मानसून का मौसम काफी सुहावना होता है। इस मौसम में जब बारिश की बूंदें धरती पर गिरती हैं, तो प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। इस मौसम में भारत के कुछ स्थलों पर अद्भुत नजारे देखे जा सकते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखना पसंद करते हैं, तो मानसून इसके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है, क्योंकि इस समय चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। हालांकि इस सीजन में ट्रैवल करने से पहले कुछ खास तैयारियां करनी बेहद जरूरी हैं ताकि सफर में दिक्कत ना आए। इसके लिए सबसे जरूरी चीज है लगेज बैग। यदि आपने भी मानसून में ट्रेवेलिंग का प्लान बना लिया है, लेकिन आपके बैग में पर्याप्त स्पेस की कमी हो रही है, जिस वजह से सारा समान नहीं रख पा रही हैं, तो यहां से लगेज बैग के कुछ ऑप्शन देख सकती हैं। इन लगेज बैग में आपको काफी स्पेस मिलेगा जहां आप आराम से ज्यादा सामान कैरी कर सकती हैं।
इन बातों को ध्यान में रखकर करें लगेज बैग का चयन
- आकार और क्षमता- हमेशा अच्छा-खासा स्पेस वाले लगेज बैग का चनय करें, ताकि एक ही बैग में आपकी जरूरत का सारा सामान आराम से फिट हो जाए और इसके लिए एक से अधिक बैग न ढोना पड़े।
- व्हील्स- व्हील्स वाले बैग कैरी करने में काफी आसान होते हैं। छोटी-बड़ी हर तरह की यात्रा में अगर इस तरह के बैग हों तो काफी सहूलियत हो जाती है।
- हैंडल भी है जरूरी- लगेज बैग में पहियों के अलावा मजबूत क्वालिटी के हैंडल का भी होना जरूरी है, जिससे बैग को पकड़ कर स्क्रॉल किया जा सके।
- वॉटरप्रूफ बैग- मानसून के मौसम के लिए वाटरप्रूफ बैग का ही चयन करें। इस तरह के बैग अचानक बारिश या फिर गलती से पानी में गिर जाने पर अंदर रखे सामान को भीगने से बचाते हैं।
- मजबूत और स्टाइलिश- लगेज बैग खरीदते समय उसकी क्वालिटी और स्टाइल को न भूलें। क्वालिटी अच्छी हो तो बैग सालों-साल तक आपका साथ निभाता है वहीं, लुक बढ़िया हो तो बैग देखने में काफी अच्छी लगती है।
- पॉकेट्स और कम्पार्टमेंट्स- लगेज बैग में पॉकेट्स और कम्पार्टमेंट्स भी होने चाहिए, ताकि आप अपनी छोटी-छोटी चीजों को इसमें आसानी से रख सकें।
