घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पर्दे हमारी गोपनीयता बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन जब बात प्राइवेसी की आती है, तो अक्सर सवाल होता है कि शीर पर्दे चुनना सही है या ब्लैकआउट ड्रेप्स बेहतर हैं? बता दें, Sheer Curtains हल्के और पतले कपड़े से बने होते हैं, इसलिए इनमें से प्राकृतिक रोशनी आसानी से कमरे में आती है। इससे दिन के समय कोई भी बाहर से अंदर नहीं देख सकता है लेकिन रात में जब कमरे के अंदर लाइट जलती है, तो इनसे पूरी प्राइवेसी नहीं मिल सकती है। वहीं, Blackout Drapes मोटे और अपारदर्शी होते हैं, जो बाहर से आने वाली रोशनी और नजर दोनों को काफी हद तक रोक सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कमरे में दिनभर रोशनी भी बनी रहे और हल्की प्राइवेसी भी मिले, तो शीर पर्दे सही विकल्प रहेंगे। लेकिन बेडरूम, लिविंग रूम या ऐसी जगह जहां पूरी प्राइवेसी जरूरी है, वहां ब्लैकआउट ड्रेप्स ज्यादा उपयोगी रहेंगे।
देखें 6 खूबसूरत विकल्प नीचे -
अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें योरपिक्स पर।
