क्या तेज गर्मी और धूप के कारण आपका भी लिविंग रूम इतना ज्यादा तपने लगा है कि उसमें एक पल भी नहीं रहा जाता? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने लिविंग रूम एकदम ठंडा रख सकते हैं साथ ही उसके लुक को भी बढ़िया बना सकते हैं। यहां पर हम आपके लिए कुछ ऐसे सामानों की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिविंग रूम को सुंदर बना सकते हैं। ये सभी सामान न सिर्फ आपके लिविंग रूम को नया और फ्रेश लुक देंगे, बल्कि इनसे आपका घर भी ठंडा रहेगा। खास बात यह है कि साज-सज्जा की लिस्ट में आने वाले ये सभी सामान बजट फ्रेंडली भी हैं, जिस वजह से आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यानी कम पैसे में आप अपने लिविंग रूम को मॉर्डन और कूल लुक दे सकते हैं।
किस प्रकार का समान गर्मियों के लिए रहेंगे सही?
गर्मी में घर या लिविंग रूम को सजाने के लिए हल्के रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ज्यादा गहरा रंग गर्मी को आकर्षित करता है। इसके अलावा अगर आपके लिविंग रूम में मोटे पर्दे, कुशन कवर या सोफे का कवर लगा है तो उसे बदल कर हल्के और हवादार फैब्रिक जैसे कि कॉटन, लिनन, या जूट का इस्तेमाल करें। साथ ही गर्मी में पौधों का उपयोग करके आप अपने Living Room सजा सकते हैं। Plants न सिर्फ लिविंग रूम को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं और इनसे घर में ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा लिविंग रूम में ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक सजावटी समान जैसे कि लकड़ी, बांस या पौधों का इस्तेमाल करके आप अपने लिविंग रूम को गर्मियों के लिए तैयार कर सकते हैं।
कम बजट में लिविंग रूम को गर्मी के लिए कैसे करें तैयार?
कम बजट में भी आप अपने लिविंग रूम को गर्मी के मौसम में कूल और फ्रेश लुक दे सकते हैं। इसके लिए मार्केट में आपको काफी सारी चीजें कम कीमत में आराम से मिल जाएंगी। 1000 रुपये से कम कीमत में आपको शोपीस, फूलदान, इनडोर प्लांट्स, DIY प्रोजेक्ट्स और हल्की रोशनी वाली कलरफुल एलईडी लाइट्स आराम से मिल जाएंगी। इसके अलावा 2000 या फिर 2500 तक की बजट में आपको पर्दे, सोफा कवर, वॉल स्टीकर जैसी चीजें मिल जाएंगी। इसके अलावा 5000 तक की बजट में आपको लकड़ी या बांस के फर्नीचर, फैन और अच्छी क्वालिटी के कालीन वगैरह भी मिल सकते हैं। इन सारी चीजों की मदद से न सिर्फ आप अपने लिविंग रूम को एक बढ़िया सा लुक दे सकते हैं, बल्कि ये चीजें कमरे को ठंडा भी रखेगी।
छोटे आकार के लिविंग रूम में क्या-क्या रखना चाहिए?
अगर आपका लिविंग रूम छोटा है, तो उसे आकर्षक दिखाने के लिए ज्यादा सामान भरने के बजाय कुछ सीमीत चीजें ही रखें। यहां कुछ चीजें बताई जा रही हैं, जिन्हें आप अपने लिविंग रूम में रख सकते हैं। इससे आप लिविंग रूम थोड़ा बड़ा दिख सकता है।
- कम फर्नीचर रखें- अपने लिविंग रूम में ज्यादा Furniture रखने के बजाय कम फर्निचर रखें। इससे आपका Living Room बड़ा और साफ दिख सकता है।
- छोटे फर्नीचर- छोटे लिविंग रूम में कम स्पेस घेरने वाले छोटे आकार के फर्नीचर का उपयोग करें। इससे भी आपका लिविंग रूम बड़ा दिखेगा।
- हल्के रंग- बहुत ज्यादा गहरे रंगों का चुनाव करने के बजाय छोटे लिविंग रूम में हल्के रंग का चुनाव करें, क्योंकि गहरे रंग की वजह से लिविंग रूम भरा हुआ दिखेगा।
- हैंगिंग प्लांट- लिविंग रूम में कम स्पेस है और आपको पौधे लगाने हैं, तो इसके लिए हैंगिंग प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कमरे की सजावट भी हो जाएगी और आपका लिविंग रूम ज्यादा भरा-भरा नहीं दिखेगा।
- वॉल शेल्फ- लिविंग रूम में सजावटी समान जैसे कोई शो पीस या फिर फूलदान रखने के लिए टेबल की बजाय वॉल शेल्फ लगाएं। इस पर आप बुक्स या अन्य चीजें भी रख सकते हैं।
लिविंग रूम को ठंडा रखना क्यों है जरूरी और इसमें रखी कौन सी चीजें करती हैं अधिक गर्मी पैदा?
लिविंग रूम घर का वह हिस्सा है, जहां हम खाली समय में ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। साथ ही कोई मेहमान आता है तो सबसे पहले उसे लिविंग रूम में ही बैठाया जाता है। इस वजह से गर्मी में लिविंग रूम के तापमान को जितना हो सके कम करने की कोशिश करें ताकि आप इसमें यहां सुकून से कुछ पल बिता सकें। नीचे कुछ चीजें बताई जा रही हैं, जो आपके लिविंग में गर्मी पैदा कर सकती हैं। इन्हें कम करके भी लिविंग रूम के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण- अगर आपके लिविंग में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- टीवी, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखी हुई हैं, तो इससे लिविंग रूम गर्म हो सकता है। ऐसे में जरूरत न होने पर इन्हें बंद करके रखें।
- तेज रोशनी- अगर लिविंग रूम में ऐसी लाइट लगी हुई है जो तेज रोशनी देती है, तो इससे भी कमरा गर्म हो सकता है। ऐसे में तेज रोशनी वाली लाइट की जगह हल्की रोशनी वाली लाइट लगा लें या फिर जरूरत न होने पर लाइट को बंद करके रखें।
- खुली खिड़कियां- गर्मी के दिनों में खिड़कियों के खुला रखने से तेज धूप को लिविंग रूम में प्रवेश कर जाती है, जो कमरे में गर्मी पैदा करती है। ऐसे में इन्हें बंद करके रखें। खासतौर पर दोपहर में खिड़कियों को बिल्कुल भी न खोलें।
- गहरे रंग- अगर आपके लिविंग रूम में अधिक गहरे रंगों का इस्तेमाल हुआ है, तो इससे भी कमरा गर्म हो सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हल्के रंगों का इस्तेमाल करें।
इन्हें भी देखें: