड़े मन से पहनता है। गहरा और आकर्षक रंग होने के कारण यह हमारे व्यक्तित्व को भी निखारने का काम करता है। वहीं लाल रंग किसी शुभ अवसर पर पहनने के लिए भी सही रहता है। इसी वजह से हम आपके लिए इस रंग में आने वाले कुछ शानदार सूट के विकल्प लेकर आएं हैं, जो कि देखने में किसी डिजाइनर सूट से कम नहीं लगेंगे। लाल रंग के ये सूट आप त्योहार, पार्टी, पूजा, सालगिराह, जन्मदिन जैसे कई अन्य अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं। वहीं इनमें आपको हल्की और भारी दोनों तरह की डिजाइन में आने वाले विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगें, जिन्हें मौके और पंसद के हिसाब से चुना जा सकता है। ये लाल सूट आपको अलग-अलग साइज और स्टाइल में भी मिल जाते हैं, यानी कि आपको वैराएटी से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा। स्टाइल स्ट्रीट पर आप आज इन सूट सेट्स को किन चीजों के साथ पेयर करना है? इससे जुड़ी जानकारी भी आप देख सकती हैं।

कौन-से स्टाइल वाला लाल सूट देगा बेहतरीन लुक?

अवसर, पंसद और आराम के हिसाब से आप किसी भी तरह का लाल सूट अपने लिए चुन सकती हैं। लाल रंग में ही आपको सूट की कई विकल्प आराम से मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपने बेहतरीन लुक के लिए आजमा सकती हैं-

  • सबसे पहले बात करते हैं सामान्य डिजाइन में आने वाले सूट की, इन्हें रोजमर्रा के लिए पहन सकती हैं। साधारण कुर्ता, पैंट और दुपट्टे के साथ आने वाले ये लाल सूट ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर आराम से पहने जा सकते हैं। 
  • सालगिराह, पार्टी या फिर किसी त्योहार पर लाल सूट पहनना है, तो फिर इसके लिए आप अनारकली के साथ ही शरारा और धोती पैंट के साथ आने वाले कुर्ता के विकल्प देख सकती हैं। थोड़ी भारी काम वाले सूट आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं।
  • साधारण और आकर्षक लुक एकसाथ चाहिए, तो फिर आप आलिया कट, नायरा कट और ए-लाइन स्टाइल वाले विकल्प आजमा सकती हैं। इस तरह के सूट त्योहार, पार्टी से लेकर सामान्य दिनों में भी पहने जा सकते हैं। बशर्ते मौके के हिसाब से आपको इनके पैटर्न और डिजाइन को चुनना चाहिए।
  • वहीं आपको साधारण पैंट या प्लाजो के साथ आने वाले भी कुर्ता सेट मिलते हैं, जिन्हें सामान्य दिनों के लिए पहना जा सकता है। अगर आप सूती सूट सेट लेती हैं, तो इन्हें गर्मी के मौसम में भी आराम से किसी भी जगह पहन सकेंगी।
Top ProductsFeatureRating
Libas Women's Silk Blend Kurta Setsसिल्क ब्लेंड3.8
INDO ERA Women's Embroidered Straight Kurta Pant With Dupatta Setस्ट्रेट स्टाइल4.1
GoSriKi Women's Rayon Viscose Anarkali Printed Kurta with Pant & Dupattaअनारकली कुर्ता3.8
Naixa Women's Red A-line Kurta with Pant and Dupatta Setsएंब्राइडरी पैटर्न4.3
Stylum Women's Printed & Embroidered Naira Cut Kurta Pant Dupatta Setप्रिंटेड डिजाइन3.4
01

Libas Women's Silk Blend Kurta Sets

Check Price on Amazon

लिबास ब्रांड का यह सूट शानदार एंब्राइडरी यानी जरी के काम के साथ आता है, जिसे आप किसी त्योहार या फिर शादी-पार्टी में पहनकर अच्छा लुक पा सकती हैं। लाल रंग में आने वाले इस सूट सेट में आपको XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प मिल सकते हैं। यह सूट सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना है, जो कि अलग-अलग मौसम में आरामदायक तरीके से पहना जा सकता है। इसमें सीधा आकार में आने वाला कुर्ता मिलता है, जिसका गला गोल और आस्तीनें पूरी लंबाई में आती हैं। इस सूट सेट में मिलने वाली पैंट एंब्राइडर्ड बॉर्डर और दुपट्टा भी भारी ज़री वर्क के साथ आता है, जो कि इसे देखने में काफी खूबसूरत बनाता है। अगर आप इस लाल सूट के साथ बालों में जूड़ा बनाती हैं और कानों में गोल्डन रंग के भारी झुमके पहनती हैं, तो आपको एक आकर्षक लुक मिलता है।

Libas Womens Embroidered Silk Blend Straight Kurta With Trousers and Dupatta | ethnic wear | bridal suit | wedding dress | occasion wear

