Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

छोटी जगह को कम बजट में सजाने के लिए शानदार इंटीरियर डिजाइन आइडियाज

शानदार इंटीरियर डिजाइन आइडियाज के साथ अपने छोटे स्पेस को बनाएं सुंदर और आकर्षक, यहां देखिए कुछ बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स जो देखने में लग सकते हैं बेहद खूबसूरत और आधुनिक।

छोटी जगहों को कम बजट में सजाने के लिए 5 बेहतरीन आइडियाज
छोटी जगहों को कम बजट में सजाने के लिए 5 बेहतरीन आइडियाज

अपने छोटे घर या फिर घर में मौजूद किसी छोटे हिस्से को सजाने के लिए आप यहां कुछ बजट फ्रेंडली डेकोर आइटम्स देख सकते हैं। हम आपके लिए Amazon पर मिलने वाले कुछ ऐसे शानदार डेकोर आइटम्स के विकल्प लेकर आएं हैं, जो छोटी जगह के इंटीरियर के लिए अच्छे हो सकते हैं। वहीं, किफायती कीमत में आने की वजह से ये आपके बजट में भी आसानी से फिट हो सकते हैं। छोटी जगह को आकर्षक और आधुनिक दिखाने के लिए आप कुछ प्रमुख चीजें (जैसे घड़ी, ओटोमन चेयर, वुडन शेल्फ, हैंगिंग लाइट और मेटल वॉल डेकोर) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके साथ आप अपने छोटे फ्लैट, घर या फिर कमरे की साज-सज्जा को बेहतर कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

छोटी जगहों को इन 5 चीजों के साथ बजट में सजाएं

जगह और बजट दोनों कम है, तो आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल सजावट के लिए कर सकते हैं। हालांकी, इसके लिए आपको घर की थीम, अपनी पसंद और आकार का ध्यान रखना जरूरी है। यहां अमेजन पर मिलने वाली 5 चीजों को शामिल किया गया है, जो आपके छोटे आशियाने को सुंदर बना सकती हैं-

  • घड़ी- दीवार पर लगाई जाने वाली घड़ी सालों से घरों में अपनी जगह बनाए हुए है। हालांकी, जहां पहले सिर्फ कुछ ही प्रकार की घड़ियां मिलती थीं, तो वहीं अब आपको इनमें कई सारे रंग और डिजाइन के विकल्प मिल जाते हैं। दीवार को सजाने और समय देखने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।
  • ओटोमन चेयर- आजकल ओटोमन स्टूल और कुर्सी दोनों चीजों का ट्रेंड है। ऐसे में आप छोटी जगह में सोफा, रिक्लाइनर की जगह इन्हें जगह दे सकते हैं। इस तरह की कुर्सियां कम जगह में रखी जा सकती हैं और साथ ही सोफा के मुकाबले कम दाम में भी मिल जाती हैं।
  • वुडन शेल्फ- लकड़ी से बनी अलमारियां ना सिर्फ घर को सुंदर दिखाती हैं, बल्कि सामान को भी व्यवस्थित करने में मदद करती हैं। ऐसे में आप छोटे घर के लिए आप कम चौड़ी और लंबी वुडन शेल्फ ले सकते हैं। इसके लिए 2 या 3 टाइर वाले डिजाइन अच्छे रहते हैं।
  • हैंगिंग लाइट- घर को सजाने, रोशनी पाने और आकर्षक दिखाने के लिए हैंगिंग लाइट शानदार विकल्प हैं। ये आपकी दीवार या फर्श की जगह नहीं घेरती हैं, और देखने में भी मॉर्डन लगती हैं। इन्हें आप छोटे घर में किचन, लिविंग एरिया या फिर बेडरूम में भी लगा सकते हैं।
  • मेटल वॉल डेकोर- इस तरह के आइटम आजकल घर को सजाने के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं। घर में कम जगह है, तो फर्श पर ज्यादा चीजें रखने से अच्छा है दीवार को सजाएं। इसके लिए आप मेटल से बने वॉल डेकोर पीसेज देख सकते हैं, जो घर को आधुनिक दिखाते हैं।
Top ProductsFeatureRating
Solimo 12-inch Plastic & Glass Analog Wall Clockनॉन-टिकिंग मूवमेंट4.0
NACIA Printed Ottoman Chair for Living Roomटफ्टेड कुशनिंग4.2
ABOUT SPACE Engineered Wood Bookcase with 3 Tierपेंट फिनिश3.7
ExclusiveLane 'Ostrich Sanctuary' Pendant Hanging Lightपेंडैंट स्टाइल4.5
Amazon Brand - Solimo Leaves Metal Wall Decorफ्लोरल थीम4.0
01

