Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

देखें गेमिंग चेयर के बेहतरीन विकल्प, जिनपर घंटों बैठ कर खेल सकेंगे अपना पसंदीदा गेम

गेमिंग के दिवाने हैं और गेम खेलने के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लिए अच्छी सी कुर्सी लेने की सोच रहे हैं, तो यहां मिलेंगे आप 5 बेहतरीन विकल्प, घंटों बैठ कर खेल सकेंगे अपना पसंदीदा खेल, वो भी बिना पीठ और कमर दर्द के।

भारत में मशहूर गेमिंग चेयर के विकल्प
भारत में मशहूर गेमिंग चेयर के विकल्प

क्या आप गेम खेलने का शौक रखते हैं, लेकिन अभी तक ऑफिस के लिए बनाई गई कुर्सी पर ही बैठ कर गेम खेलते हैं? तो इसे बदल कर एक गेमिंग चेयर ले लेनी चाहिए, जिस पर आराम से बैठ कर अपने पसंदीदा खेल का लुत्फ उठा सकें। ये साधारण ऑफिस कुर्सी से तोड़ी अलग होती हैं, क्योंकि इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए जाते हैं। यहां पर हम 5 मशहूर गेमिंग कुर्सियों की सूची लेकर आए हैं, जो अपनी खास बनावट, गुणवत्ता और आरामदायक एहसास के लिए जानी जाती हैं। इन कुर्सियों पर बैठकर आप स्क्रीन के सामने घंटों गेम खेल सकेंगे। शरीर को सही आकार में रखने के लिए इसमें बैकरेस्ट, हेडरेस्ट और लम्बर सपोर्ट दिया जाता है। साथ ही इनमें 360 डिग्री घूमने वाले पहिए भी लगे होते हैं, जो कुर्सी को खिसकाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें मोटा और मुलायम फोम वाली सीट लगी होती है ताकि लंबे समय तक बैठने पर थकान कम हो। चलिए जानते हैं इन मशहूर कुर्सियों के फीचर्स के बारे में- 

 ऐसे ही कई अन्य उपयोगी वस्तुयों की जानकारी साज-सज्जा पर मिल जाएगी।

Top ProductsFeatureRating
Green Soul Monster Ultimate Series T | Multi-Functional Ergonomic Gaming & Office Chairबैकरेस्ट 4.5
Lethal Black Ergonomic Gaming Chair एडजस्टेबल आर्मरेस्ट 4.5
CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair स्विवेल डिजाइन4.3
GTPLAYER #1USA Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair फुटरेस्ट4.2
Dowinx Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair टिल्ट मैकनिजम4.1
01

Green Soul Monster Ultimate Series T | Multi-Functional Ergonomic Gaming & Office Chair

Check Price on Amazon

यह Green Soul ब्रांड की गेमिंग कुर्सी है। यह अच्छी क्वालिटी की मेटल फ्रेम से बनी हुई है। इस कुर्सी का वजन 23 किलोग्राम है और इसकी भार सहने की क्षमता 120 किलोग्राम है। इस कुर्सी में सांस लेने योग्य नायलॉन-स्पैन्डेक्स फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा के प्रवाह को बढ़ाता है और गर्मी उत्पन्न होने से भी रोकता है। इसमें आपको 60mm के दोहरे कैस्टर पहिए भी लगे हैं, जो कुर्सी को आराम से किसी भी दिशा में खिसकाने में मदद सकते हैं। काले रंग की इस कुर्सी में सिर और गर्दन को आराम देने के लिए मेमोरी फोम से तकिया भी लगा है। इसमें 4D एडजस्टेबल आर्मरेस्ट भी लगे हुए हैं। इसमें मोल्डेड फोम से बनी सीट लगी हुई है, जो आपको बैठने पर आरामदायक एहसास देती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎ग्रीन सोल
  • रंग- ‎काला
  • सामग्री- नकली चमड़ा
  • उत्पाद आयाम- ‎66D x 66W x 142H सेंटीमीटर
  • पीठ का आकार- ‎सॉलिड बैक
  • पैटर्न- ‎सॉलिड
  • फ़िनिश प्रकार- ‎पाउडर कोटेड

