पेड़-पौधे सिर्फ जगह की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि ये हवा को साफ और शुद्ध करने के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकी, बाहर के प्रदूषण का इलाज तो इतना आसान नहीं है, मगर घर के अंदर यह संभव हो सकता है। अगर, आप भी घर के अंदर ताजी हवा चाहते हैं और घर का लुक भी बदलना चाहते हैं, तो घर के अंदर उगाए जाने वाले पौधे (Indoor Plants) आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। जी हां, इंडोर प्लांट्स ना सिर्फ घर को दिखने में सुंदर बना सकते हैं, बल्कि ये घर की हवा को भी साफ कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आराम से घर के अंदर भी उगा सकते हैं। ये पौधे अधिकतर कम पानी और रोशनी के साथ भी उग जाते हैं, जिस कारण से ये घर के अंदर लगाने के लिए अच्छे रहते हैं। चाहें आप एक बड़े घर में रहते हों या फिर छोटे से फ्लैट में, इन इंडोर प्लांट्स के साथ आप किसी भी जगह की साज-सज्जा में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है, जिससे आप अपनी व्यस्त जीवनशैली भी इनका ध्यान आसानी से रख सकते हैं।
इंडोर प्लांट्स के साथ कैसे सजाएं अपना घर?
इंडोर प्लांट्स के साथ आप अपने घर को कई अलग-अलग तरीके से सजा सकते हैं। वहीं इन्हें आप घर के अलग-अलग हिस्सों में भी आराम से रख सकते हैं। कम बजट में घर को सुंदर लुक देने के लिए पौधे काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं-
- लिविंग रूम को सजाने के लिए आप बड़े पौधों को अलग-अलग कोनों में रख सकते हैं। सेंटर टेबल या फिर टीवी यूनिट में भी इंडोर प्लांट्स रखे हुए काफी अच्छे लगते हैं। वहीं आप चाहें तो एक शेल्फ कमरे में लगाकर उसपर अलग-अलग प्रकार के पौधों को रख सकते हैं।
- अगर आप अपने बेडरूम में पौधे रखना चाहते हैं, तो आप इन्हें बेड के कोने में या फिर दरवाजे के पास रख सकते हैं। बेडरूम में आपको छोटे-छोटे पौधे ही रखने चाहिए, ज्यादा बड़े पौधे जगह का घेराव करेंगें और साथ ही कमरे को छोटा भी दिखाते हैं।
- किचन को भी एक ताजा और सुंदर लुक देने के लिए इंडोर Plants For Home का इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन में आप छोटे और बड़े दोनों तरह के पौधे रख सकते हैं। आप रसोईघर की खिड़की, स्लैब या फिर फर्श पर भी पौधों को रख सकते हैं। वहीं हैंगिंग इंडोर प्लांट्स भी किचन में काफी अच्छे लग सकते हैं।
- घर की किसी खुली जगह या फिर जहां ज्यादा सामान रखने की जगह नहीं है, वहां पर इंडोर प्लांट्स को लटकाया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग तरह के हैंगिंग पॉट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनमें अपनी पसंद के पौधे लगा सकते हैं।
- स्टडी या फिर गेस्ट रूम में भी पौधे काफी अच्छा लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें कमरे की खुली अलमारियों में रख सकते हैं या उन्हें किसी मेज पर भी सजा सकते हैं। इस तरह के कमरों में आप पत्तेदार इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं, जो वहां एक सकारात्मक अनुभव देंगे।
किस तरह के पौधे घर के अंदर लगा सकते हैं?