Solimo 12-inch Plastic & Glass Analog Wall Clock

Check Price on Amazon

आप अपने छोटे घर में इस तरह की घड़ी दीवार पर लगा सकते हैं। क्लासिक स्टाइल में आने वाली यह घड़ी घर में लगाने पर सुंदर लग सकती है। इसका गोल आकार लगभग हर तरह की थीम और सजावट के साथ मेल खा सकता है। इसमें एनालॉग डिस्प्ले दिया गया है, जो पारंपरिक और आधुनिकता की ताल घर में जोड़ता है। इस घड़ी का रंग-बिरंगा डिस्प्ले डिजाइन इसे देखने में आकर्षक बनाता है। वहीं, यह घड़ी नॉन-टिकिंग मूवमेंट के साथ आती है, यानी इसके चलने पर आपको टिक-टिक की आवाज सुनाई नहीं देती है। इस घड़ी में बड़े आकार के नंबर छपे हुए हैं, जिनका रंग भी अलग-अलग है। इसका फ्रेम मजबूत प्लास्टिक से बना है और साथ ही इसमें बड़ा और पारदर्शी कांच लगा हुआ है। आप इस घड़ी को अपने लिविंग रूम या फिर बेडरूम में लगा सकते हैं।

Solimo 12-inch Plastic & Glass Analog Wall Clock

Rs. 545

Get This
02

NACIA Printed Ottoman Chair for Living Room

Check Price on Amazon

कमरे में कम जगह है, मगर वहां बैठने के लिए स्थान चाहिए तो आप इस ओटोमन कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोफे से कम दाम में आने वाली इस कुर्सी को आप छोटी-सी जगह में रख सकते हैं। यह कुर्सी आसानी से घर के अलग-अलग हिस्सों में रखी जा सकती है। इसे टफ्टेड कुशनिंग के साथ प्रीमियम मखमली कपड़े के साथ तैयार किया गया है, जो क्वालिटी और कंफर्ट दोनों का ख्याल रखते हैं। इसमें मजबूत क्वालिटी वाला लकड़ी का लेग सपोर्ट और फ्रेम मिलता है, जिस वजह से यह कुर्सी करीब 240 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकती है। इस कुर्सी को आप अपने इंटीरियर को कम दाम में डिजाइन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कुर्ती के ऊपर लगा पारंपरिक प्रिंट वाला कवर इसे देखने में आकर्षक बनाता है, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकता है।

NACIA Printed Ottoman Chair for Living Room

Rs. 3899

Get This
03

ABOUT SPACE Engineered Wood Bookcase with 3 Tier

Check Price on Amazon

अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है और उन्हें रखने के लिए घर में जगह नहीं है, तो यह बुककेस आपके काम आ सकता है। हालांकी, आप इसमें किताबों के अलावा किसी तरह का सजावटी या जरूरत का सामान भी रख सकते हैं। यह बुककेस 3 टाइर वाले डिजाइन में आता है, जिसके अलग-अलग हिस्सों में सामान को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है। यह अलमारी मजबूत क्वालिटी वाली इंजीनियर्ड लकड़ी से बनी है, जिसपर सुंदर पेंट फिनिश भी दिया गया है। इसका रंग सफेद है, जिस वजह से इसे आप हल्के या गहरे रंग वाली दीवार के साथ रख सकते हैं। मीडियम साइज और आयताकार आकार में आने वाली यह शेल्फ छोटे कमरे में आसानी से रखी जा सकती है। इसका घुमावदार डिजाइन वाला लेग सपोर्ट फर्श पर सीधा निशान पड़ने से बचाता है और अलमारी को स्थिरता भी देता है।

