सोचिए जरा सुबह की शुरुआत हाथ में चाय की प्याली और बालकनी पर हरे-भरे पौधे और रंग बिरंगे फूलों के साथ हो, यह नजारा कितना सुहावना होगा ना? लेकिन आप चाहें तो आप भी इस सुखद नजारे का अनुभव रोज ले सकते हैं, वो भी कम मेहनत और कम खर्च में। इसके लिए आपको बस अपनी बालकनी पर सुंदर-सुंदर पौधे लगाने होंगे। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर की बालकनी में लगा सकते हैं। ये कम मेहनत में आसानी से विकसित होने वाले पौधे हैं। इन्हें ज्यादा पानी या धूप की जरूरत भी नहीं होती है। तो चलिए देखते हैं बालकनी में लगाए जा सकने वाले सुंदर पौधों के विकल्प-
बालकनी के अलावा घर के किसी भी हिस्से की सजावट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप साज-सज्जा पर भी जा सकते हैं।
