Top Searchesयहां देखिए ₹65,000 के अंदरअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेलRufus AI द्वारा अमेज़न ग्रेटइस साल की बड़ी डील्स!यहां देखिए हाई रिफ्रेश रेट

5 स्टार या 3 स्टार 1.5 टन Split ACs: लंबे समय तक कौन करेगा बिजली की बचत? जानें यहां

क्या आप भी इस असमंजस में हैं कि 5 स्टार या 3 स्टार में से कौन-सा एसी आपके लिए सही रहेगा? तो बता दें, अगर आप रोज लंबे समय तक एसी चलाते हैं तो 5 स्टार मॉडल चुन सकते हैं जो लंबे समय तक बिजली की बचत करने में मदद करेंगे। वहीं, अगर एसी का इस्तेमाल कम समय के लिए होता है, तो 3 स्टार मॉडल चुनना सही रहेगा।

5 स्टार और 3 स्टार स्प्लिट एसी
5 स्टार और 3 स्टार स्प्लिट एसी

गर्मियों के दिनों में जब रोज कई घंटों तक एसी चलता है तब अक्सर बिजली बिल अधिक आता है। ऐसे में जब एसी लेने के समय बस उसकी कीमत को देखने के बजाय, एनर्जी स्टार रेटिंग को ध्यान में रखना भी जरूरी माना जाता है। आमतौर पर 1.5 Ton क्षमता वाले 5 स्टार स्प्लिट एसी अधिक बिजली बचाने के लिए जाने जाते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 3 स्टार एसी की तुलना में ज्यादा हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कम बिजली खपत के कारण बिजली के बिल में बचत हो सकती है। दूसरी ओर, 3 स्टार एसी लेने में शुरुआती खर्च कम होता है, इसलिए सीमित बजट वाले लोगों के लिए यह विकल्प सही रहेगा।

देखें 5 स्टार और 3 स्टार स्प्लिट एसी के बढ़िया मॉडल्स यहां- 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं -   

5 स्टार और 3 स्टार स्प्लिट एसी के बढ़िया मॉडल्स 

हमने यहां 5 स्टार और 3 स्टार वाले Split AC के बढ़िया मॉडल्स को चुना है जो लंबे समय तक आपके बिजली की खपत को कम करने में मदद करेंगे। आप इनमें से किसी भी मॉडल का चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। 

ब्रांड व मॉडल 

एनर्जी स्टार रेटिंग 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

वॉट क्षमता

Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC - HSA17VP-R3NB-I

3 स्टार 

854.39 वॉट

1435 वॉट

Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC - HSA52VP-G5NB-I

5 स्टार 

701 वॉट

1160 वॉट

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - FTKL50XV16

3 स्टार 

880.1 किलोवाट-घंटे

1600 वॉट

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - MTKM50XV16

5 स्टार 

678.92 किलोवाट-घंटे

1205 वॉट

Cruise 1.5 Ton 3 Star VarioQool Split AC - CWCVBM-VQ3D173

3 स्टार 

842.84 वॉट

4800 वॉट

Cruise 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - 2026 Model, CWCVBM-VQ1D185

5 स्टार 

650.71 वॉट

4800 वॉट

 

1. Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC-HSA17VP-R3NB-I

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • सामान्य एसी का कंप्रेसर बार-बार चालू-बंद होता है जिससे बिजली की खपत अधिक होती है। Haier के इस एसी में लगा डुअल या ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बढ़िया कूलिंग भी मिलती है। 
  • 100% कॉपर कंडेशर कॉइल के साथ आने वाले इस 1.5 टन एसी में हीट ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है। जिसकी वजह से कंप्रेसर को कम मेहनत करनी पड़ती है और कम समय में कूलिंग मिल जाती है। इससे बिजली की बचती भी होती है। 

MRP: ₹59,000 | मौजूदा कीमत: ₹32,490 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
  • कूलिंग क्षमता - 4.8 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • ऑटो क्लीन
  • फास्ट कूलिंग  

कमी 

  • 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग की वजह से 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले मॉडल की तुलना में यह अधिक बिजली खपत कर सकता है। 