खूबियां

  • यह 90-180 डिग्री तक समायोजित हो जाने वाली बैकरेस्ट के साथ मिल रही है।
  • हाथों को सहारा और आराम देने के लिए आर्म रेस्ट।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कुर्सी के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Green Soul Monster Ultimate Series T | Multi-Functional Ergonomic Gaming & Office Chair

Rs. 18990

Get This
02

Lethal Black Ergonomic Gaming Chair

Check Price on Amazon

काले रंग की यह Lethal Black ब्रांड की कुर्सी है। यह कुर्सी उच्च घनत्व वाली फोम सीट और बैकरेस्ट के साथ आती है। ब्रांड के अनुसार इसकी सीट और बैकरेस्ट को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊपन के साथ ही बेहतर आराम भी देती है। इस कुर्सी में एडजस्टेबल आर्मरेस्ट लगा हुआ है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार समायोजित कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस कुर्सी में पैरों को आराम देने के लिए एक्सपेंडेबल फुट रेस्ट भी लगा हुआ है। 19 किलोग्राम वाली यह कुर्सी 150 किलोग्राम तक का भार सहन कर सकती है। इसकी बैक में रिक्लाइनिंग की सुविधा मिल रही है, जिसे 135° तक झुकाया जा सकता है। इसमें प्रीमियम हवादार अल्केन्टारा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा के प्रवाह को भी बनाए रखती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎लेथल ब्लैक
  • रंग- ‎काला
  • सामग्री- ‎फ़ैब्रिक
  • उत्पाद आयाम- ‎57D x 55W x 132H सेंटीमीटर
  • पीठ का आकार- ‎सॉलिड बैक
  • फ़िनिश प्रकार- ‎पाउडर कोटेड
  • आकार- ‎L-आकार

खूबियां

  • यह कुर्सी गर्दन और कमर के सपोर्ट के लिए तकिया के साथ मिल रही है।
  • मोल्डेड फोम से बनी इसकी सीट लंबे समय तक बैठने के लिए आरामदायक रहेगी।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कुर्सी के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Lethal Black Ergonomic Gaming Chair

Rs. 15990

Get This
03

CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair

Check Price on Amazon

मेटल फ्रेम से बनी यह CELLBELL ब्रांड की कुर्सी है। इस कुर्सी का वजन 19 किलोग्राम है और यह 125 किलोग्राम तक का भार सहन कर सकती है। हाई बैक रेसिंग स्टाइल डिजाइन वाली इस कुर्सी पर बैठ कर आप आराम से लंबे समय तक गेम खेल सकेंगे या फिर देर तक बैठ कर ऑफिस का काम कर सकेंगे। आपकी कलाइयों को आराम देने के लिए इस कुर्सी में 1D समायोज्य आर्मरेस्ट लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस कुर्सी को 135° तक झुकाया या फिर किसी भी एंगल पर अपनी जरूरत के अनुसार लॉक किया जा सकता है। स्टाइलिश गेमर लुक के लिए इसका ऊपरी भाग हवादार और टिकाऊ PU लेदर से बना है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड - ‎सेलबेल
  • रंग- ‎ग्रे-काला
  • सामग्री- ‎फॉ लेदर
  • उत्पाद का आयाम- ‎55D x 71W x 132H सेंटीमीटर
  • पीठ की शैली- ‎कुशन
  • सीट सामग्री का प्रकार- ‎PU फोम और लेदरेट
  • सीट की ऊंचाई- ‎58 सेंटीमीटर
  • सीट की गहराई- ‎55 सेंटीमीटर

खूबियां

  • ऊंचाई को समायोजित करने की सुविधा।
  • किसी भी दिशा में घुमाने के लिए स्विवेल डिजाइन।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कुर्सी के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair

