आजकल की महिलाएं अपनी खूबसूरती के साथ जरा-सा भी समझौता करना पसंद नहीं करती है। खासकर जब बात मेकअप की आती है तो ब्रांडेड और बढ़िया क्वालिटी वाले मेकअप को लेने में ही समझदारी मानती है। बात करें लिपस्टिक की तो यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसके बिना मेकअप अधूरा ही लगता है और इस भागदौड़ वाली ज़िंदगी और पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी के मौसम में हर महिला चाहती है कि उसकी लिपस्टिक बिना फैले, बिना कोई दाग-धब्बा छोड़े पूरे दिन बनी रहे। ऐसे में Swiss Beauty की स्मज-प्रूफ Lipsticks आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह ना सिर्फ किफायती है बल्कि लोकप्रिय भी है और साथ ही इनकी लिपस्टिक की क्वालिटी काफी बढ़िया है। अब ऑफिस जाना हो या शादी में मस्ती करनी हो ये लिपस्टिक भरपूर साथ निभा सकती है साथ ही, यह लिपस्टिक आपके ब्यूटी बास्केट का हिस्सा भी बन सकती हैं।
स्विस ब्यूटी लिपस्टिक कितने घंटों तक टिके हुए रह सकते हैं?
स्विस ब्यूटी अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए महिलाओं के बीच में काफी लोकप्रिय है और इनको बेहतर गुणवत्ता वाली लिपस्टिक भी माना जाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि ये लिपस्टिक्स कितने देर तक टिकी हुई रह सकती है, तो आपको बता दें उनके रेंज से लेकर प्रकार पर निर्भर कर सकता है। जैसे स्विस ब्यूटी की एक HD मैट लिपस्टिक्स आती है जो करीब 8 से 10 घंटे तक बनी हुई रह सकती है और Smudge Proof भी है। वही, नॉन-ट्रांसफर Lipsticks 6 से 8 घंटे तक टिक सकती है लेकिन खाने-पीने पर हल्का हट सकती है किन्तु पूरी तरह फीकी नहीं पड़ेगी। यदि आप इसका सॉफ्ट मैट लिप क्रीम लेती हैं तो यह 4 से 6 घंटे तक चल सकता है क्योंकि यह थोड़ी हल्की और मॉइस्चराइजिंग होती है। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि लिपस्टिक का टिकाऊपन स्किन टाइप पर भी निर्भर करता कि होंठों की ऑयलीनेस क्या है और आप लिपस्टिक से पहले प्राइमर लगा रही है या नहीं।
क्या स्विस ब्यूटी लिपस्टिक के सभी प्रोडक्ट स्मज प्रूफ आते हैं?
अगर आप सोच रही हैं कि स्विस ब्यूटी की सभी लिपस्टिक स्मज-प्रूफ होती होंगी, तो आपको बता दें कि इस ब्रांड की सारी लिपस्टिक्स स्मज-प्रूफ नहीं होती है। इस Brand की कुछ खास रेंज ही स्मज-रेज़िस्टेंट फॉर्मूले के साथ आती है जो पसीने से बचा कर दिन भर आपके होंठों पर टिकी हुई रह सकती है। यदि आप इसकी एचडी मैट लिपस्टिक या नॉन-ट्रांसफर मैट लिपस्टिक लेती है तो ये आपको स्मज प्रूफ मिलेगी जो घंटों तक आपके होंठों पर बनी रहेगी और फैलेगी भी नहीं, जिससे आपकी खूबसूरती बरकरार रह सकती है। वहीं अगर आप स्विस ब्यूटी की ही शाइनी फिनिश या क्रीमी टेक्सचर वाली लिपस्टिक्स को लेते हैं तो आपको यह Smudge Proof नहीं मिलेंगे और खाने पीने के दौरान फैल सकते हैं।
कौन-सी स्विस ब्यूटी लिपस्टिक बढ़िया होती है मैट या ग्लॉसी?
स्विस ब्यूटी की मैट या ग्लॉसी दोनों में से बढ़िया लिपस्टिक की बात करें तो दोनों की अपनी-अपनी खासियत है जो इसे बढ़िया बनाती है, बाकी यह आपकी पसंद, आपकी त्वचा की प्रकार और मौके पर निर्भर कर सकता है कि कौन-सा आपके लिए बेहतर हो सकता है। Matte लिपस्टिक की खासियत की बात करूं तो तो यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है और स्मज-प्रूफ और ट्रांसफर-रेज़िस्टेंट आती है और-तो-और आपको आकर्षक लुक देने में भी मददगार साबित हो सकती है। आप इसे पार्टी , शादी से लेकर ऑफिस में भी बोल्ड लुक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। वही अगर हम Glossy Lipstick की खासियत की बात करें तो यह आपके होंठों को फटने से बचा कर नमीयुक्त बनाए रखने में सहायता कर सकती है और आपको एक फ्रेश, नेचुरल और शाइनी लुक दे सकती है । आप इसे रोजाना भी लगा सकती है और साथ ही जिनके होंठ जल्दी सुख जाते हैं, उनके लिए यह एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। अब आप मैट हो या ग्लॉसी लिपस्टिक्स इसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
स्मज प्रूफ स्विस ब्यूटी लिपस्टिक कितने प्राइस रेंज में मिल जाएगी?
स्विस ब्यूटी एक भरोसेमंद ब्रांड होने के साथ-साथ किफायती दामों में आने वाले प्रोडक्टस भी माने जाते हैं। जब बात आती है Smudge Proof Lipsticks की तो इनमें आपको आपके बजट में कई सारे शानदार विकल्प मिल सकते हैं। वैसे तो स्विस ब्यूटी की कई सारी लिपस्टिक्स स्मज-प्रूफ वाली आपको 199 रुपये से लेकर 349 रुपये तक में आसानी से मिल सकते हैं लेकिन कुछ लोकप्रिय स्मज-प्रूफ लिपस्टिक की बात करें तो इसकी HD Matte Lipstick आपको 249 से लेकर 299 तक में मिल सकते हैं, इनके अलावा आपको नॉन-ट्रांसफर मैट लिपस्टिक 199 रुपये से 249 रुपये तक मिल जाएंगे तो वही सॉफ्ट मैट लिप क्रीम लेना हो तो यह 229 रुपये से लेकर 269 रुपये तक में आपको मिल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- इन ब्रांड्स के पास मिलेंगी Long-Lasting Lipsticks
- ऑफिस के लिए सिंपल Makeup Look मिल सकता है इन 10 प्रोडक्ट्स के साथ
- गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए ये 10 प्रोडक्ट्स आ सकते हैं काम