Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

मात्र ₹5000 में हो सकती है लिविंग रूम की कापायलट

क्या आपके लिविंग रूम का नजारा काफी पुराना और बोरिंग लगने लगा है और उसकी सजावट के लिए तलाश है कुछ सजावटी सामानों की? यहां मिलेंगे आपको ढेरों विकल्प वो पांच हजार रुपए से भी कम कीमत में।

मात्र ₹5000 में हो सकती है लिविंग रूम की कापायलट
लिविंग रूम के लिए सजावटी सामान

क्या आप अपने लिविंग रूम की सजावट करने की सोच रहे हैं लेकिन इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना चाहते हैं? तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर आपको कुछ सजावटी सामानों के बारे में बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इन सभी सामानों की कीमत ज्यादा नहीं है। ये सभी सजावट के सामान आपको पांच हजार रुपए से भी कम कीमत में आराम से मिल जाएंगे और ये काफी आकर्षक भी हैं, जो कि आपके लिविंग रूम की कायापलट कर देंगे। आजकल हर कोई चाहता है कि उसका घर सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर से भी सुंदर और आकर्षक लगे। इसके लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। लिविंग रूम को सजा कर रखना एक कला होती है और इस कला में सजावट के कुछ सामान हमारे काफी काम आते हैं। हाउस होल्ड फर्निशिंग के तहत आने वाले ये सभी सामान आकर्षक और किफाती हैं। जिनकी मदद से बोरिंग लिविंग रूम को भी नया और फ्रेश लुक दिया जा सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर जिन सजावटी सामानों की लिस्ट दी जा रही है, उनकी कीमत फिलहाल ₹5000 से कम है। भविष्य में इनकी कीमत कम या ज्यादा होने पर हम उत्तरदाई नहीं हैं, इसलिए कोई भी सामान चुनने से पहले हम आपको उसकी सही प्राइस अच्छे से चेक करने की सलाह देते हैं।

₹5000 के अंदर लिविंग रूम को सजाने के लिए कौन सी चीजें हो सकती हैं उपयोगी?

पांच हजार रुपये से कम कीमत में लिविंग रूम की सजावट के लिए आपको काफी सारी चीजें आराम से मिल जाएंगी। अगर आप सबसे पहले Living Room की दीवारों को सजाना चाहते हैं तो पेटिंग, फोटो फ्रेम समेत काफी सारे अलग-अलग डिजाइन वाले वॉल शेल्फ की मदद से ले सकते हैं। हालांकि अगर आप पूरी दीवार का रंग बदलना चाहते हैं तो वॉल स्टिकर आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं। ये आपके लिविंग रूम को एक नया लुक दे सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी। हरे-भरे पौधे का भी घर की सजावट में काफी योगदान होता है। ऐसे में अपने लिविंग रूम में अलग-अलग तरह के इनडोर प्लांट्स भी रख सकते हैं। इनडोर प्लांट को रखने के लिए आपको प्लांट स्टैंड की जरूरत पड़ सकती है। ये न सिर्फ पौधे रखने के काम में आते हैं बल्कि इनकी मदद से लिविंग रूम की सुंदर सजावट भी होती है। इसके अलावा फर्श पर आप आर्षक प्रिंट वाली कालीन बिछा सकते हैं। वहीं शोपीस, फूलदान, दीवार घड़ी, लाइट्स, पर्दे आदि चीजें भी लिविंग रूम को नया और फ्रेश लुक दे सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
Art Street Shooting Star Wall Photo Frames for living Roomफोटो फ्रेम 4.1
Crosscut Furniture Metal Floor Lamp with 3 Shelvesफ्लोर लैंप4.5
Ellementry Boxy Wooden Wall Shelfवॉल शेल्फ4.3
SPHINX White Ceramic Donut Vase, 6 Inch Modern Flower Vaseफ्लॉवर वास4.2
Blooming Floret Polyester Monstera Plant|With Basic Black Artificial Plant Potआर्टिफिशियल प्लांट3.9
01

Art Street Shooting Star Wall Photo Frames for living Room

Check Price on Amazon

अगर आप लिविंग रूम को सजाने के लिए फोटो फ्रेम लेने की सोच रहे हैं तो ब्लैक कलर का फोटो फ्रेम सेट आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इस ब्लैक कलर के फोटो फ्रेम में एक दो नहीं बल्कि 16 फ्रेम का सेट दिया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग साइज आपको मिल जायेंगे। इसमें 8x10 इंच के 3 फ्रेम, 6x8 इंच के 4 फ्रेम, 5x7 इंच के 4 फ्रेम, 4x6 इंच के 3 फ्रेम और 6x10 इंच के 2 फ्रेम दिए जा रहे हैं। इसमें से कुछ फ्रेम सफेद पेपर बॉर्डर के साथ मिल रहे हैं, इसका उपयोग छोटे आकार के फोटो के लिए किया जा सकता है। इन फोटो फ्रेम को असेंबल करना भी काफी आसान है। सेट के साथ हैंगिंग एक्सेसरीज भी मिल रही हैं।


Art Street Shooting Star Wall Photo Frames for living Room, Set of 16 Photo frames (Black)

