गर्मी के मौसम में त्वचा को निखारने वाला 7 स्टेप Skin Care Routine क्या है? जान लें आप भी!
चेहरे को साफ करने, टोनर, सीरम, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन व नाइट क्रीम लगाने और हफ्ते में एक-दो बार स्क्रब करने से आपका गर्मी का 7 स्टेप वाला Skincare पूरा हो जाएगा। इससे न सिर्फ त्वचा रूखी होने से बचेगी, बल्कि टैनिंग कम होगी और साथ-साथ एक प्राकृतिक निखार चेहरे पर नजर आएगा।
By: Anagha TelangLast Updated on Jun 17, 2026 17:44 ISTPublished on Apr 19, 2026 12:00 IST
गर्मी के लिए 7 स्टेप Skin Care Routine
गर्मी के मौसम में शरीर के साथ-साथ स्किन को भी काफी नुकसान होता है। सूरज की हानिकारक किरणे त्वचा को बेजान बना देती है और इसी वजह से हम आज बात कर रहे हैं 7 स्टेप वाले स्किन केयर रूटीन के बारे में। हमारे हिसाब से तो इसे सिर्फ स्किनकेयर कहना गलत हो जाएगा; यह पूरी तरह से त्वचा की सुरक्षा करने का एक तरीका है जो एक कवच की तरह काम करेगा। अगर आप सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएंगी तो न सिर्फ चेहरे का निखार बना रहेगा, बल्कि समय से पहले झुर्रियों, काले घेरों, दाग-धब्बों और अन्य तरह की समस्याओं का सामना नहीं करनो होगा। फिर चाहे आपकी त्वचा जैसी भी हो, गर्मी में सही स्किनकेयर करना हर किसी के लिए जरूरी है। वैसे 7 स्टेप वाला स्किनकेयर कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है, इसके लिए आपको बस रोज थोड़ा सा समय निकालना है और लंबे व असरदार परिणाम नजर आएंगे।
कोई भी स्किनकेयर प्रोडक्ट चेहरे पर सीधे नहीं लगाना है, सबसे पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ करना है।
अगर चेहरा साफ नहीं होगा तो कोई भी प्रोडक्ट त्वचा पर अच्छी तरह काम नहीं करेगा।
त्वचा पर मौजूद धूल-मिट्टी व अन्य हानिकारक तत्व उसे और नुकसान पहुंचाएंगे।
त्वचा की बाहरी परत समय से पहले खराब होने लगेगी और चमक फींकी पड़ जाएगी।
ऐसे करें अपनी त्वचा को साफ
चेहरे को सिर्फ पानी से नहीं बल्कि एक फेस क्लेंजर की मदद से साफ करना है।
पहले एक बार ठंडे पानी से उसे अच्छी तरह साफ करें।
उसके बाद फेस क्लेंजर के साथ जमी हुई गंदगी, ऑइल व मेकअप को निकालें। अपनी उंगलियों को चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए नाजुक तरह से स्किन को साफ करें। फिर पानी से उसे हटा लें।
अच्छे क्वालिटी के फाइबर से बने टावेल के साथ हल्के हाथ से चेहरे को सुखा लें।
हमारे सुझाव
हमेशा एक बढ़िया क्वालिटी के फेस वॉश या क्लेंजर का ही इस्तेमाल करें और चेहरे को दिन व रात दोनों समय साफ करें।
अपनी त्वचा के अनुसार सही फॉर्मुला व इंग्रीडियंट्स वाला फेसवॉश ही चुनें।
चेहरे को सुखाते समय उसे त्वचा पर टावेल को रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथ से उसे सुखाना है।
कई ऐसी अशुद्धियां होती हैं जो पानी व फेसवॉश से भी नहीं हटती और लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इनसे लड़ने में स्क्रब आपकी मदद करेगा।
यह त्वचा की असमान रंगत को ठीक करने का काम करेगा और साथ ही खराब हुई परत को हटाएगा।
त्वचा पर जमी अशुद्धियां हटेंगी तो मुहांसे नहीं होंगे और वो हेल्दी बनी रहेगी।
स्क्रबिंग की वजह से अन्य प्रोडक्ट्स भी स्किन पर अच्छी तरह काम करते हैं।
स्क्रबिंग करने का आसान तरीका
यह सुनिश्चित कर लें कि चेहरा अच्छी तरह से साफ हो उसपर धूल-मिट्टी या मेकअप न लगा हो।
थोड़ा स्क्रब लें और उसे गीली त्वचा पर अच्छी तरह से लगाकर, धीरे-धीरे हल्के हाथ से घिसें।
