यह तो हम सभी जानते हैं कि लिविंग रूम किसी भी घर का सबसे खास हिस्सा होता है, जहां मेहमानों का स्वागत किया जाता है और परिवार के सदस्य एक साथ समय बिताते हैं। ऐसे में लिविंग रूम का फर्नीचर न केवल आरामदायक होना चाहिए, बल्कि देखने में भी आकर्षक लगना चाहिए। L शेप सोफा आजकल लिविंग रूम के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। इसका यूनिक डिज़ाइन न केवल कोने की जगह को बेहतर तरीके से उपयोग करता है, बल्कि यह कमरे को एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच भी देता है। अगर इसे सही तरीके से सजाया जाए, तो यह आपके लिविंग रूम की शोभा कई गुना बढ़ा सकता है। आज साज-सज्जा में कुछ आसान और प्रभावी विकल्पों को हम लेकर आएं हैं, जिनसे आप अपने एल शेप सोफा को सजा सकती हैं तथा यहां मौजूद टिप्स की मदद से इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
लिविंग रूम में L शेप सोफा को किन-किन चीजों की मदद से सजाया जा सकता है?
एल शेप सोफा आज के समय में लिविंग रूम के लिए एक मॉडर्न और स्टाइलिश विकल्प बन चुका है। इसका डिज़ाइन न सिर्फ जगह को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है, बल्कि इसे सजाना भी काफी मज़ेदार होता है। जैसे; रंग-बिरंगे और डिजाइन वाले कुशन आपके सोफे को तुरंत एक नया लुक दे सकते हैं। आप अलग-अलग साइज के कुशन लगा सकते हैं। साथ ही, एल शेप सोफा के साथ एक गोल या आयताकार सेंटर टेबल का चुनाव कर सकते हैं जो सोफे के आकार को मैच करके शानदार लुक दे सकता है। आप टेबल पर फूलदान, किताबें या कैंडल स्टैंड रख सकते हैं और-तो-और सोफे के पीछे की दीवार पर बड़ा आर्टवर्क या फोटो फ्रेम्स लगा सकते हैं, इससे स्पेस को एक फोकल पॉइंट मिलेगा और Living Room की पूरी Decoration आकर्षक लगेगी। साथ ही, एक बड़ा और सॉफ्ट कालीन पूरे सेटअप को परफेक्ट बना सकता है। ये न केवल फर्श को सुंदर बनाने में मदद करता है, बल्कि सोफा को भी हाइलाइट करता है। साइड में एक फ्लोर लैम्प भी रख सकते हैं जो न सिर्फ रूम को रोशनी दे सकते हैं बल्कि एक आरामदायक और स्टाइलिश माहौल भी बनाता है। सही रंगों, डिजाइन और एक्सेसरीज़ के साथ आपका लिविंग रूम न सिर्फ सुंदर दिखेगा बल्कि उसमें बैठना भी बेहद सुकूनदायक हो सकता है।
