गर्मियों के मौसम में निकलने वाली तेज धूप को घर के अंदर आने से रोकना है? मगर इसके लिए पर्दे और ब्लाइंड में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो रहा है? तो यहां दी जा रही जानकारी के जरिए आप अपनी इस मुश्किल को दूर कर सकते हैं। वैसे तो ब्लाइंड और पर्दे दोनों ही लगभग एक ही जैसा काम करते हैं, मगर जब बात हो दोनों में से किसी एक को चुनने की, तो आपको कुछ खास पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह से पर्दे घर के अंदर आने वाली रोशनी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण को काफी हद तक रोकने में सक्षम होते हैं, ठीक उसी तरह ब्लाइंड भी कुछ ऐसे ही काम करते हैं। साज-सज्जा के लिहाज से अक्सर लोगो पर्दों को ज्यादा पसंद करते हैं, तो वहीं प्राइवेसी के लिहाज से ब्लाइंड को चुनना सही रहता है। इनके अलावा और कौन-सी बातें इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं और आप इन्हें घर के किन हिस्सों में लगा सकते हैं? यहां पर इसकी विस्तार से जानकारी दी गई है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
ब्लाइंड और पर्दे दोनों में से कौन है बेहतर?
दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है, यह बात कई पहलुओं पर निर्भर करती है। वहीं इनमें से किसी एक को चुनना आपकी पसंद, जरूरत और बजट पर भी निर्भर करता है-
- सजावट- अगर आप अपने घर को सजाने के लिहाज से खिड़की-दरवाजों को ढ़कना चाहते हैं, तो आपको पर्दों का चुनाव करना चाहिए। इनमें आपको कई रंग, डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं, जो कि सजावट के लिए बढ़िया हो सकते हैं, जबकि ब्लाइंड में ये विकल्प सीमित होते हैं।
- रख-रखाव- वैसे तो पर्दों और ब्लाइंड दोनों की ही देखभाल करना आसान होता है। मगर ब्लाइंड जल्दी गंदे नहीं होते हैं और इनपर दाग-धब्बे भी कम पड़ते हैं, ऐसे में इनका रख-रखाव पर्दों के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है।
- पारदर्शिता- जहां एक तरफ पर्दों के कारण अक्सर अधिक रोशनी घर के अंदर आती है, तो वहीं ब्लाइंड इसे काफी हद तक रोकने में सक्षम होते हैं। इसी कारण से प्राइवेसी के लिहाज से भी इन्हें पसंद किया जाता है और ये कमरे को अधिक ठंडा भी रखते हैं।
- बजट- अधिकतर ब्लाइंड पर्दों के मुकाबले ज्यादा मंहगे होते हैं। ऐसे में अगर आप घर की खिड़की या दरवाजों को ढ़कने के लिए एक सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं, तो फिर पर्दे आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। वहीं अधिक टिकाऊपन के लिए ब्लाइंड को चुना जा सकता है।
पर्दे या फिर ब्लाइंड को घर के किन हिस्सों में लगा सकते हैं?
पर्दे और ब्लाइंड दोनों में ही आपको ऐसे विकल्प मिल जाते हैं, जिन्हें आप घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगा सकते हैं। इनमें अलग-अलग साइज के विकल्प आते हैं, जिन्हें खिड़की और दरवाजे के आकार से अनुसार चुन सकते हैं। घर के मुख्य कमरों में अच्छे लुक के लिए आपको पर्दे लगाने चाहिए, क्योंकि ये सजावट के लिहाज से अच्छे हो सकते हैं। वहीं आप रसोईघर से लेकर पढ़ाई वाले कमरे और मेहमानों के कमरों में भी पर्दे लगा सकते हैं। इसके अलावा लिविंग एरिया में पर्दों के साथ ही आप ब्लाइंड को भी लगा सकते हैं, ताकी वहां पर अधिक रोशनी ना आए और एक ठंडा वातावरण भी मिल सके। अगर आपके घर में कोई बड़ा और खुला स्थान है, तो आप वहां पर ब्लाइंड लगा सकते हैं और साथ ही बालकनी में लगाने के लिए भी ये अच्छे साबित हो सकते हैं। घर के दो हिस्सों को अगर आप अलग-अलग करना चाहते हैं, तो इसके लिए बीच में पर्दे लगा सकते हैं। खुली अलमारियों को ढ़कने के लिए भी पर्दे काम आ सकते हैं। अगर आपका कोई कमरा बालकनी के पास का है तो उसके बाहरी हिस्से को ढ़कने के लिए आप वहां पर ब्लाइंड लगा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
पर्दों और ब्लाइंड्स में से गर्मियों के लिए कौन अच्छा हो सकता है?
गर्मियों में ब्लाइंड्स पर्दों से ज़्यादा अच्छे होते हैं, क्योंकि ये धूप को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं और कम रोशनी में भी आपकी प्राइवेसी को भी बनाए रख सकते हैं। वहीं इनका रख-रखाव भी काफी आसान होता है।
सजावट के लिए पर्दे या ब्लाइंड्स में से कौन अच्छा है?
घर की सजावट के लिहाज से ब्लाइंड्स के मुकाबले पर्दे ज्यादा अच्छे रहते हैं। इनमें आपको आकर्षक रंग, डिजाइन और पैटर्न के तमाम विकल्प मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और कमरे की थीम के अनुसार चुन सकते हैं।
क्या ब्लाइंड्स को घर पर धुला जा सकता है?
ब्लाइंड्स को किसी टब में गर्म पानी भरकर या फिर वॉशिंग मशीन में 30 डिग्री तक के तापमान पर धुला जा सकता है, हालांकी इसके लिए आपके ब्लाइंड्स मशीन में धुलने लायक होने चाहिए। टब में धुलते समय आपको हल्के साबुन या फिर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
गर्मियों में किस तरह के पर्दे घर में लगाए जा सकते हैं?
ब्लैकआउट फीचर वाले पर्दे गर्मी में लगाने के लिए अच्छे हो सकते हैं। वहीं आप हल्के रंग के पारदर्शी या अर्ध-पारदर्शी पर्दे भी घर में लगा सकते हैं, जो बाहर से आने वाली रोशनी को कम करने में सक्षम होते हैं।