Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

₹10,000 में परफेक्ट Kitchen Setup कैसे करें? जानें आसान और किफायती तरीके

नए घर में किचन को करना है सेटअप वो भी ₹10,000 में? तो यहां बताए जा रहे कुछ तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

₹10,000 में परफेक्ट Kitchen Setup कैसे करें? जानें आसान और किफायती तरीके
₹10,000 में Kitchen Setup कैसे करें?

क्या आपने हाल ही में नया घर लिया है या फिर नए फ्लैट में शिफ्ट होने वाले हैं और इसके लिए सारी तैयारी कर ली है लेकिन अभी रसोई घर को सेट करना बाकी रह गया है और समझ नहीं आ रहा कैसे करें? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज हम साज-सज्जा के तहत आपके लिए 10,000 रुपये के अंदर किचन सेटअप की जानकारी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने किचन को अच्छे से सेट कर सकते हैं। ₹10,000 तक की बजट में आपको किचन के लिए लगभग सभी जरूरी चीजें आराम से मिल जाएंगी। खास बात यह है कि इस बजट में मिलने वाली चीजें आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को तो पूरा करेंगी ही, साथ किचन को अच्छा सा लुक भी देंगी, जिससे आपका किचन मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आएगा। हालांकि इतना बजट छोटे किचन के लिए उपयुक्त हो सकता है। अगर इस बजट में बड़ा किचन सेट करना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

₹10,000 में कैसे किचन सेटअप करें?

10 हजार में किचन सेट करने के लिए आप सबसे पहले किचन की दीवार वॉलपेपर लगा सकते हैं। इससे किचन को नया लुक मिलेगा। इसके अलावा कैबिनेट्स और काउंटर टॉप्स की सफाई या फिर पेंटिंग करा सकते हैं, क्योंकि नए कैबिनेट के लिए बजट 10 हजार के ऊपर जा सकता है। किचन के छोटे-मोटे बर्तन या फिर अन्य जरूरी चीजें इधर-उधर फैली न रहें, इसलिए ऑर्गेनाइजर का उपयोग कर सकते हैं। खाना बनाने और परोसने के लिए बर्तन, गैस और चूल्हा किचन के लिए सबसे जरूरी चीज है। राशन का सामान रखने के लिए आपको डिब्बों की आवश्यकता हो सकती है। कचरा इकट्ठा करने के लिए एक डस्टबिन भी किचन में जरूर होना चाहिए। चाकू, पीलर और कैंची के बिना आपके किचन का काम अधूरा हो सकता है। इसके अलावा किचन कैबिनेट की सफाई के लिए कपड़े भी जरूर होने चाहिए। मसाला को व्यवस्थित रखने के लिए मसाला बॉक्स की आवश्यकता होगी। सब्जियों को एक जगह रखने के लिए सब्जी स्टैंड या फिर टोकरी की भी आपके किचन में जरूर होनी चाहिए। ये सारी चीजें आपको 10 हजार रुपये तक की कीमत में मिल सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
Pigeon Favourite 7 Piece Gift Setकुकवेयर सेट3.4
Kuber Industries Stainless Steel Dish Rack for Kitchenबर्तन स्टैंड 4.2
CYNFLEES Knife for Kitchen use, Kitchen Knife Setsनाइफ सेट4.0
Amazon Brand - Solimo Revolving Plastic Spice Rack set स्पाइस रैक सेट3.9
Pigeon by Stovekraft Cruise 1800 watt Induction Cooktop इंडक्शन 3.6
01

