Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Ganesh Chaturthi 2025 पर बप्पा के स्वागत के लिए काम आ सकती है यह गाइड!

27 अगस्त से शुरू होने जा रहे गणेश चतुर्थी के त्योहार के लिए तैयारियां जोरो-शोरोंपर हैं, अगर आप भी इस साल घर को अच्छी तरह सजाना चाहते हैं तो यहां दी गई सजावट की गाइड आपके काम आ सकती है। फूलों से लेकर लाइट और रंगोली से लेकर तोरण; अलग-अलग तरह के सजावट के सामान के साथ आपका घर भी लग सकता है सुंदर और बेहतरीन तरह से हो सकता है बप्पा का स्वागत।

गणेश चतुर्थी 2025 डेकोरेशन गाइड
गणेश चतुर्थी 2025 डेकोरेशन गाइड

27 अगस्त से इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो जाएगा और 6 सितंबर को बप्पा का विसर्जन होगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर घर को सजाना खुशहाल माहौल, धार्मिक महत्व और सकारात्मक एहसास से जुड़ा हुआ है। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए लोग अपने घर को सजाते हैं। मगर, क्या आप गणेश चतुर्थी 2025 पर अपने घर को एक नए और आकर्षक ढंग से सजाना चाहते हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए एक सरल गाइड लेकर आए हैं, जो आपको गणेश चतुर्थी पर घर सजाने को लेकर जानकारी देती है। इसकी मदद से आप विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए अपने घर को सुंदर रूप से सजा सकते हैं। घर की सजावट से जुड़ी ऐसी ही जानकारी आपको साज-सज्जा पर मिल सकती है।

गणेश चतुर्थी 2025 पर घर के किन हिस्सों को सजाना चाहिए?

  • मुख्य द्वार- गणेश चतुर्थी के लिए घर को सजाते वक्त सबसे पहले बारी आती है मुख्य द्वार या घर के दरवाजे की। चूंकि हम बप्पा को वही से अंदर लेकर आते हैं तो उसको अच्छी तरह से सजाना जरूरी होता है। घर के मुख्य द्वार को लाइट, फूलों, रंगोली और अन्य चीजों के साथ सजाया जा सकता है।
  • लिविंग रूम- यह घर का वो हिस्सा होता है जहां बप्पा को सबसे पहले लाया जाता है और साथ ही दर्शन के लिए आने वाले मेहमान भी यही बैठते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि जिन लोगों के घर का मंदिर छोटा होता है, वे लिविंग रूम में ही भगवान की स्थापना करते हैं। इसके लिए आप पूरे लिंविंग रूम को अलग-अलग तरह से सजा सकते हैं और इसके लिए कई सारी चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है; जैसे कि फूल, रंगोली, दिए, लाइट व पर्दे।
  • मंदिर- अगर आपने बप्पा को मंदिर में स्थारपित नहीं भी किया है, तब भी इसकी सजावट करना काफी जरूरी होता है क्योंकि यहां अन्य देवी-देवता होते हैं और किसी भी त्योहार पर मंदिर सजाना ही चाहिए। आप अपने घर के मंदिर को गणेश चतुर्थी के लिए सजाने के लिए फूलों या दिओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अन्य- इसके अलावा घर की बालकनी, छत, गार्डेन, किचन व अन्य कमरों को भी आकर्षक तरह से सजाया जा सकता है।

गणेश चतुर्थी 2025 के लिए किस तरह से घर की सजावट करनी चाहिए?

  • फ्लोरल डेकोरेशन- गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल करना सबसे लोकप्रिय है। इसके लिए आप असली व नकली दोनों तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल कर घर के मुख्य द्वार, लिविंग रूम, मंदिर व बालकनी जैसे हिस्सों को सजा सकते हैं। आप फूलों की लड़ियों, मालाओं व झालरों को तरह-तरह के डिजाइन में घर पर लगा सकते हैं आप गुलाबी, लाल, सफेद और अन्य रंगों के फूलों का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बप्पा के प्रिय दूब के साथ भी घर की सजावट की जा सकती है। आप चाहे तो सजावटे किए फूलों के तोरण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लाइट डेकोरेशन- गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट करने के लिए  लाइटों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तरह-तरह की झालरों, दिओं, लैंप, झूमर व मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइटों के साथ आप गणेश चतुर्थी पर घर के मुख्य द्वार, मंदिर, लिविंग रूम या छत पर तरह-तरह की लाइटें लगा सकते हैं। आप चाहें तो आधुनिक शैली वाले झूमर या लैंप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पारंपरिक शैली की सजावट- अगर आप गणेश चतुर्थी पर घर को पारंपरिक तरह से सजाना चाहते हैं तो इसके लिए रंगोली, तोरण, दिए, केले के पत्ते, और मालाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप घर के अलग-अलग हिस्सों को पारंपरिक तरह से सजा सकते हैं; खासकर मंदिर को। आप चाहें तो दीवारों पर पारंपरिक शैली वाली पेंटिग करके भी घर को सजा सकते हैं।
  • थीम आधारित सजावट- कई लोग गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए कई लोग थीम तय करते हैं। इसके लिए आप जंगल, पानी, ईको फ्रेंडली, पंच तत्व, हैंडमेड व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट पर आधारित सजावट करके बप्पा को घर ला सकते हैं। 

किन चीजों का इस्तेमाल करके गणेश चतुर्थी पर घर को सजाया जा सकता है?