Rs. 9997

Get This
04

GTPLAYER #1USA Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair

Check Price on Amazon

समायोजित हो जाने वाले हेडरेस्ट के साथ आने वाली यह GTPLAYER ब्रांड की कुर्सी है। यह कुर्सी बहु-कार्यात्मक डिजाइन में मिल रही है, जिसका इस्तेमाल आप न सिर्फ गेम खेलने के लिए बल्कि ऑफिस के काम के लिए भी कर सकते हैं। इस कुर्सी में लंबर कुशन लगा हुआ है, जो कि इन बिल्ट मसाजर के साथ मिल रहा है। इस कुर्सी की सीट की गहराई 49.2 सेमी और इसका कुल आयाम 20"D x 22"W x 50.99"H है। साथ ही 20 किलोग्राम वाली यह कुर्सी 115 किलोग्राम तक का भार आसानी से सहन कर सकती है। यह खासतौर से 5' से 5'10" लंबे व्यक्तियों के लिए उपयुक्त हो सकती है। खास बात यह है कि इसे घर पर असेंबल करना भी आसान है। इसे गंदा होने पर आप कपड़े से पोंछ कर साफ भी कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎GTPLAYER
  • रंग- ‎काला
  • सामग्री- ‎फ़ैब्रिक
  • पीठ का आकार- ‎विंग बैक
  • सीट का प्रकार- ‎फ़ॉक्स लेदर
  • पैटर्न- ‎सॉलिड
  • आकार- ‎S आकार
  • आर्म स्टाइल- ‎ट्रैक

खूबियां

  • पैरों को आराम देने के लिए इसमें फुटरेस्ट लगा हुआ है।
  • एडजस्टेबल हेड रेस्ट के साथ आने वाली यह कुर्सी सिर और गर्दन को भी बेहतर सहारा देती है।

कमी

  • एक अमेजन यूजर के अनुसार इसकी क्वालिटी खराब है।

GTPLAYER #1USA Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair

Rs. 10999

Get This
05

Dowinx Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair

Check Price on Amazon

Dowinx ब्रांड की यह गेमिंग चेयर एडजस्टेबल हेड रेस्ट और लम्बर सपोर्ट कुशन से लैस है, जिसे लंबे गेमिंग या फिर ऑफिस काम के दौरान गर्दन और पीठ के दर्द से राहत देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन यह सुनिश्चित करता है कि आप सही पोस्चर में बैठ सकें। इस कुर्सी की कुशन में इंडिविजुअल पॉकेट स्प्रिंग लगे हुए हैं, दबाव कम करते हैं और आपको सोफे जैसा आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं। पैरों के आराम के लिए इसमें फुटरेस्ट भी लगा हुआ है, जो कि सीट के नीचे लगी होती है। यानी इसे आप जरूरत पड़ने पर बाहर निकाल सकते हैं, वहीं जरूरत खत्म होने पर वापस अंदर सेट कर सकते हैं। इसमें लगा मसाजिंग लम्बर कुशन पीठ के निचले हिस्से के तनाव से राहत देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- काला
  • सामग्री- ‎नकली चमड़ा
  • उत्पाद आयाम- ‎50D x 64W x 127H सेंटीमीटर
  • आकार - ‎ओवरसाइज़्ड
  • शैली- ‎गेमिंग चेयर
  • पैटर्न- ‎ठोस

खूबियां

  • टिल्ट मैकनिजम, जिसे 90 से 145 डिग्री तक झुकाया जा सकता है।
  • एडजस्टेबल हाइट की सुविधा, जिससे कुर्सी की ऊंचाई को अपनी जरूरत के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने बैक सपोर्ट के संबंध में समस्या की शिकायत की है।

Dowinx Multi-Functional Ergonomic Gaming & Computer Chair

Rs. 10999

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या गेमिंग कुर्सी का इस्तेमाल ऑफिस चेयर के रूप में कर सकते हैं?

हां, ज्यादातर गेमिंग कुर्सियां मल्टीफंक्शनल होती हैं, जो गेम खेलने के अलावा ऑफिस वर्क के साथ पढ़ाई के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।

मशहूर गेमिंग चेयर की शुरुआती कीमत क्या है ?

किसी ब्रांड की अच्छी क्वालिटी वाली गेमिंग चेयर की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये हो सकती है। वहीं इसकी कीमत 30 से 50 हजार रुपये तक जा सकती है।

गेमिंग चेयर में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए ?

गेमिंग चेयर में लम्बर सपोर्ट, हाइट एडजस्टमेंट, आर्म रेस्ट अच्छी क्वालिटी के कुशन और कास्टर व्हील्स जैसी खूबियों से लैस होनी चाहिए।

You May Also Like