Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

है मेक-अप खराब हो जाने का डर? तो ₹500 के अंदर आने वाले फिक्सर स्प्रे का देखें कमाल

₹500 के अंदर आने वाले फिक्सर स्प्रे की मदद से आपका मेकअप भी रहेगा लंबे समय तक टिका हुआ। अमेजन पर उपलब्ध हैं कुछ खास कंपनियों के विकल्प जो आपके बजट में आसानी से हो जाएंगे फिट।

₹500 के अंदर मेक-अप फिक्सर स्प्रे
₹500 के अंदर मेक-अप फिक्सर स्प्रे

जब भी महिलाएं मेक-अप करती हैं तब उन्हें बस एक ही बात का डर रहता है कि कहीं जाने से पहले ये खराब न हो जाए या फैले ना। जरा सोचें कितना अजीब लगेगा की आपने पार्टी या किसी खास अवसर में जाने के लिए बढ़िया मेक-अप तो कर लिया लेकिन कुछ कारणों के चक्कर में आपके पहुंचने से पहले ही वो खराब हो गया। ऐसे में परेशान न हो क्योंकि हम आपके लिए ₹500 के अंदर बढ़िया फिक्सर स्प्रे लेकर आए हैं जो आपके मेक-अप को लंबे समय तक टिका कर रखेंगे और आपके रूप को भी सुंदर बनाएंगे। इन्हें इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। साथ ही ये छोटे साइज में मिलते हैं जिसके चलते आप इन्हें अपने मेक-अप बैग में भी आसानी से रख सकती हैं। तो चलिए अब नजर डाल लेते हैं Swiss Beauty, FACESCANADA, Blue Heaven से लेकर INSIGHT और MARS जैसी कंपनियों के मेक-अप फिक्सर पर।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप ब्यूटी बास्केट पर जा सकते हैं। 

 

Top ProductsFeatureRating
Swiss Beauty Natural Makeup Fixerएलोवेरा और विटामीन E की खूबियां4.1
FACESCANADA Ultime Pro Makeup Fixerनॉन-स्टिकी फॉर्मूला4.0
Blue Heaven Long-Lasting Makeup Fixerविटामिन E, B5 और एलोवेरा3.9
INSIGHT Makeup Fixer Sprayएलोवेरा4.0
MARS Long Lasting Makeup Fixer spray नॉन स्टिकी फॉर्मूला4.2
01

Swiss Beauty Natural Makeup Fixer

Check Price on Amazon

लंबे समय तक टिके रहने की खासियत के साथ आने वाले इस मेक-अप फिक्सर में आपको एलोवेरा और विटामीन E की खूबियां भी मिल जाती है जो त्वचा के लिए बेहद ही बढ़िया रहता है। यह मेकअप फिक्सर त्वचा को अंदर से शांत और हाइड्रेट करता है, जिसकी मदद से आपका मेक-अप सुबह से लेकर शाम तक एक जैसा ही रहता है। यह बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं है जिसकी मदद से आप आसानी से इसे लगा सकती हैं। चाहें आप ऑफिस जा रही हो, पार्टी में या फिर किसी खास अवसर में, हर जगह किए जाने वाले मेक-अप को लंबे समय तक टिकाने के लिए आप इस फिक्सर का प्रयोग कर सकती हैं। यह 70 ग्राम के वजन में आता है और हर प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त रहता है।


Swiss Beauty Natural Makeup Fixer

Rs. 204

Get This
02

FACESCANADA Ultime Pro Makeup Fixer

Check Price on Amazon

यह सिर्फ एक मेक-अप फिक्सर ही नहीं है बल्कि त्वचा की खास देखभाल करने वाला एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हायलूरोनिक एसिड के साथ मिलता है, जो स्किन को नमी प्रदान करने का काम करता है और उसे चमकदार बनाए रखता है। वहीं विटामिन ई और मोरिंगा त्वचा को प्रदूषकों से बचाते हैं। कैफीन और रोज़मेरी त्वचा को पोषण और चमक प्रदान करते हैं। कैमोमाइल त्वचा को आराम पहुँचाता है। इन सभी खूबियों के साथ आने वाले इस प्रोडक्ट कि एक खासियत ये भी है कि ये लंबे समय तक आपके मेक-अप को फ्रेश रखता है। प्रयोग करने में बेहद ही आसान रहने वाले इस फिक्सर में नॉन-स्टिकी फॉर्मूला दिया गया है, जिसका अर्थ है कि ये त्वचा पर लगने के बाद उसे चिपचिपा नहीं बनाता है।