गालों, नाक, आंखों के नीचे वाले हिस्से और गर्दन को भी अच्छी तरह से स्क्रब करें ताकी टैनिंग व अन्य तरह की अशुद्धियां हट जाएं।
आपको 5 मिनट तक चेहरे को स्क्रब की मदद से अच्छी तरह से साफ करना है।
उसके बादी पानी से उसे धो लें और फिर टावेल की मदद से चेहरे को सुखा लें।
हमारे सुझाव
रोज चेहरे को स्क्रब नहीं करना है ऐसा करने से त्वचा को नुकसान पहुंचेगा। हफ्ते में एक-दो बार ही स्क्रब का इस्तेमाल करें।
अगर आपकी त्वचा पर मुहांसे हैं तो स्क्रबिंग बिल्कुल न करें, इससे त्वचा को नुकसान होगा।
अगर आपके पास रेडीमेड स्क्रब नहीं है तो किचन में मिलने वाले कई सारी चीजों से आप घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं; जो प्राकृतिक तरह से त्वाचा को साफ करेगा।
स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
सफाई व स्क्रबिंग के बाद बारी आती है टोनर की जो गर्मी में त्वचा को ठंडक का एहसास कराएगा और वो अशुद्धियां जिसे फेसवॉश या स्क्रबर साफ नहीं कर पाया है उन्हें हटा देगा।
इसके साथ स्किन के पोर (रोमछिद्र) खुल जाएंगे, जिससे बाकी प्रोडक्ट्स बेहतर तरह से काम करेंगे।
गर्मी में स्किन को ठंडक व राहत मिलेगी और रैश व लालिमा की समस्या कम होगी।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
एक नजर निष्कर्ष पर
अंत में यही कहा जा सकता है कि गर्मी के लिए 7 स्टेप वाला एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन गहरी सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। चेहरे की सफाई से शुरुआत करके, हाइड्रेशन, सीरम और सनस्क्रीन के साथ, आप अपनी त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान और गर्मी केसे बचा सकती हैं। रोज स्किनकेयर करने से आपकी त्वचा को भरपूर पोषण व सुरक्षा मिलेगी, जिससे मुंहासे और समय से पहले झुर्रियां नहीं होंगी। हालांकि, हम यह भी सुझाव देंगे कि किसी भी प्रोडक्ट को अपने रूटीन में शामिल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी तरह की ऐलर्जी की समस्या न हो।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
गर्मियों के लिए 7 स्टेप वाला सही स्किनकेयर रूटीन क्या है?
गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले क्लेंजर से गंदगी साफ करन होगी, फिर टोनर लगाना होगा। इसके बाद विटामिन-C सीरम, हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना चाहिए। शाम के समय को डबल क्लींजिंग करनी चाहिए और आखिर में नाइट क्रीम से त्वचा को हाइड्रेट करना चाहिए। वहीं, हफ्ते में एक-दो बार ऐक्सफोलिएशन भी जरूरी होता है।
क्या गर्मी के मौसम में सिर्फ महिलाओं को ही स्किनकेयर करनी चाहिए?
नहीं, गर्मी के मौसम में स्किनकेयर सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उतनी ही ज़रूरी है। तेज धूप, पसीना और उमस किसी की भी त्वचा को टैनिंग, मुंहासे और एजिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।
किस तरह के प्रोडक्ट्स समर स्किनकेयर के लिए सबसे अच्छे होते हैं?
गर्मियों के लिए स्किनकेयर में हल्के, ऑइल-फ्री, और जेल-बेस्ड प्रोडक्ट सबसे अच्छे होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और रोमछिद्रों को बंद नहीं करते। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (SPF 50) सबसे जरूरी मानी जाती है। इसके अलावा, हाइड्रेटिंग सीरम, मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर, फेस मिस्ट, और विटामिन सी युक्त प्रोडक्ट स्किन को तरो-ताजा और स्वस्थ रखने के लिए बेहतरीन हो सकते हैं।