Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

नाजुक त्वचा का कोमलता से ख्याल रखेंगी ये 5 फेस सीरम, चेहरे की चमक हो सकती है दोगुनी!

हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स और एडवांस फॉर्मुला के साथ तैयार की गईं फेस सीरम सेंसेटिव त्वचा के लिए हो सकती हैं काफी अच्छा विकल्प। त्वचा की बनावट को बेहतर करते हुए कई तरह की समस्याओं को कम करने में कर सकती हैं मदद। यहां देखिए कुछ विकल्प जो चेहरे की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ रंगत को भी कर सकते हैं एक-जैसा।

संवेदनशील त्वचा के लिए 5 फेस सीरम
संवेदनशील त्वचा के लिए 5 फेस सीरम

जब भी बात आती है एक अच्छे स्किनकेयर रूटीन की तो फेस सीरम को उसका अहम हिस्सा माना जाता है। फेस सीरम एक हल्का, प्रभावी स्किनकेयर प्रोडक्ट है जो एंटीऑक्सीडेंट या नियासिनमाइड जैसे तत्वों बनाया जाता है। ये  त्वचा में गहराई तक प्रवेश करके रूखेपन, झुर्रियों या असमान रंगत जैसी समस्याओं को दूर कर सकती है। संवेदनशील त्वचा के लिए भी सीरम फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि उनका तेजी से अवशोषित होने वाला फ़ॉर्मूला चेहरे को भारी महसूस कराए बिना त्वचा में सुधार करने में मदद कर सकता है। नियासिनमाइड या हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्वों से युक्त सीरम चुनने से संवेदनशील त्वचा को नमी और सुरक्षा मिल सकती है, और बिना किसी जलन के लालिमा और त्वचा को हुए नुकसान जैसी समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर हम बात करें फेस सीरम के बड़े ब्रांड्स की तो Minimalist, Plum, Deconstruct, Dot & Key और CETAPHIL जैसे ब्रांड्स के पास ऐसी सीरम मिल जाएंगी, जिन्हें सेंसेटिव स्किन वाले लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, यूनीसेक्स क्वालिटी वाली ये सीरम आसानी से महिलाएं व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, आपको फेस सीरम समेत अन्य स्किनकेयर व मेकअप प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी ब्यूटी बास्केट पर मिल सकती है। तो आइए देखते हैं संवेदनशील त्वचा के लिए फेस सीरम के कुछ विकल्पों को। हालांकि हम अपने पाठकों को किसी भी सीरम का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट की सलाह अवश्य देते हैं। 

Top ProductsFeatureRating
Minimalist Dull Skin, Dark Spots & Uneven Tone Treatment 10% Vitamin C Face Serumग्लो बूस्टर सीरम4.1
Plum 10% Niacinamide Serum with Rice Waterपंप पैकिंग4.1
Deconstruct 10% Vitamin C Serumवॉटर बेस्ड4.0
Dot & Key 10% Niacinamide + Cica Serum 10% Niacinamide4.1
CETAPHIL Bright Healthy Radiance Brightening Glow Serumहाइपोएलर्जेनिक4.0
01

Minimalist Dull Skin, Dark Spots & Uneven Tone Treatment 10% Vitamin C Face Serum

Check Price on Amazon

यह फेस सीरम Minimalist ब्रांड की है जो आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकती है। इसे स्टेबल विटामिन सी डेरिवेटिव से बनाया गया है, जो आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करेगा। यह एक ग्लो बूस्टर सीरम है जो सुनिश्चित करेगी की सारे जरूरी तत्व आपकी त्वचा में आसानी से समाएं। विटामिन सी मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करता है, जिससे त्वचा चमकदार बन सकती है। इसके साथ आपके चेहरे का निखार बढ़ सकता है और साथ ही यह टैनिंग व प्रदूषण जैसी समस्याओं से भी चेहरे को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। Centella water से बनी यह सीरम त्वचा को आराम पहुंचा सकती है और इसे लगाने के बाद जलन की समस्या भी नहीं होगी। इस सीरम में मिलाया गया 1% Acetyl Glucosamine आपकी त्वचा में नमी और प्राकृतिक एक्सफोलिएशन को बढ़ाता है, जिससे वह चमकदार बन सकती है। इसे सेंसेटिव स्किन के अलावा हर तरह की त्वचा वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Minimalist Dull Skin, Dark Spots & Uneven Tone Treatment 10% Vitamin C Face Serum

Rs. 664

Get This
02

Plum 10% Niacinamide Serum with Rice Water

Check Price on Amazon

यह नियासिनमाइड सीरम सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। Plum की यह सीरम चेहरे से दाग-धब्बे व रूखेपन को कम करने और त्वचा की रंगत को चमकदार और एक समान बनाने में मदद कर सकती है। इसे महिलाएं व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बिना किसी जलन के साफ, एक समान रंगत वाली त्वचा प्रदान कर सकती है। इस सीरम में राइस वॉचक, जैतून से प्राप्त स्क्वैलेन और विटामिन ई के गुण मौजूद हैं; जो चेहरे को हायड्रेट करने और मुलायम बनाने में मदद कर सकती है। इसकी खासियत है कि इसका फॉर्मुला मुलेठी के अर्क और नियासिनमाइड जैसे तत्वों के साथ त्वचा की बनावट को निखारने और ऑइल को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इसकी पंप पैकिंग की वजह से लगाना काफी आसान हो जाता है। 