Rs. 2229

Get This
02

INDO ERA Women's Embroidered Straight Kurta Pant With Dupatta Set

Check Price on Amazon

इस इंडो एरा सूट सेट में काफ लेंथ तक आने वाले कुर्ता मिलता है, जिसपर हल्का और खूबसूरत ज़री का काम किया गया है। यह कुर्ता गोल गले के साथ आता है और इसकी आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में दी गई हैं। लाल रंग के इस इंडो एरा सूट सेट में स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही रेगुलर फिट वाली पैंट और खूबसूरत ऑरगेन्जा दुपट्टा मिलता है। यह कुर्ता सेट रेयॉन मटेरियल से बना हुआ है, जो कि रख-रखाव में आसान रहता है और साथ ही पहनने पर भी आरामदायक होता है। इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प भी मिल सकते हैं। वहीं इस सूट सेट में लाल के अलावा काले, हरे, लेवेंडर, बैंगनी और ऑफ व्हाइट जैसे रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं।

INDO ERA Women's Rayon Viscose Embroidered Straight Kurta Pant With Dupatta Set (IEOUT4697_Large)

Rs. 1499

Get This
03

GoSriKi Women's Rayon Viscose Anarkali Printed Kurta with Pant & Dupatta

Check Price on Amazon

यह लाल रंग वाला सूट अनारकली स्टाइल में आता है, जिसे आप किसी त्योहार या फिर शादी-पार्टी में भी पहन सकती हैं। इस सूट सेट में लाल के अलावा वाइन, काला, गहरा नीला, मेंहदी और गुलाबी जैसे रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसका कुर्ता काफ लेंथ में आता है और इसकी आस्तीनें ¾ स्टाइल में आती हैं। वहीं यह अनारकली कुर्ता बटन क्लोजर वाले गोल गले के साथ मिलता है। इस सेट में अनारकली कुर्ता के साथ ही पैंट और मैचिंग दुपट्टा भी दिया गया है। यह कुर्ता सेट आपको S से लेकर 5XL तक के साइज में मिल सकता है। इसे रेयॉन विस्कॉस मटेरियल से बनाया गया है, जो कि आरामदायक होने के साथ ही धुलने में भी आसान रहता है।

GoSriKi Women's Rayon Viscose Anarkali Printed Kurta with Pant & Dupatta (Gangori Red-GS_M_Red_Medium)

₹799.00

Get This
04

Naixa Women's Red A-line Kurta with Pant and Dupatta Sets

Check Price on Amazon

विचित्र सिल्क मटेरियल से बनाया गया यह कुर्ता सेट पहनने में आरामदायर हो सकता है और इसे आसानी से घर पर ही हाथों से धुला जा सकता है। इसमें ए-लाइन स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही चौड़े डिजाइन वाली पैंट मिलती है और लुक को पूरा करने के लिए एंब्राइडरी पैटर्न वाला दुपट्टा भी मिलता है। इस सूट सेट में XS से लेकर XL तक के साइज मिल सकते हैं। इसका कुर्ता एंब्राइडर्ड पैटर्न में आता है, जिसमें आस्तीनों और गले के पास हल्का ज़री का काम मिलता है। ए-लाइन स्टाइल वाले कुर्ते का गला वी-आकार में मिलता है और इसकी आस्तीनें पौनी बाजू के साथ आती हैं। लाल रंग के इस कुर्ते को आप किसी छोटे कार्यक्रम जैसे कि, सालगिराह या फिर जन्मदिन में भी पहन सकती हैं।

Naixa Women's Red Vichitra Silk Embroidered A-line Kurta with Vichitra Silk Pant and Chinon Embroidered Dupatta Sets (NK-443-Red-M)

₹1,449.00

Get This
05

Stylum Women's Printed & Embroidered Naira Cut Kurta Pant Dupatta Set

Check Price on Amazon

लाल रंग में एक ट्रेंडी सूट चाहिए, तो नायरा कट वाले इस विकल्प को देख सकती हैं। इसमें नायरा कट कुर्ता के साथ ही स्ट्रेट पैंट और हल्का सिफॉन का दुपट्टा दिया गया है। अलग-अलग साइज में उपलब्ध यह सूट सेट 100% रेयॉन मटेरियल से बना हुआ है, जो कि त्वचा पर मुलायम रहता है और आरामदायक एहसास दे सकता है। लाल रंग के अलावा इस कुर्ता पैंट दुपट्टा सेट में आपको टील रंग का विकल्प भी मिल सकता है। इसका नायरा कट वाला कुर्ता ¾ आस्तीन और काफ लेंथ में आता है, जिसे आप आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। वहीं कुर्ते में गोल गले के साथ ही सामने की तरफ धागे की कढ़ाई भी दी गई है। यह कुर्ता प्रिंटेड डिजाइन में आता है और इसकी पैंट व दुपट्टा सॉलिड पैटर्न वाले हैं। इस कुर्ता सेट के साथ आप बालों को कर्ल कर सकती हैं और कानों में बड़े ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

Stylum Women's Printed & Embroidered Naira Cut Kurta Pant Dupatta Set

Rs. 1049

Get This

क्या लाल सूट सिर्फ पार्टी या त्योहार पर ही पहन सकती हैं?