2.Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC - HSA52VP-G5NB-I

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • हायर ब्रांड का यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिसका ISEER वैल्यू 5.65 है। जिसकी मदद से यह लगातार कई घंटे चलने पर भी कम बिजली खपत करता है। जिससे आपके बिजली का बिल कम आएगा और आप गर्मियों में आराम से ठंडक का मजा ले सकते हैं। 
  • 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड वाले इस 1.5 Ton AC को 5 अलग-अलग मोड में आराम से सेट किया जा सकता है। यानी अगर कमरे में लोग कम हैं या मौसम बहुत ज्यादा गर्म नहीं है, तो आप इसे 100% क्षमता के बजाय 40%, 60%, या 80% तक जैसी कम क्षमता पर चला सकते हैं। कूलिंग क्षमता कम करने पर बिजली की खपत भी उसी के अनुसार कम हो जाएगी। 

MRP: ₹92,600 | मौजूदा कीमत:  ₹42,990 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA52VP-G5NB-I
  • कूलिंग क्षमता - 5.13 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल

खासियत 

  • डीह्यूमिडिफायर
  • इन्वर्टर कंप्रेसर 

कमी

  • इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस सही नहीं है। 

3. Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - FTKL50XV16

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • डाइकिन के इस मॉडल में उच्च गुणवत्ता वाला स्विंग कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह सामान्य कंप्रेसर की तुलना में स्थिर कूलिंग देने में मदद करता है और गैस की खपत भी कम करता है। वहीं,पार्ट्स के बीच कम घर्षण के कारण कंप्रेसर पर जोर अधिक नहीं पड़ता है, जिससे यह लंबे समय तक ऊर्जा-कुशल बना रह सकता है।
  • पारंपरिक नॉन-इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बार-बार पूरी क्षमता पर ऑन और ऑफ होता है, जिससे एसी को चालू करते ही बहुत अधिक बिजली की खपत होती है। Daikin AC का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। जिससे बिजली की बचत हो सकती है। 

MRP: ₹56,100 | मौजूदा कीमत: ₹37,340 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - DAIKIN
  • मॉडल - RKL50XV16
  • कूलिंग क्षमता - 5 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • इकोनो मोड
  • R-32 इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट

कमी

  • इसमें कोई भी कंवर्टिबल मोड नहीं दिया गया है।  

4. Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - MTKM50XV16

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • इस एसी में इकोनो मोड का फीचर दिया गया है। यानी जब आप इस मोड को ऑन करेंगे, तो एसी अपनी अधिक बिजली खपत को सीमित कर देगा। इस मोड की मदद से कंप्रेसर और मोटर की स्पीड नियंत्रित हो जाती है जिससे बिजली का खपत कम हो सकता है। 
  • डाइकिन की Coanda एयरफ़्लो तकनीक ठंडी हवा को सीधे फेंकने के बजाय छत और दीवारों की तरफ ऊपर की ओर फैलाने का काम करती है। इससे पूरे कमरे में हवा का फैलाव एकसमान होता है और कमरे के हर कोने में जल्दी कूलिंग पहुंचती है, जिससे एसी को बार-बार बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

MRP: ₹68,200 | मौजूदा कीमत: ₹48,990 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Daikin
  • मॉडल - MTKM50XV16 
  • कूलिंग क्षमता - 5 किलोवाट
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल

खासियत 

  • फिल्टर क्लीन इंडिकेटर 
  • PM 2.5 फिल्टर 

कमी

  • स्मार्ट कनेक्टिविटी की कमी महसूस हो सकती है। 

5. Cruise 1.5 Ton 3 Star VarioQool Split AC - CWCVBM-VQ3D173

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला Cruise का यह एसी कंवर्टिबल 5-इन-1 कूलिंग मोड के साथ आता है जिसकी वजह से इसे जरूरत के अनुसार अलग-अलग कूलिंग क्षमता में सेट किया जा सकता है। अगर कमरे में कम लोग है तो कम क्षमता में चलाकर बिजली की बचत आराम से की जा सकती है। 
  • बारिश या नमी वाले मौसम में कमरा में ज्यादा ठंडक की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में इस Inverter AC में मौजूद मॉनसून मोड काफी काम आ सकता है जो तापमान को बहुत ज्यादा नीचे गिराए बिना केवल कमरे की नमी को दूर कर, कमरे में आरामदायक माहौल बनाकर, बिजली की भारी बचत करने में मदद कर सकता है। 

MRP: ₹47,900 | मौजूदा कीमत: ₹29,990 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Cruise
  • मॉडल - CWCVBM-VQ3D173
  • कूलिंग क्षमता - 4.8 किलोवाट 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • 100% कॉपर कॉइल 
  • ब्लू फिन प्रोटेक्शन

कमी

  • चलने पर शोर की समस्या महसूस हो सकती है। 

6. Cruise 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - 2026 Model, CWCVBM-VQ1D185

बिजली बचत के लिए क्यों चुनें? 

