जब बात आती है खूबसूरती और मेकअप की, तो लिपस्टिक का नाम सबसे पहले आता है जो लगभग हर महिला की जरूरत बन गई है। चाहे ऑफिस जाना हो या शादी-पार्टी में शामिल होना हो, सही लिपस्टिक शेड आपके लुक को अच्छा बना सकता है। इस मामले में Lakme और Maybelline दो ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपस्टिक काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन सवाल ये है, इन दोनों में से कौन सा ब्रांड आपके लिए बेहतर हो सकता है? आपको बता दें, एक ओर जहां लैकमे भारत का घरेलू और भरोसेमंद ब्रांड है और इसकी लिपस्टिक्स खासतौर पर भारतीय महिलाओं की स्किन टोन को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। तो वहीं, मेबलिन एक ग्लोबल ब्रांड है, और इसकी लिपस्टिक खासतौर पर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली युवतियों के लिए बढ़िया मानी जाती है। खैर, इन दोनों ब्रांड्स के अपनी-अपनी अलग खासियत है जिसे आप अपने हिसाब से मेकअप में शामिल कर सकती हैं। मेकअप से जुड़ी अन्य जानकारी आपको ब्यूटी बास्केट पर मिल सकती है।
लैकमे और मेबेलिन न्यू यॉर्क ब्रांड की लिपस्टिक के बीच में जानें अंतर
लैकमे और मेबेलिन न्यू यॉर्क ब्रांड दोनों ही मेकअप की दुनिया में काफी लोकप्रिय ब्रांड्स हैं, लेकिन इनकी लिपस्टिक में कुछ प्रमुख अंतर हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं;
- ब्रांड की पहचान: लैकमे एक भारतीय ब्रांड है, जो खासतौर पर भारतीय महिलाओं की स्किन टोन और जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाता है। वहीं मेबलिन एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जो ट्रेंडी और ग्लोबल स्टाइल को फॉलो करता है।
- शेड्स और फिनिश: आपको बता दें, लैकमे के पास नैचुरल और सटल शेड्स की अच्छी रेंज है जो ऑफिस और रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी हो सकती हैं। तो वहीं, मेबलिन बोल्ड और वाइब्रेंट शेड्स में आगे है, जो पार्टी या इवेंट लुक के लिए ज्यादा सही माने गए हैं।
- लॉन्ग लास्टिंग: अगर बात करें लंबे समय टिकने वाली लिपस्टिक की तो, मेबलिन की लिपस्टिक, खासकर इसकी सुपर स्टे मैट इंक सीरीज, बहुत ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है जो लगभग 12 से 16 घंटे तक आपकी होंठों की खूबसूरती को बनाए रख सकता है। साथ ही, लैकमे की लिपस्टिक भी अच्छी रहती है लेकिन इसकी टिकाऊ क्षमता थोड़ी कम हो सकती है।
- कीमत और उपलब्धता: लैकमे की लिपस्टिक्स आमतौर पर किफायती होती हैं और कहीं पर भी आसानी से मिल जाती हैं। मेबलिन की लिपस्टिक्स थोड़ी महंगी हो सकती हैं लेकिन क्वालिटी में मजबूत होती हैं।
नीचे आप दोनों ही ब्रांड्स की लिपस्टिक के कुछ बढ़िया विकल्प भी देख सकती हैं-
