क्या आप एक किराए के मकान में रहते हैं लेकिन उसे सजा नहीं पा रहे क्योंकि मकान मालिक ने दीवार में कील ठोकने या किसी चीज को चिपकाने से सख्त मना किया है? अरे तो परेशान होने की बात ही नहीं है क्योंकि अब किराए का मकान भी घर लग सकता है, क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सजावट के आइडिया के बारे में जो आपके Rented House की सजावट को बेहतर बना सकते हैं। जी हां! बिना दीवार में कोई छेद किए और बिना मकान की बनावट से छेड़-छाड़ किए आप अपने अपार्टमेंट को एक प्यारा लुक दे सकेंगे। साज-सज्जा के इन सुझावों के साथ आपका किराए का मकान भी अपना से लगेगा। लैंप, कार्पेट, नकली पौधे, फूलदान और शोपीस जैसी चीजें किफायती दाम में घर को सजाने में मदद करेंगी और इन्हें आप आसानी से सालों-साल इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन डेकोरेशन टिप्स के साथ किराएं का मकान भी लग सकता है शानदार
लगभग हर किराए के मकान में दीवर पर कील ठोकना या कुछ चिपकाना मना रहता है, ऐसे में सजावट की जाए तो कैसे? आप दीवार की जगह फर्श का इस्तेमाल करके घर को सजा सकते हैं।
- आजकल कई ऐसे लैंप आते हैं जिनपर खांचे बने होते हैं। ये कमरे को रोशन तो करेंगे ही, लेकिन उनपर बने खांचो पर आसानी से सजावट की छोटी-छोटी चीजों को रखा जा सकता है।
- इसके अलावा बड़े आकार के फूलदान, नकली पौधे या स्टैचू भी आसानी से घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- आप एक आकर्षक रंग वाला गलीचा बिछाकर भी घर की सजावट में चांर-चांद लगा सकते हैं।
- किताबे रखने वाले शेल्फ को आप सजवाट का सामान रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनपर आप छोटे-बड़े हर आकार वाली चीजों को रखकर घर को सजा सकते हैं।
- इसके अलावा आप सिर्फ अलग-अलग तरह के फर्नीचर के साथ भी अपने घर के Decoration में चार-चांद लगा सकते हैं। ये ऐसी चीजें हो जो सजावट के अलावा आपके काफी काम भी आएंगी।
किस तरह का फर्नीचर किराए के मकान के लिए सही रहता है?
अगर आपको किराए के मकान के लिए अच्छे फर्नीचर की तलाश है तो सबसे पहले आपको 2-इन-1 डिजाइन वाले विकल्पों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इनकी सबसे अच्छी बात होती कि इन्हें 2 तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है और ये कम जगह का घेराव करते हुए घर की सजावट को भी बेहतर बनाते हैं। वहीं, ऐसा फर्नीचर जिसे आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है वो भी किराए के घर के लिए काफी काम आता है। जरूरत नो होने पर इन्हें आप समेटकर रख सकेंगे और एक-से-दूसरी जगह पर इन्हें लेकर जाने में भी परेशानी नहीं होती। किराए के मकान के लिए कोशिश करें कि हमेशा ऐसी चीजों का चुनाव करें जो अलग-अलग तरह के कलर स्कीम के साथ मेल खाएं। चूंकि, ऐसा हो सकता है कि आपको कुछ सालों में वापस घर बदलना पड़े, इस वजह से न्यूट्रल रंगों वाला फर्नीचर लगभग हर तरह की कलर स्कीम के साथ मैच किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
किराए के मकान में चीजों को दीवार पर कैसे टांगे?
कमांड हुक किराए के मकान में काफी उपयोगी साबित होते हैं। ये मजबूत होते हैं और सभी तरह की वस्तुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर रखते हैं। इन्हें आसानी आसानी से पेंटवर्क, लकड़ी और टाइलों पर लगाया जा सकता है।
किस तरह के कालीन किराए के घर के लिए अच्छे रहते हैं?
किराए के घरों के लिए, नायलॉन कालीन अपनी स्थायित्व, दाग-धब्बों के प्रति प्रतिरोध और लचीलेपन के कारण एक लोकप्रिय विकल्प हैं। वे नरम और आरामदायक भी होते हैं, जो उन्हें किराएदारों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
क्या किराए के घर में इंडोर प्लांट्स रखे जा सकते हैं?
हां, आप किराए के घर में इंडोर पौधे जरूर रख सकते हैं। कई पौधे कम रखरखाव वाले होते हैं और अलग-अलग इंडोर वातावरण में पनप सकते हैं। वास्तव में, इंडोर पौधे बिना किसी नुकसान या लीज एग्रीमेंट का उल्लंघन किए किराये की जगह की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।
किराए के घर के लिए किस तरह का फर्नीचर लेना चाहिए?
किराए के घर के लिए ऐसे फर्नीचर लेने चाहिए जो हल्के, जगह बचाने वाले, वर्सटाइल और टिकाऊ हों। यह आपके बजट को भी ध्यान में रखते हैं और आपके घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ काफी काम भी आएंगे।