Pigeon Favourite 7 Piece Gift Set

Check Price on Amazon

यह पिजन ब्रांड का कुकवेयर सेट है। इस कुकवेयर सेट में 7 अलग-अलग तरह के बर्तन मिल रहे हैं। ये सभी नॉन-स्टिक कोटेड बर्तन हैं, जिनमें खाना चिपकने ची टेंशन नहीं रहती है। इन बर्तनों का इस्तेमाल आप गैस चूल्हा के अलावा इंडक्शन स्टोव पर भी कर सकते हैं। यह कुकवेयर सेट फ्राई पैन, कढ़ाई, सॉस पैन, स्पैटुला, तड़का पैन और एक तवा के साथ आता है। इसके अलावा इसके साथ एक ढक्कन भी दिया जा रहा है। आसान पकड़ के लिए गर्मी प्रतिरोधी बेकलाइट हैंडल इन बर्तनों में लगा हुआ है। लाल रंग के इन बर्तनों को किसी को गिफ्ट में भी दिया जा सकता है।

Pigeon Favourite 7 Piece Gift Set

Rs. 1349

Get This
02

Kuber Industries Stainless Steel Dish Rack for Kitchen

Check Price on Amazon

कुबेर इंडस्ट्रीज ब्रांड का यह बर्तन स्टैंड है, जो कि स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है। इसे किचन की रैक पर रखा जा सकता है। इसमें हैंडल भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से इस बर्तन ऑर्गनाइज़र स्टैंड को पकड़ कर उठाया जा सकता है। इसमें एक चम्मच होल्डर भी लगा हुआ है। इसके अलावा एक ड्रेनिंग ट्रे भी इसके साथ दिया जा रहा है, जिससे बर्तनों से निकलने वाला पानी किचन में फैलने के बजाय इसमें एकत्रित हो जाता है, जिसके भर जान पर इसे आप सिंग में गिरा सकते हैं। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 17x22 इंच, 56 x 44 x 23 सेंटीमीटर है। स्टील से बने इस बर्तन स्टैंड में जंग लगने की समस्या भी नहीं होती है।

Kuber Industries Stainless Steel Dish Rack for Kitchen

Rs. 899

Get This
03

CYNFLEES Knife for Kitchen use, Kitchen Knife Sets

Check Price on Amazon

चाकू रसोई की सबसे जरूरी उपकरणों में से एक है। फल, सब्जियां आदि काटने के लिए रोजाना इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप नया किचन सेट करने जा रहे हैं तो इस नाइफ सेट को ले सकते हैं। इसमें मल्टी कलर के 6 टूल्स मिल रहे हैं, जिसमें चार अलग-अलग साइज के चाकू, एक पीलर और एक कैंची दी जा रही है। अल्ट्रा-शार्प एज वाले इन चाकू की मदद से कोई भी सब्जी या फल आसानी से काटे जा सकते हैं। स्टेनलेस स्टील से बने इन उपकरण में नॉन-स्टिक कोटिंग वाली ब्लेड लगी हुई है, जिसमें जल्दी जंग लगने की समस्या नहीं होती है।

CYNFLEES Knife for Kitchen use, Kitchen Knife Sets

Rs. 295

Get This
04

Amazon Brand - Solimo Revolving Plastic Spice Rack set

Check Price on Amazon

रोजाना इस्तेमाल में आने वाले मसाले आदि को रखने के लिए आपको मसाला दानी की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आप इस स्पाइस रैक सेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लास्टिक का बना हुआ है और इसमें कुल 16 डिब्बे लगे हुए हैं और सभी डिब्बों की कैपेसिटी 120 मिली है। 3 छेद और आसानी से मुड़ने वाले ढक्कन इस इन जार में लगे हुए हैं, जिस वजह से इनका इस्तेमाल करना आसान है। सामान खाली होने पर आप इसे दोबारा भर सकते हैं और गंदा होने पर इन डिब्बों आसानी से साफ भी किया जा सकता है।