घर का हिस्सा

सजावट का तरीका

सजावट का सामान

मुख्य द्वार

फ्लोरल डेकोरेशन, रंगोली, पत्तों की सजावट व लाइट की सजावट

असली व नकली फूल, केले के पत्ते, पर्दे, झालर, तोरण, दिए व रंगोली

लिविंग रूम

थीम आधारित सजावट, फ्लोरल डेकोरेशन, लाइट आधारित सजावट व पानी आधारित सजावट

फूल, फाउंटेन, रंगोली, दिए, मोमबत्ति, झालर, खिलौनें व झूमर

मंदिर

पारंपरिक शैली की सजावट, असली फूलों की सजावट व दिओं से सजावट

फूल, रंगोली, तोरण व दिए

अन्य

थीम आधारित, फ्लोरल डेकोरेशन व आधुनिक सजावट

पर्दे, फूल, दिए, लाइट व कुछ आधुनिक डेकोर आइटम

तो आइए देखते हैं 5 ऐसे प्रोडक्ट्स जो गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

01

Party Propz Yellow Backdrop for Decorations - 8 pcs Ganpati Decoration Setup for Home

Check Price on Amazon

8 पीस में आने वाला यह सेट गणेश चतुर्थी की डेकोरेशन की सजावट के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 2 पीले पर्दे, 1 LED लाइट, 2 नकली पत्तियों की लड़ी, 2 हुक और 1 रिबन मिलेगा। पीले रंग के ये पर्दे घर की सजावट को आकर्षक बनाने का काम करेंगे। गणेश चतुर्थी पर इस खूबसूरत सेट से एक रंगीन और आकर्षक सजावट की जा सकती है। इसके पीले पर्दे, हरे पत्तों और लाइट संयोजन मंदिर या लिविंग रूम की सजावट के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसे लगाना भी काफी आसान रहेगा और गणेश चतुर्थी 2025 के बाद इसे अन्य अवसरों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको अन्य रंगों वाले विकल्प भी मिल जाएंगे।

Party Propz Yellow Ganpati Decoration Backdrop - 8 Pcs Ganesh Chaturthi Decoration, Varamahalakshmi Decorative Items, Haldi Decorations Items, Backdrop Cloth for Decorations Pooja (Net Curtain)

₹449.00

Get This
02

CraftVatika Multicolor Rangoli Powder for Diwali Decoration Item

Check Price on Amazon

भारतीय संस्कृती में रंगोली को हर अवसर पर शुभ माना जाता है और ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर आप अपने घर के अलग-अलग हिस्सो को रंगोली से सजा सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग रंगों के 5 पैकेट मिलेंगे, जिनकी मदद से काफी सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि शुभ अवसरों पर रंगोली आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद ला सकती है। इन रंगोली रंग को अच्छी सामग्री से बनाया गया है जो आसानी से जमीन पर फैलते नहीं हैं। ये इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं। 

CraftVatika Multicolor Rangoli Powder for Diwali Decoration Item, Floor Decoration Ganesh Chaturthi, Diwali Festival Decoration (Multicolor) (1 Box, 5 Pouches)

₹98.00

Get This
03

Daedal crafters Champa Door Set Toran for Main Door Entrance

Check Price on Amazon

गणेश चतुर्थी पर अपने घर के मुख्य द्वार, लिविंग रूम या मंदिर को सजाने के लिए ये तोरण काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से बने इस तोरण में हरी पत्तियां भी लगी हुई हैं, जो इसे देखने में और सुंदर बना रही हैं। 42x24 इंच के दरवाजों के लिए इस खूबसूरती से तैयार किए गए तोरण के साथ Ganesh Chaturthi पर घर में आकर्षण और सकारात्मकता लाई जा सकती है। नकली फूलों से बने इस तोरण को साफ करना काफी आसान रहेगा। इसमें आपको नारंगी व हरा रंग वाला विकल्प भी मिल जाएगा। जहां असली फूल से बना तोरण बहुत जल्दी मुरझा जाता है, यह पूरे गणपती उत्सव में आपके घर की सुंदरता को बनाए रख सकता है। 

Daedal crafters Champa Door Set Toran for Main Door Entrance, Reusable Thoran for Mandir & Living Room Décor, Bandarwal for Festival Decoration, Flower Hanging for Home Décor (42x18 inch)

