मानसून का मौसम शुरू होते ही वॉशिंग मशीन का काम काफी बढ़ जाता है, क्योंकि यह गंदे कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें सुखाने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बारिश के मौसम में आपके कपड़ों को चमकाने वाली मशीन खुद अंदर और बाहर दोनों तरफ से गंदी हो जाती है, जिसकी सफाई को लेकर हम अक्सर लापरवाह भी हो जाते हैं। मानसून के मौसम में बढ़ती नमी और पानी की खराब क्वालिटी के कारण वाशिंग मशीन ज़्यादा गंदी हो जाती हैं। ज़्यादा नमी फफूंद और बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, खासकर मशीन के नम हिस्सों जैसे गास्केट और डिटर्जेंट ड्रॉअर में। इसके अलावा, मानसून का पानी गंदा और अशुद्ध भी होता है, जिससे कपड़ों और मशीन के अंदर अवशेष रह सकते हैं। वहीं, अगर आपकी वॉशिंग मशीन किसी खुले स्थान, जैसे आंगन या बलकनी में रखी हुई है तो वो बाहर से भी काफी गंदी हो जाती है। ऐसे में उसे साफ करना काफी जरूरी हो जाता है। मानसून के मौसम में अपनी वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए, वेंटिलेशन, नियमित सफाई और उचित डिटर्जेंट के इस्तेमाल को प्राथमिकता देना जरूरी होता है। नमी जमा होने से रोकने के लिए हर धुलाई के बाद उसका दरवाज़ा खुला रखकर मशीन में अच्छी तरह से वेंटिलेशन सुनिश्चित करना चाहिए। लिंट फिल्टर को समय-समय पर साफ करना चाहिए और बैक्टीरिया व दुर्गंध को दूर करने के लिए टब क्लीन या टब ड्राई साइकिल इस्तेमाल करते रहना चाहिए। वहीं, मशीन को ज़रूरत से ज़्यादा लोड करने से बचना चाहिए और अवशेषों के जमाव को रोकने के लिए उचित मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल कना चाहिए। अगर आपने किसी खुली जगह पर अपनी वॉशिंग मशीन रखी है तो इस्तेमाल के बाद उसे ढक दे और सतह को गीला होना से बचाने के लिए उसे किसी स्टैंड पर भी रखा जा सकता है। तो आइए अब देखते है कुच ऐसे प्रोडक्ट्स जो बारिश के मौसम में आपकी मशीन को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
| Top Products | Feature | Rating |
|---|---|---|
| Yellow Weaves Waterproof & Dust-Proof Top Loading Fully Automatic Washing Machine Cover | जिप क्लोजर | 4.2 |
| AMAZOR Waterproof & Dustproof Front Load Washing Machine Cover | वॉटरप्रूफ | 4.1 |
| Purifit Washing Machine Filter for Hard Water, Chlorine, Limescale Removal | खास डिजाइन | 4.0 |
| Purela Washing Machine Cleaner | 3 का पैक | 4.2 |
| Lifelong Universal & Adjustable Metal Washing Machine Stand | पहिओं के साथ | 4.0 |
Yellow Weaves Waterproof & Dust-Proof Top Loading Fully Automatic Washing Machine Cover
Check Price on Amazonअगर आपके पास एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है तो यह कवर काफी काम आ सकता है। पॉलिस्टर मटेरियल से बना यह कवर 6 किलोग्राम, 6.5 किलोग्राम, 7 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन पर लगाया जा सकता है, जिससे वह धूल, मिट्टी और पानी से बची रहेगी। यह वॉशिंग मशीन कवर ऊपर की ज़िप खोलने और बंद करने की सुविधा देता है। इस कवर के पीछे की तरफ ड्रेनेज पाइप और तार के लिए छेद भी दिए गए हैं; जिस वजह से वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय पूरा कवर हटाने की ज़रूरत नहीं होगी। यह सभी प्रमुख ब्रांड की वाशिंग मशीन पर फिट हो सकता है। हालांकि ऑर्डर करने से पहले अपनी मशीन के साइज़ का मिलान इस कवर से कर लें उस हिसाब से ही सही विकल्प चुनें। इसमें आपको अलग-अलग रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे। यह कवर वॉटरप्रूफ भी है जो मशीन को बारिश से बचाएगा।
Yellow Weaves Waterproof & Dust-Proof Top Loading Fully Automatic Washing Machine Cover
Rs. 399
AMAZOR Waterproof & Dustproof Front Load Washing Machine Cover
