फैशन के इस दौर में हर महिला चाहती हैं कि उनका लुक आकर्षक और सभी से हट के दिखें और साथ-साथ वे आरामदायक भी महसूस करती रहें। जब बात बॉटम वियर की आती है तो कंफर्ट देखना तो बनता है ना। आजकल पलाज़ो पैंट्स फैशन की दुनिया में एक ऐसा ट्रेंडी और कई सारे गुणों वाला विकल्प बन चुका हैं, जिन्हें हर उम्र की महिलाएं बड़े चाव से पहनती हैं। ये पैंट्स न केवल आरामदायक होते हैं, बल्कि इन्हें अलग-अलग अंदाज़ में स्टाइल करके हर मौके पर पहना जा सकता है, चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज की क्लास हो या किसी खास फंक्शन में जाना हो, बस जरूरत है सही तरीके से कैरी करने की। अपने फ्लोई डिज़ाइन के कारण पलाज़ो पैंट्स हर बॉडी टाइप पर सूट कर सकते हैं और एक एलिगेंट लुक दे सकते हैं। स्टाइल स्ट्रीट में मौजूद इस पैंट्स के आपको कई सारे विकल्प मिल सकते हैं, साथ ही आप पलाज़ो पैंट्स को किन-किन तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं, यह टिप्स के साथ यहां जानने का मौका मिलेगा ताकि आप हर मौके पर फैशनेबल और स्टाइलिश दिख सकें।
पलाज़ो पैंट्स को किस तरह से स्टाइल कर सकते हैं?
पलाज़ो पैंट्स आजकल तेजी से फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। आप इसे अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करके पारंपरिक से लेकर मॉडर्न लुक तक पा सकती हैं, बस जरूरत है सही टॉप, फुटवियर और एक्सेसरीज़ के साथ इन्हें मैच करने की। आइए जानते हैं कि पलाज़ो पैंट्स को आप किन-किन तरह से स्टाइल कर सकती हैं और इसके क्या टिप्स है;
- कुर्ती के साथ क्लासिक लुक - आप पलाज़ो पैंट्स को लॉन्ग स्ट्रेट कट या आलिया कट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। यह आपको पारंपरिक और ग्रेसफुल लुक दे सकता है, जो कॉलेज या ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।
- शॉर्ट टॉप या क्रॉप टॉप के साथ वेस्टर्न लुक - अगर आप थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो पलाज़ो को शॉर्ट टॉप या Crop Top के साथ पहन सकती हैं। यह कैजुअल आउटिंग या पार्टी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
- शर्ट के साथ फॉर्मल टच - सिंपल पलाज़ो को फिटिंग शर्ट के साथ टक इन करके पहन सकती हैं। साथ ही,बेल्ट भी एड कर सकती है जो आपको फॉर्मल और स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकते हैं और ऑफिस के लिए एक शानदार आउट्फिट साबित हो सकते हैं।
- फ्लोरल या प्रिंटेड पलाज़ो के साथ सिंपल टॉप- अगर आपका पलाज़ो प्रिंटेड या फ्लोरल है, तो उसे सिंपल टॉप या कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। इससे आपका लुक संतुलित और आकर्षक दिखेगा।
- एक्सेसरीज़ और फुटवियर - लुक को कंप्लीट करने के लिए बढ़िया ईयररिंग्स, हल्का मेकअप और मोजड़ी या wedges पहन सकती हैं। अगर आप ऑफिस जा रही हैं तो फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स अच्छा विकल्प हो सकता है।