₹698.00

Get This
04

Webelkart Diya Shape Flower Decorative Urli Bowl for Home

Check Price on Amazon

मेटल मटेरियल से बनी यह उर्ली गणेश चतुर्थी 2025 पर घर को पारंपरिक तरह से सजाने में आपकी मदद कर सकती है। सुनहरे रंग के इस उर्ली की साइज 7.6L x 35.6W x 35.6H सेंटीमीटर है और इसका डिजाइन फूल जैसा है। इसमें आपको बीच में एक बड़ा गोला देखने मिलेगा जिसमें पानी व फूल डाले जा सकते हैं और इसके साइड में 13 दिए भी दिए गए हैं, जिसमें आप कैंडल या फिर साधारण बाती जला सकते हैं। इसे आप गणेश चतुर्थी के मौके पर लिविंग रूम, मंदिर, घर के प्रवेश द्वार या बालकनी में रख सकते हैं।

Webelkart Diya Shape Flower Decorative Urli Bowl for Home Handcrafted Bowl for Floating Flowers and Tea Light Candles,Office and Table Decor| Diwali Decoration Items

₹562.00

Get This
05

Desidiya Plastic Warm White Swastik Curtain Light

Check Price on Amazon

स्वास्तिक व ऊं की आकृति वाली यह कर्टेन लाइट गणेश चतुर्थी पर आपके घर को काफी सुंदर रूप दे सकती है। किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त रहने वाले माहौल के हिसाब से इसमें दिए गए 8 लाइट मोड को सेट किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसे इनडोर और आउटडोर दोनों सेटिंग्स में लगाया जा सकता है। ये कर्टेन लाइट किसी भी जगह को रोशनी से भर सकती है और पारंपरिक डिजाइन की वजह से यह गणेश चतुर्थी के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे कम ऊर्जा खपत के लिए डिजाइन किया गया है और ये कम-से-कम बिजली का उपयोग कर लंबे समय तक चल सकती हैं।

Desidiya Plastic Warm White Swastik Curtain Light

Rs. 398

Get This

गणेश चतुर्थी 2025: घर की सजावट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सफाई- त्योहार से एक दिन पहले अपने घर, मंदिर और आसपास की जगहों की, अच्छी तरह सफाई कर लें। उत्सव के लिए एक साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल बनाने के लिए, उस जगह से अनावश्यक सामान हटा दें। जहां बप्पा की स्थापना होगी।
  • जरूरी सामान- सभी आवश्यक सजावटी सामान जैसे फूल, माला, दीये, रंगोली और आपकी सोची हुई सजवाट के लिए जरूरी समाग्री इकट्ठा कर लें। 
  • मूर्ती की स्थापना- वास्तु सिद्धांतों के हिसाब से गणपति की मूर्ति के लिए सही जगह निर्धारित करें। आमतौर पर घर का उत्तर-पूर्व कोना (ईशान कोण), जो उत्तर या पूर्व की ओर हो, वहीं बप्पा की स्थापना होती है।
  • थीम का रखें ध्यान- गणेश चतुर्थी के लिए अगर आपने कोई थीम सोची है तो सजवाट भी उसी हिसाब से करें। 
  • सुरक्षा- दीयों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। ह सुनिश्चित करें कि उन्हें पर्दे, कागज की सजावट और कपड़ों जैसी चीजों से दूर रखा जाए। सभी इलेक्ट्रिक सजावटों की पहले से ठीक से जांच कर लें और बिजली के सॉकेट्स पर ज़्यादा भार न डालें। छोटी सजावटी वस्तुओं और तारों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • माहौल भी है जरूरी- भक्ति संगीत बजाकर, मंत्रोच्चार करके और प्रार्थना करके शांत और आध्यात्मिक वातावरण बनाया जा सकता है। सजावट करते समय परिवार के सभी सदस्यों को शामिल करें ताकि यह एक आनंददायक और यादगार अनुभव बन सके।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

इस साल गणेश चुतर्थी कब-से-कब तक है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को लदोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए Ganesh Chaturthi 2025 का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। वहीं, बप्पा का विसर्जन 6 सितंबर को होगा।

गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट कैसे की जा सकती है?

गणेश चतुर्थी की सजावट को फूलों, लाइट, रंगोली और पारंपरिक चीजो से सुंदर बनाया जा सकता है। भगवान गणेश के आगमन के लिए एक अच्छा और शुभ वातावरण बनाने पर ध्यान दिया जा सकता है। वहीं, आप पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों और व्यक्तिगत सजावट पर भी विचार कर सकते हैं।

गणेश चतुर्थी के लिए घर के किन हिस्सों की सजावट करनी चाहिए?

गणेश चतुर्थी के लिए, सजावट का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र वह स्थान है जहां गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसमें आमतौर पर लिविंग रूम, मंदिर या प्रवेश द्वार शामिल होता है। इसके अलावा आप बालकनी, छत या रसोईघर को भी गणेश चतुर्थी पर भी सजा सकते हैं।

You May Also Like