FACESCANADA Ultime Pro Makeup Fixer

Rs. 255

Get This
03

Blue Heaven Long-Lasting Makeup Fixer

Check Price on Amazon

ब्लू हेवन एक ऐसी कंपनी है जो लगभग हर भारतीय महिला के बीच में मशहूर हैं। ऐसे में गौर अगर किफायती दाम में आने वाले इस मेक-अप फिक्सर पर करें तो इसमें आपको 60 ग्राम के वजन वाली स्प्रे बोतल मिल रही है। इसको तैयार करने के लिए विटामिन E, B5 और एलोवेरा का इस्तेमाल किया गया है जिससे की त्वचा को ताजा और हाइड्रेटेड एहसास मिल सकें। ये तत्व आपकी स्किन को पोषण और सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। यह एक हल्का मेक-अप फिक्सर है जो लगने के बाद चिपचिपा एहसास नहीं देता है। छोटे साइज की बोतल में आने के चलते आप इसे आराम से अपने मेक-अप किट में भी रख सकती हैं।


Blue Heaven Long-Lasting Makeup Fixer

Rs. 161

Get This
04

INSIGHT Makeup Fixer Spray

Check Price on Amazon

यह स्प्रे सभी प्रकार की त्वचा के लिए नहीं है, बल्कि नॉर्मल स्किन टाइप वाले ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस मेक-अप फिक्सर की खासियतों पर गौर करें तो इसमें आपको मिस्ट भी मिल जाता है। साथ ही ये आपकी त्वचा को नमी पहुंचाने का काम करता है। 100 ग्राम के वजन में आने वाली इस स्प्रे बोतल का प्रयोग हर प्रकार की स्किन टोन के लिए किया जा सकता है। इसमें आपको एलोवेरा और ऐसे मिनरल्स मिल जाएंगे जो त्वचा की देखभाल के लिए बढ़िया रहते हैं।

INSIGHT Makeup Fixer Spray

Rs. 171

Get This
05

MARS Long Lasting Makeup Fixer spray

Check Price on Amazon

प्रयोग करने में आसान रहने वाला यह मेक-अप फिक्सर हर प्रकार की त्वचा और स्किन टोन के इस्तेमाल के लिए किफायती रहेगा। लंबे समय तक आपके मेक-अप को बनाए रखने की खासियत के साथ आने वाले इस फिक्सर स्प्रे को नॉन स्टिकी फॉर्मूले के साथ तैयार किया गया है, जिसका अर्थ है ये आपकी त्वचा पर चिपकेगा नहीं। यह आपके मेक-अप बेस को एक प्राकृतिक फिनिश देने का काम करता है। इसमें एक बहुत ही महीन और एकसमान मिस्ट है जो मेकअप को खराब होने से बचाता है। इसकी फिनिश पैची नहीं है, जिसके चलते आपका मेक-अप ड्राई नहीं दिखता है। 

MARS Long Lasting Makeup Fixer spray

Rs. 239

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

मेकअप फिक्सर स्प्रे का उपयोग कब करना चाहिए?

मेकअप करने के बाद और टच-अप के लिए आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से आपका मेक-अप लंबे समय तक टिका रहता है और आपका रूप भी खराब नहीं होता है।

क्या मेकअप फिक्सर स्प्रे हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है?

हाँ, लेकिन अपनी त्वचा के अनुसार चुनें। तैलीय त्वचा के लिए ऑयल-फ्री और रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग स्प्रे चुनें। वहीं इनका प्रयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें।

मेकअप फिक्सर स्प्रे को कितनी दूरी से स्प्रे करना चाहिए?

लगभग 6-8 इंच की दूरी से आपको इनका प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से ये सही से काम करते हैं और बढ़िया तरीके से लग भी जाते हैं।

क्या ₹500 तक की कीमत में मेक-अप फिक्सर स्प्रे मिल सकता है?

हां, अगर आप अमेजन के जरिए इन्हें लेती हैं तो कई सारी ऐसी किफायती और मशहूर कंपनियां हैं जो इस प्राइस रेंज में इनके विकल्प पेश करती हैं। इस सूची में Swiss Beauty, FACESCANADA, Blue Heaven से लेकर INSIGHT और MARS जैसी ब्रांड के नाम शामिल हैं।

You May Also Like