गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है और ऐसे में अगर आप अभी तक खुद को कैसे तैयार करना है, इसे लेकर उलझन में हैं तो आज की गाइड आपके लिए मददगार हो सकती है। हम आपके लिए उन सभी जरूरी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपको साल 2025 में गणेश चतुर्थी के मौके पर सुंदर दिखा सकती हैं। आपको इस गाइड में ना सिर्फ अपने लिए सही ज्वेलरी चुनने की जानकारी मिलेगी, बल्कि आप यहां से मेकअप से जुड़ी बातें भी सीख सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इनसे जुड़ी सरल और हम जानकारी देते हैं, जिसे अपने त्योहारी सीजन स्टाइल का हिस्सा बनाते हुए आप इसबार गणेश चतुर्थी के मौके पर सबसे अलग दिख सकती हैं।
गणेश चतुर्थी पर पहनने के लिए पारंपरिक आभूषण
गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है, जिसमें परंपरा और स्टाइल दोनों का ही अनूठा संगम देखने को मिलता है। अक्सर इस दिन महिलाएं अपने स्टाइल से समझौता किए बिना ही पारंपरिक रूप से तैयार होती है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ खास तरह की एक्सेसरीज पहन सकती हैं-
- हार और झुमके- आपकी पारंपरिक पोशाक से मेल खाता हुआ या फिर कंट्रास्ट रंग का हार और झुमके आपको गणेश चतुर्थी पर बेहद सुंदर दिखा सकते हैं। इसके लिए आप टेंपल, कॉइन या फिर किसी भी तरह के पारंपरिक डिजाइन वाला हार और झुमके पहन सकती हैं। वहीं, आप सोने, चांदी या फिर कुंदन से बने या फिर आर्टिफिशियल हार और झुमकों को स्टाइल कर सकती हैं।
- नथ और पायल- गणेश चतुर्थी पर अक्सर महिलाएं महाराष्ट्रियन तरीके से तैयार होना पसंद करती हैं। इसके लिए आप इसबार एक सुंदर पारंपरिक महाराष्ट्रियन नथ पहन सकती हैं और पायल को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
- कंगन या चूड़ियां- आपका पारंपरिक रूप चूड़ी या फिर कंगन के बिना अधूरा लग सकता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर तैयार होते वक्त इन्हें शामिल करना बिल्कुल ना भूलें। इसके लिए आप मैचिंग चूड़ियां या फिर महाराष्ट्रियन तौर पर पारंपरिक हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर चूड़ियां पहनने का मन नहीं है, तो आप सुंदर डिजाइन के कंगन पहन सकती हैं या फिर त्योहारी सीजन स्टाइल के लिए दोनों को एकसाथ भी पहना जा सकता है।
गणेश चतुर्थी मेकअप टिप्स
एक शानदार मेकअप आपको गणेश चतुर्थी पर और भी आकर्षक बना सकता है। हालांकी, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है, कि आपको कैसा मेकअप करना है। मगर, कुछ खास टिप्स के साथ आप त्योहार पर एक सुंदर और आकर्षक मेकअप कर सकती हैं-
- गणेश चतुर्थी पर मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के बाद उसे टोन और मॉइश्चराइज जरूर करें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रह सकती है।
- इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करते हुए मेकअप का बेस तैयार करें, ताकी आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रह सके।
- प्राइमर के बाद आप अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला वाले विकल्प भी देख सकती हैं।
- अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए आप काजल, आईलाइनर, मस्कारा और आई शैडो का इस्तेमाल करके सुंदर आई मेकअप कर सकती हैं।
- इन सबके बाद एक शानदार लिपस्टिक आपका लुक पूरा कर सकती है। आप चाहें तो फेस्टिव मेकअप में ब्लश और हाईलाइटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