  • अगर बिजली बचाने के साथ बढ़िया ठंडक वाला एसी लेना है तो क्रूज का यह 5 स्टार एनर्जी वाला मॉडल आपके लिए सही विकल्प रहेगा जो साधारण या पुराने 3-स्टार एसी की तुलना में 25% से 35% तक कम बिजली की खपत करके आपके बिजली बिल में कमी ला सकता है। 
  • इस क्रूज एसी में दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर लेता है। जिससे एक बार कूलिंग हो जाने के बाद कंप्रेसर कम पॉवर पर लगातार चलते रहेगा और बिजली की अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

MRP: ₹57,900 | मौजूदा कीमत: ₹35,990 (17 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Cruise
  • मॉडल - CWCVBM-VQ1D185
  • कूलिंग क्षमता - 4.8 किलोवाट
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • R-32 इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट
  • स्मार्ट सेंसर तकनीक

कमी

  • इसमें 2-वे स्विंग दिया गया है।

निष्कर्ष 

देखा जाए तो 3 स्टार और 5 स्टार दोनों ही प्रकार के एसी अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं। लेकिन लंबे समय में बिजली का बिल बचाने के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले 1.5 टन एसी बढ़िया विकल्प रहेंगे। हालांकि 3 स्टार एसी थोड़ा सस्ता पड़ सकता है लेकिन रोजाना 8-10 घंटे इस्तेमाल के लिए सही नहीं है। अगर एसी का इस्तेमाल कम होता है तो इसे चुनना सही रहेगा। बाकी आप इसे अपने बजट और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।  

इन्हें भी पढ़ें 

  • टर्बो कूलिंग मोड के साथ आने वाले 5 स्टार Air Conditioners भारतीय गर्मी को देंगे मात! देखें 5 विकल्प
  • भीषण गर्मी से राहत: 5 हेवी-ड्यूटी एयर कंडीशनर से चिलचिलाते मौसम में मिलेगी बढ़िया ठंडक

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

5 स्टार और 3 स्टार स्प्लिट एसी

5 स्टार और 3 स्टार एसी के बीच मुख्य अंतर उनकी ऊर्जा दक्षता का होता है। आमतौर पर 5 स्टार एसी कम बिजली खर्च करने के लिए अधिक ऊर्जा दक्ष माने जाते हैं लेकिन इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। जबकि 3 स्टार एसी की शुरुआती कीमत उससे कम हो सकती है। हालांकि, वास्तविक बिजली खपत मॉडल, इस्तेमाल और कमरे की परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है

क्या 5 स्टार एसी लंबे समय में बिजली का बिल कम कर सकता है?

अगर एसी का इस्तेमाल रोज कई घंटों तक और लंबे समय तक किया जाता है, तो 5 स्टार मॉडल कम बिजली खपत के कारण बिजली के बिल में बचत कर सकता है। लेने से पहले दोनों मॉडलों की दी गई वार्षिक ऊर्जा खपत की तुलना करना अधिक सही तरीका है।

क्या 5 स्टार एसी की कीमत 3 स्टार एसी से ज्यादा होती है?

आमतौर पर 5 स्टार एसी की शुरुआती कीमत 3 स्टार मॉडल से अधिक हो सकती है। इसकी वजह अधिक ऊर्जा दक्षता और कुछ अतिरिक्त तकनीके हो सकती हैं। हालांकि, कीमत में अंतर ब्रांड, मॉडल, सुविधाओं और बाजार की कीमतों और अमेजन के अनुसार बदलता रहता है।

अगर एसी रोज कम समय चलता है, तो क्या 5 स्टार वाला एसी लेना जरूरी है?

अगर एसी का इस्तेमाल केवल थोड़े समय के लिए होता है, तो ऐसे में 5 स्टार की जगह, 3 स्टार मॉडल वाले एसी का चुनाव करना सही रहेगा क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत थोड़ा कम होती है।

You May Also Like