Amazon Brand - Solimo Revolving Plastic Spice Rack set

Rs. 489

Get This
05

Pigeon by Stovekraft Cruise 1800 watt Induction Cooktop

Check Price on Amazon

खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा या फिर इंडक्शन की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में आप इस इंडक्शन स्टोव को ले सकते हैं। यह पिजन ब्रांड का 1800 वॉट वाला इंडक्शन कुकटॉप है, जो कि क्रिस्टल ग्लास के साथ मिल रहा है। इसमें 7 सेगमेंट एलईडी डिस्प्ले लगी हुई है। साथ ही इसमें ऑटो स्विच ऑफ की सुविधा भी दी जा रही है। यह इंडक्शन स्टोव हाई-ग्रेड इलेक्ट्रिकल के साथ आता है, जो शॉर्ट सर्किट से बचाता है। इसकी बेहतरीन टॉप प्लेट अधिक तापमान को भी झेल सकती है। इसके साथ मिलने वाले कॉर्ड की लंबाई: 1.3 मीटर है। इसमें सॉफ्ट पुश बटन भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।

Pigeon by Stovekraft Cruise 1800 watt Induction Cooktop

Rs. 1399

Get This

नया किचन सेट करने के लिए किन चीजों की होगी आवश्यकता?

  • कैबिनेट्स और काउंटर टॉप्स- अगर आप नया किचन सेट करने जा रहे हैं, तो काफी सारी चीजों की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए सबसे जरूरी चीज है कैबिनेट्स और काउंटरटॉप्स। अगर आपके किचन में पहले से कैबिनेट्स और काउंटर टॉप हैं, तो उन्हें आप पेंट करवा सकते हैं। नया कैबिनेट लगवाने के लिए आपका बजट ₹10,000 से ज्यादा जा सकता है। आप चाहें तो कुछ रैक और शेल्फ भी लगा सकते हैं।
  • सिलेंडर और गैस चूल्हा- खाना बनाने के लिए आपको सिलेंडर और गैस चूल्हा की आव्यकता हो सकती है। सिलेंडर और गैस चूल्हा दोनों आपको 2500 से लेकर 4000 रुपये तक में मिल जाएंगे।  
  • बर्तन- खाना बनाने और खाने के लिए बर्तनों की आवश्यकता होगी। बर्तन के लिए बजट कितना होना चाहिए यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
  • सिंक- बर्तन धोने और हाथ धोने के लिए किचन में सिंक जरूर होना चाहिए। किचन 6000 से लेकर 10000 में मिल सकते हैं। हालांकि इनकी कीमत और ज्यादा भी हो सकती है।
  • बर्तन स्टैंड- बर्तनों को एक जगह व्यवस्थित रखने के लिए किचन में एक बर्तन स्टैंड का भी होना आवश्यक है। 500 से लेकर 2000 तर में आपको बर्तन स्टैंड भी मिल जाएंगे।
  • डिब्बे- राशन का समान या फिर मसाले आदि रखने के लिए डिब्बे किचन में जरूर होने चाहिए। किचन के लिए डिब्बे 200 से लेकर 2000 रुपये तक में आराम से मिल जाएंगे।
  • चिमनी- किचन में प्रॉपर वेंटिलेशन की व्यवस्था न हो तो खाना बनाते समय पूरा किचन और घर धुंआ-धुंआ हो जाता है। ऐसे में चिमनी अच्छा विकल्प है। चिमनी आपको 5 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से मिल सकती है।

इन्हें भी देखें: 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

500 रुपये से कम कीमत में किचन के लिए कौन सी जरूरी चीजें मिल सकती हैं?

500 रुपये से कम कीमत में आपको चाकू, कैंची, किचन टॉवल, प्लास्टिक बर्तन स्टैंड, सब्जी की टोकरी आदि चीजें आराम से मिल जाएंगी।

क्या 10 हजार रुपये में बड़ा किचन सेट किया जा सकता है?

नहीं, बड़ा किचन सेट करने के लिए आपका बजट 10 से अधिक होना चाहिए।

कम बजट में किचन की दीवार को नया लुक कैसे दिया जा सकता है?

कम बजट में किचन की दीवार को नया लुक देने के लिए आप वॉलपेपर लगा सकते हैं।

किचन टॉवल कितने रुपये में मिल जाते हैं?

100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आपको आराम से किचन टॉवल मिल जाएंगे।

You May Also Like