ABOUT SPACE Engineered Wood Bookcase with 3 Tier

Rs. 1483

Get This
04

ExclusiveLane 'Ostrich Sanctuary' Pendant Hanging Light

Check Price on Amazon

छोटे घर के लिविंग रूम को रोशनी के साथ सजाना है, तो आप इस तरह की हैंगिंग लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैंगिंग लाइट आजकल चलन में हैं और घर को आकर्षक भी बनाती हैं। यह लाइट अफ्रीका की वाइल्डलाइफ से प्रेरित है, जिस वजह से इसपर सुंदर फूल-पत्ती और पक्षियों वाला डिजाइन बनाया गया है। इसमें 4 तरह के लाइट मोड मिलते हैं, जिसके कारण आप इसे नेचुरल, डिम, वॉर्म और ब्राइट पर जला सकते हैं। इस हैंगिंग लाइट को आप छोटे बेडरूम का इंटीरियर डिजाइन करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मॉर्डन पेंडैंट स्टाइल इसे देखने में आकर्षक बनाता है। इसमें 1 मीटर लंबा तार दिया गया है, जिसकी लंबाई को आप कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। यह हैंगिंग लाइट PVC के ऊपर कॉटन कपड़े के कवर की गई है, जिसपर सुंदर डिजाइन बना है।

ExclusiveLane 'Ostrich Sanctuary' Pendant Hanging Light

Rs. 887

Get This
05

Amazon Brand - Solimo Leaves Metal Wall Decor

Check Price on Amazon

प्रीमियम क्वालिटी के मेटल से तैयार किया गया यह वॉल डेकोर पीस आपके घर को मॉर्डन और आकर्षक दिखा सकता है। यह वॉल डेकोर 3 के सेट में आता है, जिनका फ्रेम साइज 37 x 25 सेमी है। इसका खूबसूरत फ्लोरल थीम दीवार पर लगने के बाद घर के किसी भी हिस्से को सुंदर बना सकता है। वहीं, इन फ्रेम का आकार लंबा और आयताकार है, जो कि कम जगह में आसानी से लगाया जा सकता है। सुंदर होम डेकोर के लिए आप इन फ्रेम को बेडरूम, लिविंग रूम या फिर गेस्ट रूम में भी लगा सकते हैं। इन फ्रेम में अलग-अलग प्रकार की फ्लोरल डिजाइन बनी हुई हैं, जिनका सुनहरा और नीला रंग दिखने में खूबसूरत है। एक टाइमलेस और आर्टिस्टिक अपील के लिए आप इन फ्रेम को अपने छोटे घर में लगा सकते हैं।

Amazon Brand - Solimo Leaves Metal Wall Decor

Rs. 861

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कम बजट में दीवारों को कैसे सजाएं?

कम बजट में घर की दीवारों के सजाने के लिए वॉलपेपर स्टिकर या हाथ से पेंट किए गए डिजाइन का इस्तेमाल करें। आप कुछ फ्रेम और फोटो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

छोटे स्थानों में फर्नीचर का चयन कैसे करें?

छोटे स्थानों के लिए मल्टी-पर्पज और फोल्डिंग फर्नीचर चुनें, जो कि कम जगह में एडजस्ट हो जाते हैं और साथ ही इस्तेमाल के लिए अच्छे होते हैं।

क्या मैं पौधों का उपयोग करके जगह को सजा सकता हूं?

हां, छोटे पौधों और हैंगिंग प्लांटर्स का इस्तेमाल करके आप अपने घर के किसी भी हिस्से को सजा सकते हैं। पौधे घर को सुंदर और ताजगी भरा एहसास देने का काम करते हैं।

You May Also Like