गहरा और थोड़ा भड़कीला रंग होने के कारण अक्सर महिलाओं को लगता है, कि लाल रंग के सूट सामान्य दिनों में नहीं पहने जा सकते हैं। जबकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, आप सामान्य दिनों में भी इस रंग के सूट पहन सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ उसके पैटर्न और डिजाइन पर गौर करना चाहिए। भले ही आप लाल रंग का सूट पहन रही हों, मगर उसका डिजाइन हल्का होगा तो वह ज्यादा भड़कीला नहीं लगेगा। वहीं आप इसके लिए लाल रंग के हल्के शेड में आने वाले विकल्पों को भी देख सकती हैं। अगर आप सामान्य दिनों में लाल रंग का सूट पहनना चाहती हैं, तो फिर आप पाउडर प्रिंट, धागे की कढ़ाई या फिर सॉलिड पैटर्न वाले कुर्ता सेट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। वहीं इसके लिए आप चाहें तो सिर्फ लाल रंग के कुर्ते को किसी अन्य रंग जैसे सफेद पैंट के साथ पेयर कर सकती हैं, इससे आपको एक बढ़िया लुक मिल सकता है। कोशिश करें कि सामान्य दिनों में पहनने के लिए आप जो भी लाल सूट चुनें, उसका दुपट्टा हल्का ही हो क्योंकि भारी काम वाले दुपट्टे आपका साधारण लुक खराब कर सकते हैं।

लाल रंग के सूट के साथ किस तरह की ज्वेलरी लगेगी अच्छी?

लाल रंग के सूट के साथ कई अलग-अलग तरह की ज्वेलरी पहनी जा सकती है। हालांकी, इसके लिए आपको सूट के डिजाइन और बस मौके को ध्यान में रखना चाहिए। छोटे मौके पर ज्यादा भारी या फिर बड़े मौकों पर एकदम हल्की ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ भी सकती है-

  • अगर आपने एक भारी कढ़ाई और काम वाला सूट पहना है और किसी बड़े कार्यक्रम में जा रही हैं, तो फिर आप इसके साथ कानों में बड़े झुमकें पहन सकती हैं। वहीं आप चाहें तो, गले में पतली चेन या फिर चोकर भी पहन सकती हैं।
  • वहीं हल्की कढ़ाई और प्रिंट वाले सूट के साथ आप अपने ज्वेलरी भारी भी रख सकती हैं। हांलाकी, किसी छोटे कार्यक्रम या सामान्य दिन के लिए पहन रही हैं, तो फिर सूट के साथ सिर्फ झुमके या किसी अन्य किसी प्रकार के ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
  • सूट अगर लाल रंग के है तो आप इसके साथ गोल्डन या फिर AD स्टाइल वाली ज्वेलरी को पहन सकती हैं। लाल सूट के साथ इस तरह की ज्वेलरी आपको और भी अच्छा लुक दे सकतीहै।
  • वहीं सूट के साथ आप पैरों में पायल और हाथों में ब्रेसलेट या फिर चूड़ियां भी पहन सकती हैं। हालांकी, ये चीजें पार्टी या फिर शादी में बेहतर लुक के लिए पहनी जा सकती हैं, सामान्य दिनों में ये स्टाइल को भड़कीला बना सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

लाल रंग का सूट किन मौकों पर पहना जा सकता है?

लाल रंग के सूट को आप अलग-अलग त्योहारों से लेकर किसी शादी या फिर ट्रेडिशनल पार्टी में पहन सकती हैं। वहीं अगर आप चाहें तो हल्के वर्क और प्रिंट वाले लाल सूट को सामान्य दिनों में भी पहन सकती हैं।

लाल सूट के साथ किस रंग की ज्वेलरी अच्छी लगती है?

लाल सूट के साथ पीले सोने, ग्रीन या फिर सिल्वर कलर की ज्वेलरी अच्छी लगती है। वहीं अगर आप एक क्लासी लुक चाहती हैं, तो फिर इसके साथ AD Jewellery भी पेयर कर सकती हैं।

लाल रंग में कौन-से स्टाइल का सूट अच्छा लगेगा?

लाल रंग में आप पटियाला, अनारकली, स्ट्रेट या फिर नायरा कट जैसे अलग-अलग स्टाइल वाले सूट सेट के विकल्प देख सकती हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुनकर मौके के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

क्या कुंवारी लड़कियों पर लाल रंग का सूट अच्छा लगता है?

बिल्कुल, लाल रंग का सूट कुंवारी लड़कियों से लेकर शादी-शुदा महिला तक पर अच्छा लग सकता है। यह रंग आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है, जिससे आपको एक आकर्षक पारंपरिक लुक मिल सकता है।

You May Also Like