₹1,397.00

Get This
02

Crosscut Furniture Metal Floor Lamp with 3 Shelves

Check Price on Amazon

लिविंग रूम की डेकोरेशन के लिए इस फ्लोर लैंप को लिया जा सकता है। क्रॉसकट ब्रांड का फ्लोर लैंप मेटल स्टैंड के साथ मिल रहा है और इसमें लकड़ी के 3 शेल्फ बने हुए हैं, जिन पर आप शोपीस, बुक्स, प्लांट्स या अन्य कोई सजावट का सामान रख सकते हैं। इस फ्लोर लैंप में कपड़े से बना हुआ मल्टी कलर का शेड लगा हुआ है, जो कि वॉशेबल है। इसमें आपको अलग-अलग कलर वाले शेड के विकल्प भी मिल जाएंगे। इस फ्लोर लैंप के साथ आपको LED बल्ब भी मिल रहा है। यानी आपको अलग से बल्ब खरीदने की जरूरत नहीं होगी।


Crosscut Furniture LED Tripod Floor Lamp with 3 Shelves, Farm Petal, Multicolour, Metal Floor Lamp for Decoration and Gifting

₹1,790.00

Get This
03

Ellementry Boxy Wooden Wall Shelf

Check Price on Amazon

यह हैंगिंग वॉल शेल्फ है, जिसे आप लिविंग रूम की दीवार पर लगा सकते हैं। यह वॉल शेल्फ न सिर्फ लिविंग रूम की सजावट में काम आएगा बल्कि उपयोगी भी है। इसमें सजावट का कोई सामान रखते हैं। इसके अलावा किताबें या फिर अन्य जरूरत की चीजें रखने के लिए यह उपयोगी हो सकता है। मजबूत क्वालिटी के लकड़ी से बना यह वॉल शेल्फ टिकाऊ भी है, जो लंबे समय तक आपके लिविंग रूम की शोभा बना रहेगा। इस वॉल शेल्फ को मेंटेन करके रखना भी काफी आसान है। गंदा होने पर इसे गीले कपड़े से पोंछ कर साफ किया जा सकता है।


Ellementry Boxy Wooden Wall Shelf, Home Decor Items Wall Mounted Book Shelf Shelves for Living Room, Kitchen & Bedroom Decoration Floating Wall Shelves Hanging Wall Mount Display

₹2,510.00

Get This
04

SPHINX White Ceramic Donut Vase, 6 Inch Modern Flower Vase

Check Price on Amazon

अपने लिविंग रूम में आप डोनट के आकार वाले इस सिरेमिक फूलदान को रख सकते हैं। सफेद रंग का यह फ्लावर पॉट 6 इंच की साइज में मिल रहा है। इसे अपनी सुविधा के अनुसार सेंटर टेबल, साइड टेबल या फिर टीवी कैबिनेट के आसपास रखा जा सकता है। इसमें आप चाहें तो आर्टिफिशियल फूल या फिर रोज ताजे फूल भी रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसमें कोई फूल नहीं भी रखते हैं, तब भी यह अपने यूनिक डिजाइन की मदद से आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ाएगा। किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह फ्लॉवर शेल्फ बढ़िया चॉइस हो सकता है।


SPHINX White Ceramic Donut Vase, 6 Inch Modern Flower Vase for Pampas Grass, Dried Flowers, Home & Office Decor, Centerpiece, Handcrafted Gift Vase Only

₹177.00

Get This
05

Blooming Floret Polyester Monstera Plant|With Basic Black Artificial Plant Pot

Check Price on Amazon

मॉन्स्टेरा पौधा है, जिसे स्विस चीज़ प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे के पत्ते आकर्षक और चमकदार होते हैं। यह आर्टिफिशियल प्लांट, जिस वजह से इसके रखरखाव को लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस गंदा होने पर इन्हें किसी भी कपड़े से पोंछ कर साफ किया जा सकता है। यह पौधा पॉट के साथ मिलता है और देखने में एकदम नेचुरल पौधे जैसा लगता है। इसकी पत्तियां पॉलिएस्टर फैब्रिक से बनी हैं। यह पौधा 3.5 सेमी लंबा है और इसमें 18 हरी पत्तियां लगी हुई हैं।


Blooming Floret Artificial Monstera Plant | with Basic Black Pot | 18 Green Leaves | Big Ornamental Plant for Interior Decor/Home Decor/Office Decor | 73.6 cm Tall Natural Looking Plant

₹1,499.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

लिविंग रूम को किन चीजों से सजाया जा सकता है?

घर के लिविंग रूम को आप पेंटिंग, आर्टवर्क, फोटो फ्रेम, फ्लावर पॉट, मूर्ति, टेबल लैंप और पर्दे आदि चीजों से सजा सकते हैं।

कम बजट में लिविंग रूम को सजाने के लिए कौन सी चीजें उपयुक्त हो सकती हैं?

आर्टिफिशियल पौधे, DIY प्रोजेक्ट, LED लाइट्स और फोटो फ्रेम जैसी कई चीजें हैं, जो आपको कम कीमत में आसानी से मिल जाएंगी। इन चीजों की मदद से अपने लिविंग रूम को सुंदर रूप दिया जा सकता है।

क्या लिविंग रूम में पेंटिंग लगाई जा सकती है?

हां, पेंटिंग लिविंग रूम में लगाने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। मार्केट में अलग-अलग प्रिंट वाले कई सारे पेंटिंग के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे, जो आपके कमरे को सजाने का काम करते हैं।

You May Also Like