ऊपर बताए गए पौधों के अलावा अगर आपको घर के अंदर लगाने के लिए कोई और प्लांट चाहिए, तो इसके लिए आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। हालांकी, घर के अंदर आप उन्हीं पौधों को लगा सकते हैं, जिन्हें अधिक रोशनी की जरूरत नहीं होती और वो कम पानी में भी चल सकते हैं। जाहिर सी बात है, कि घर के अंदर सीधी सूरज की रोशनी मिलना मुश्किल होता है, ऐसे में सामान्य पौधे उगाने में परेशानी आती है। वहीं इंडोर प्लांट्स की यह खूबी होती है, कि ये कम रोशनी में भी आसानी से उग जाते हैं। मनीप्लांट, स्नैक प्लांट और ZZ के अलावा आप घर के अंदर पीस लिली, स्पाइडर प्लांट, मॉन्सटेरा, फिडल लीफ फिग, Aloe Vera भी लगा सकते हैं। बोन्साई की भी कई प्रजातियां आप घर के अंदर लगा सकते हैं, जो कि कम पानी और रोशनी में भी आसानी से उग जाती हैं। वहीं अगर आप घर के अंदर थोड़े बड़े पौधे लगाना चाहते हैं, तो ऐरेका पाम, रबर प्लांट, स्प्लिट लीफ Plant भी लगा सकते हैं। हैंगिंग प्लांट के लिए भी आपको घर के अंदर ही आसानी से उग जाने वाली कई बेल मिल सकती हैं, जिन्हें आप घर के अलग-अलग हिस्सों में लगा सकते हैं। इनमें स्पेनिस मोस, मनीप्लांट और स्पाइडर प्लांट काफी पसंद किया जाता है।
इंडोर प्लांट्स लगाने से मिलेंगे तमाम फायदे
घर के अंदर पौधों को लगाकर आप तमाम तरह के फायदे पा सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग प्रकार के इंडोर प्लांट्स का चुनाव कर सकते हैं। वहीं आप एक ही जगह या फिर घर के अलग-अलग हिस्सों में भी इन्हें रख सकते हैं। इनके कुछ मुख्य फायदे इस प्रकार से हैं-
- घर के अंदर रखे पौधे कार्बन डाइआक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन छोड़ने का काम करेंगें, जिससे आपको सांस लेने योग्य साफ हवा मिल सकती है।
- घर के जिस भी हिस्से में पौधे रख रहे हैं, वह सुंदर दिखने के साथ ही वहां पर एक सकारात्मक प्रभाव बन सकता है। Indoor Plants नेगेटिव यानी नकारात्मक ऊर्जा को भी कम कर सकते हैं।
- पेड़-पौधे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ प्रदान करते हैं। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम करते हुए ये आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के ऊर्जावान बना सकते हैं।
- घर के अंदर पौधे रखने से वहां के तापमान को भी बेहतर किया जा सकता है। ये हवा में नमी के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे गर्मियों में आपको ठंडक का अनुभव भी हो सकता है।
- वहीं कुछ इंडोर प्लांट्स वास्तु के लिहाज से भी अच्छे माने जाते हैं। इसके साथ ही कुछ औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
कौन-से इंडोर प्लांट घर की सजावट को अच्छा बना सकते हैं?
मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट, पीस लिली, स्पाइडर प्लांट और फिलोडेंड्रोन जैसे पौधे घर की सजावट को अच्छा बना सकते हैं। इन्हें आप घर के अलावा ऑफिस में भी रख सकते हैं। ये देखने में सुंदर होने के साथ ही हवा को भी साफ करने का काम कर सकते हैं।
कौन-से इंडोर प्लांट को पानी में उगाया जा सकता है?
मॉन्स्टेरा, स्पाइडर प्लांट, इंग्लिश आइवी, लकी बैम्बू, पोथोस और फिलोडेंड्रोन कुछ ऐसे इंडोर प्लांट हैं, जिन्हें आप घर के अंदर पानी में भी उगा सकते हैं। इन्हें आप किसी कांच की बोतल या फिर पॉट में आसानी से पानी डालकर उगा सकते हैं।
इंडोर प्लांट्स को किस तरह की रोशनी में रखना चाहिए?
सभी इंडोर प्लांट्स को अलग-अलग तरह की रोशनी की जरूरत होती है, जिसके बारे में आप पौधे लेते वक्त पता कर सकते हैं। जहां कुछ पौधे हल्की रोशनी में आसानी से उग जाते हैं, तो वहीं कुछ को अधिक रोशनी की जरूरत होती है। इसके अलावा कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जो कि किसी भी तरह की रोशनी में आसानी से उग सकते हैं।
क्या इंडोर प्लांट्स को रोज पानी देने की जरूरत पड़ती है?
अगर आपके घर के अंदर रखे पौधे की मिट्टी सूख गई है, तो उसे पानी देने का समय है। हालांकी, कुछ को हफ्ते में एकबार, तो वहीं कुछ पौधों को 7-10 दिन में एकबार पानी देने की सलाह दी जाती है। हर पौधे को अलग-अलग तरह से पानी देने की जरूरत होती है, जिसके बारे में आप पता कर सकते हैं।