Plum 10% Niacinamide Serum with Rice Water

Rs. 317

Get This
03

Deconstruct 10% Vitamin C Serum

Check Price on Amazon

यह एक लाइटवेट वॉटर बेस्ड सीरम है जो आपके चेहर पर आसानी से फैल सकता है और जल्दी अवशोषित हो सकता है, जिससे कोई चिपचिपापन या चिकनापन नहीं रहता। यह सीरम सेंसेटिव व ऑइली त्वचा के लिए एकदम सही विटामिन सी सीरम हो सकती है। Deconstruct ब्रांड की यह सीरम 10% विटामिन सी और 0.5% Ferulic Acid से बनाई गई है। यह कॉम्बिनेशन साथ काम करते हुए चेहरे की चमक के बढ़ाने, टैनिंग व डलनेस को कम करने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम कर सकता है। एंटीऑक्सिडेंट और सूजनरोधी गुणों से भरपूर यह सीरम पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकती है और collagen biosynthesis का समर्थन करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ बन सकती है।

Deconstruct 10% Vitamin C Serum

Rs. 639

Get This
04

Dot & Key 10% Niacinamide + Cica Serum

Check Price on Amazon

Dot & Key ब्रांड की यह फेस सीरम चेहरे से दाग-धब्बों के निशान और काले घेरों को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद 10% Niacinamide चेहरे की रंगत को एक-जैसा करने में मदद कर सकता है, Cica कील-मुहांसों को ठीक कर सकता है और अल्फा अर्ब्यूटीन रोम छिद्रों को खोलते हुए त्वचा पर जमा तेल को कम कर सकता है। इस सीरम की खासियत है कि इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर मुहांसों की समस्या कम हो सकती है। यह सूजन और लालिमा को कम करते हुए त्वचा को शांत कर सकती है, जिसे त्वचा की गुणवत्ता पर भी काफी असर पड़ेगा। इसे लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा और यह सेंसेटिव व ऑइली स्किन के लिए काफी उपयोगी हो सकती है।

Dot & Key 10% Niacinamide + Cica Serum

Rs. 405

Get This
05

CETAPHIL Bright Healthy Radiance Brightening Glow Serum

Check Price on Amazon

मशहूर ब्रांड CETAPHIL की यह फेस सीरम सेंसेटिव त्वचा के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसकी खासियत है कि यह मात्र 14 दिनों में आपकी त्वचा को 7x तक ज्यादा चमकदार बना सकती है। यह सीरम चिकित्सकीय रूप से सिद्ध है, जो सूरज की रोशनी, उम्र बढ़ने, मुंहासे और हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होने वाले काले धब्बों को कम कर सकती है। इसके साथ आप अपनी त्वचा को प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान से भी बचा सकेंगे। इसमें नायासिनेमाइड, Vitamin B3, सी डेफोडिल और अन्य अच्छे पोषक तत्व मौजूद हैं। इसका हाइपोएलर्जेनिक, सुगंध रहित और नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मूला, चिकित्सकीय रूप से सिद्ध जो सबसे संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप रूखेपन को भी कम कर सकते हैं। 

CETAPHIL Bright Healthy Radiance Brightening Glow Serum

Rs. 1885

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या सेंसेटिव त्वचा पर फेस सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, संवेदनशील त्वचा पर फेस सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते आप संवेदनशील त्वचा के लिए बने उत्पाद चुनें और अल्कोहल, सुगंध और कुछ एसिड जैसे कठोर तत्वों से बचें। हल्के, सुखदायक तत्वों जैसे हयालूरोनिक एसिड, कैमोमाइल, एलोवेरा या ग्रीन टी के अर्क का इस्तेमाल करें।

किस तरह के इंग्रीडियंट्स वाली सीरम संवेदनशील त्वचा के लिए सही हो सकती है?

संवेदनशील त्वचा के लिए नियासिनामाइड, हयालूरोनिक एसिड, पैन्थेनॉल (विटामिन बी5), और सेरामाइड्स वाले सीरम अच्छे होते हैं, क्योंकि ये सूजन कम करते हैं और त्वचा की बाधा को मजबूत करते हैं। एलोवेरा और कैमोमाइल जैसे सुखदायक तत्व भी फायदेमंद होते हैं।

सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के लिए सीरम का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट क्यों जरूरी है?

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए पैच टेस्ट इसलिए जरूरी है क्योंकि यह सीरम में मौजूद रसायनों से एलर्जी या जलन होने की संभावना को पहले ही पता लगाने में मदद करता है, जिससे बड़े पैमाने पर त्वचा प्रतिक्रिया जैसे लालिमा, खुजली, चकत्ते या ज़्यादा गंभीर एलर्जी प्रतिक्रियाओं से बचा जा सकता है।

You May Also Like