शादी का मौका हो और अच्छा मेकअप ना किया जाए, यह तो महिलाओं के खिलाफ बात हो जाएगी। शादी जैसी बड़ी पार्टी में शामिल होने के लिए कपड़ों और फुटवियर के साथ ही मेकअप का अच्छा दिखना भी बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि, शादी में जाने के लिए जब महिलाएं तैयार होती हैं, तो उन्हें काफी वक्त लगता है। हांलाकी, अगर आप हर बार इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि शादी के लिए कौन-से शेड की लिपस्टिक अच्छी हो सकती है? तो यहां पर इसी से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जिसके बिना आपका कोई भी मेकअप अधूरा लग सकता है। फिच चाहें सामान्य दिनों वाला मेकअप हो या फिर शादी के लिए, एक सही शेड की लिपस्टिक आपके हर लुक में चार चांद लगा सकती है। इसी कारण से, शादी जैसे मौके के लिए भी सही शेड वाली लिपस्टिक को चुनना बेहद जरूरी है। आप अपनी ब्यूटी बास्केट में यहां बताई जा रहीं कुछ खास शेड की लिपस्टिक शामिल कर सकती हैं, जो कि आपके शादी वाले मेकअप को बेहतरीन बना सकती हैं।
शादी के लिए लिपस्टिक के लोकप्रिय शेड कौन से हैं?
शादी जैसे खास मौके के लिए आप अलग-अलग शेड की लिपस्टिक चुन सकती हैं। हालांकी, इसके लिए आपको अपनी त्वचा के रंग, शादी के समय और अपने पूरे लुक को ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों का ख्याल रखते हुए आप अपने लिए एक सही शेड वाली लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं-
- दिन की शादी के लिए- अगर आप किसी दिन के समय की शादी में जा रही हैं, तो आपको नेचुरल लुक के लिए कुछ हल्के शेड्स का चुनाव करना चाहिए। आप अपने डे लुक को पूरा करने के लिए हल्के गुलाबी, पीच या कोरल रंग वाले लिपस्टिक शेड्स का चुनाव कर सकती हैं।
- रात की शादी के लिए- रात के समय एक ग्रांड वेडिंग फंक्शन में जाना है और अपना लुक बेहतरीन बनाना है, तो आप एक ड्रमैटिक और रॉयल मेकअप कर सकती हैं। आपके इस लुक के लिए गहरे शेड्स जैसे बरगंडी, बेर या गहरा लाल अच्छा साबित हो सकता है।
- सांवली त्वचा के लिए- जिन महिलाओं की त्वचा सांवली हैं, वो अपने लिए रिच लाल, ब्राउन, कोरल, टेराकोटा, बेरी और प्लम जैसे शेड वाली लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। इस तरह के शेड सांवली त्वचा को एक खिला हुआ रूप और रंगत देते हैं, जिससे आपका मेकअप काफी अच्छा लग सकता है।
- गोरी त्वचा के लिए- गोरी त्वचा वाली महिलाएं शादी वाले लुक को पूरा करने के लिए पीची पिंक, सॉफ्ट कोरल, शाइनी बेरी और न्यूड शेड वाली लिपस्टिक अपने लिए चुन सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड आपकी त्वचा पर खिलकर आ सकते हैं और आपको एक शानदार लुक दे सकते हैं।
