दिवाली पर तो हर कोई अपने घर को सजाता ही है। घर के अलग-अलग हिस्सों में से पूजा घर एक ऐसी जगह है जिसकी सजावट सबसे खास और आलीशान की जाती है। Diwali पर पूजा घर को त्यौहार के आध्यात्मिक महत्व को बढ़ाने, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जैसे देवताओं का स्वागत करने, भक्ति भाव व्यक्त करने, खुशनुमा महौल बनाने और अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत पर जोर देने वाली सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए सजाया जाता है। दिवाली पर आप अपने Pooja Room Decor के लिए दियों, रोशनी, फूल, रंगोली, तोरण जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ विकल्पों की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
घर की सजावट के अन्य विकल्प देखिए साज-सज्जा पर
Faq's
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर को?
हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
दिवाली पर पूजा घर को क्यों सजाना चाहिए?
दिवाली पर पूजा घर को सजाना धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जिससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, और धन-समृद्धि का वास होता है। सजावट से भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त होती है, उत्सव का माहौल बनता है, और यह मेहमानों के स्वागत के लिए भी महत्वपूर्ण है।
दिवाली पर किन चीजों के साथ पूजा घर की सजावट की जा सकती है?
दिवाली पर पूजा घर को सजाने के लिए फूलों, दीयों, रंगोली, मूर्तियों, रंगीन मालाओं, सुगंधित अगरबत्तियों, कलश, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों और पर्दों का उपयोग किया जा सकता है। इन सजावटी वस्तुओं को पूजा घर के आस-पास या दीवार पर लगाया जा सकता है और फूलों या पंखुड़ियों से रंगोली बनाई जा सकती है।