Check Price on Amazonवॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ क्वालिटी वाला यह वॉशिंग मशीन कवर फ्रंट लोड मॉडल्स के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें इनलेट पाइप, आउटलेट पाइप और पावर कॉर्ड के लिए छेद दिए गए हैं, जिस वजह से आपको इसे बार-बार उतारने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस इसकी ज़िप खोलनी है और इस्तेमाल करना है। यह वॉशिंग मशीन कवर पूरी बॉडी को अच्छी तरह से ढक सकता है। मशीन के सामने की तरफ पारदर्शी कवर लगा है जिससे मशीन इस्तेमाल करते समय प्रोग्राम देखने में मदद मिलेगी। यह वॉशिंग मशीन कवर धूल और गंदगी के कारण मशीन के रंग को फीका पड़ने से बचाता है। यह कवर वॉशिंग मशीन के अंदर नमी जाने और मोटर जैसे महंगे पुर्ज़ों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इसे लगभगर हर ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ऑर्डर करने से पहले अपनी मशीन के साइज़ का मिलान इस कवर से कर लें उस हिसाब से ही चुनना सही होगा। इसे आप मानसून के साथ-साथ हर मौसम में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
AMAZOR Waterproof & Dustproof Front Load Washing Machine Cover
Rs. 379
Purifit Washing Machine Filter for Hard Water, Chlorine, Limescale Removal
Check Price on Amazonयह प्यूरिफिट का वॉशिंग मशीन फिल्टर है जो हाई क्वालिटी वाले पॉलीफॉस्फेट बॉल्स के साथ आता है। इसे बेहतर प्रदर्शन के लिए खासकर डिज़ाइन किया गया है। यह वॉटर फिल्टर की वॉशिंग मशीन के लिए एक बेहतरीन सुरक्षा कवच का काम कर सकता है। यह हार्ड वॉटर और बारिश के मौसम में पानी की अशुद्धियों से बनने वाले चूने के स्केल से मशीन को बचाता है। यह चूने के स्केल के प्रभाव को काफी कम कर सकता है, जिससे हर धुलाई के बाद आपके कपड़ों की चमक और कोमलता बरकरार रहती है। मानसून में आप इसके साथ अपनी वॉशिंग मशीन की रक्षा कर सकेंगे। इसे फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के लिए खासकर डिजाइन किया गया है जिसे लगाने में भी आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
Purifit Washing Machine Filter for Hard Water, Chlorine, Limescale Removal
Rs. 999
Purela Washing Machine Cleaner
Check Price on Amazonमानसून में वॉशिंग मशीन के ड्रम को अच्छी तरह से साफ करने के लिए यह चीज आपके काफी काम आ सकती है। ड्रम की नियमित सफाई और रखरखाव से आपकी मशीन का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है और आपके कपड़ों पर कैल्शियम जमा होने से बचता है। यह सेल्फ वॉश टैबलेट इतनी सफाई करती है कि आपको अपनी वॉशिंग मशीन को ब्रश से साफ करने और पोंछने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह डीस्केलर टैबलेट पानी के संपर्क में आने पर गहरी स्क्रबिंग पाउडर क्लीनर में बदल जाती है जो जमे हुए मैल और कठोर पानी के जमाव को साफ करती है। मानसून में आपकी वॉशिंग मशीन में इसका इस्तेमाल करने से दुर्गंध नहीं आएगी। यह डिस्केलर टब, रबर गैस्केट और आंतरिक भागों को ताज़ा कर देगा, जिससे आपके कपड़े बेहतर तरह से साफ होंगे। इसकी मदद से अपने वॉशिंग मशीन ड्रम को पूरी तरह से साफ करने के लिए टैबलेट के 1-3 टुकड़े लें और ड्रम में डालें और क्लीन टब साइकिलसेट करें।
Purela Washing Machine Cleaner
Rs. 199
Lifelong Universal & Adjustable Metal Washing Machine Stand
Check Price on Amazonयह मजबूत लाइफलॉन्ग मेटल स्टैंड काफी बहुमुखी है जिसपर आप अपनी वॉशिंग मशीन को आसानी से रख सकते हैं। इसका विस्तार न्यूनतम 50x43 सेमी और अधिकतम 63.5x77.45 सेमी तक हो सकता है, जो इसे घर के लिए एक आवश्यक स्टैंड बनाता है। यह वॉशिंग मशीन स्टैंड 170 किलोग्राम तक का वजन झेल सकता है। यह एडजेस्टेबेल ट्रॉली 4 मजबूत पहियों के साथ आती है, जो आपकी वॉशिंग मशीन को आसानी से शिफ्ट करने में मदद करती है। इसकी मदद से मशीन के नीचे वाले हिस्से को भीगने से बचाया जा सकता है और जमीन की सफाई भी आसानी से की जा सकती है। यह स्टैंड शोर/गति को कम करने के लिए 4 एंटी-वाइब्रेशन पैड के साथ आता है। 5 किलोग्राम से 12 किलोग्राम तक की भार क्षमता वाली ऑटोमैटिक या फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन के लिए यह सही विकल्प हो सकता है।
Lifelong Universal & Adjustable Metal Washing Machine Stand
Rs. 889
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
