Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Skin Tone के हिसाब से सही Lipstick शेड का कैसे करें चुनाव? विकल्पों के साथ समझिए

गोरी से लेकर सांवली हर रंग की त्वचा के लिए बने हैं सही लिपस्टिक शेड यहां मिलेगी उनके चयन को लेकर जानकारी, साथ ही देखिए बड़े ब्रांड्स के कुछ अच्छे विकल्पों को भी।

Skin Tone के हिसाब से कैसे चुनें Lipstick Shade?
Skin Tone के हिसाब से कैसे चुनें Lipstick Shade?

लिपस्टिक एक ऐसा कॉस्मैटिक प्रोडक्ट है जो आपके चेहरे के निखार को तुरंत बढ़ाने में मदद कर सकता है। फिर चाहे मेकअप किया हो या न किया हो, ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में और चाहे कोई सामान्य आउटफिट पहना हो या थोड़ा चटक; एक सही शेड वाली लिपस्टिक आपके पूरे लुक में जान डाल सकती है। लेकिन महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कि अपनी Skin Tone के हिसाब से सही Lipstick Shade का चयन कैसे किया जाए। चिंता मत करिए, क्योंकि हम आपको इसी सवाल का जवाब ढूंढने में मदद करेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स और बातें बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से अपने लिए सही रंग की लिपस्टिक का चयन कर सकेंगी। इसी के साथ ही हम कुछ बड़े ब्रांड्स के विकल्पों की जनकारी भी आपको देंगे जो लगभग हर रंग वाली त्वचा से मेल खाएंगी और आपके ब्यूटी बास्केट का अहम हिस्सा भी बनेंगी। बड़े ब्रांड्स की ये लिपस्टिक तरह-तरह के मेकअप लुक के साथ इस्तेमाल की जा सकती हैं और ये आपकी त्वचा को भी आसानी से नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

भारतीय स्किन टोन पर कौन-से लिपस्टिक शेड जचेंगे?

भारतीय महिलाओं में आपको अलग-अलग तरह के स्किन टोन देखने को मिलते हैं और इसी वजह से शायद उन्हें अपने लिए सही रंग की लिपस्टिक का चुनाव करने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि गोरी भारतीय त्वचा के लिए, नरम गुलाबी, न्यूड बेज और कोरल जैसे शेड्स काफी आकर्षक हो सकते हैं। इसी के साथ, मध्यम रंगत वाली त्वचा पर मॉव, बेरी और टेराकोटा रंग काफी अच्छे लगेंगे। सांवली या गहरे रंग की भारतीय त्वचा पर बोल्ड रेड, डीप प्लम और बेरी टोन के साथ आकर्षक लुक मिल सकता है। लिपस्टिक शेड चुनते समय अपने अंडरटोन पर विचार करना भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपको ऐसे Shades Of Lipstick में मदद मिलेगी जो आपकी त्वचा के लिए सबसे अच्छे हों। वहीं, अपने लिए सही लिपस्टिक का रंग को खोजते समय आपको के लिए अलग-अलग शेड और फिनिश (मैट, सैटिन, क्रीम) को आजमाना चाहिए।

Top ProductsFeatureRating
SUGAR Matte Attack Transfer Proof Lipstick 100% वेजिटरेयिन 4.3
Lakme Forever Matte Lightweight & Transferproof 16Hr Liquid Lipstick20 अलग-अलग शेड्स4.4
Maybelline New York Super Stay Vinyl Ink Liquid Lipstickऐरो ऐप्लिकेटर4.5
LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstickलाइटवेट टेक्श्चर4.5
Mamaearth Moisture Matte 12 Hour Long Stay Mini Lipstickविटामिन ई4.7
01

SUGAR Matte Attack Transfer Proof Lipstick

Check Price on Myntra

भारतीय ब्रांड शुगर कॉस्मैटिक्स की यह लिपस्टिक बुलेट फॉर्म में आती है और इसका एडवांस फॉर्मुला सुनिश्चित करेगा कि यह आसानी से फैले नहीं और न ही किसी अन्य सतह पर अपनी छाप छोड़े। इस Sugar Lipstick की खासियत है कि यह पानी के असर से बी आसानी से खराब नहीं होगी। इस क्रीमी मैट लिपस्टिक का पिगमेंटेड और स्मूथ एप्लीकेशन आपके होंठों की खूबसूरती को बढ़ाएगा। इसका फॉर्मूला आसानी से आपके होंठों पर इसे टिके रहने में मदद करेगा। गहरे रंग और और होंठों को पोषण देने वाली इस लिपस्टिक में जोजोबा ऑइल के गुण मौजदू हैं। इससे आपके होंठों को नमी भी मिलेगी और उनकी देखभाल भी होगी। शुगर की इस लिपस्टिक में आपको 17 अलग-अलग रंगों का विकल्प मिल जाएगा, जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। 100% वेजिटेरियन चीजों से बनी यह लिपस्टिक अलग-अलग तरह के मेकअप लुक के साथ सूट कर सकती है। 

  • फुल कवरेज
  • मैट फिनिश
  • 2 ग्राम का पैक
  • फ्रेगरेंस फ्री
02

Lakme Forever Matte Lightweight & Transferproof 16Hr Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

ब्रश ऐप्लिकेटर के साथ आने वाली यह लिपस्टिक लैकमे ब्रांड की है, जिसकी खासियत है कि यह करीब 16 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रह सकती है, और इसे लगाने के बाद आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह लंबे समय तक टिकने वाली Lakme Liquid Matte Lipstick लाइटवेट फॉर्मुला से तैयार की गई है जिसे लगाने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। यह लिपस्टिक 20 अलग-अलग शेड्स में आपको मिल जाएगी, जिसे आप अपनी पसंद व स्किन टोन के हिसाब से चुन सकती हैं। इसकी खासियत यह भी है कि यह आपके होठों को सूखने से बचाएगी और इसे लगाना भी काफी आसान रहेगा। यह एक विशेष रूप से डिजाइन की गई स्टिक के साथ आती है, जो इसे सटीक और सरल तरीके से लगाने में मदद करेगी। 

  • फुल कवरेज
  • मैट फिनिश
  • ग्लूट फ्री फॉर्मुला
  • 5.6ml पैक
03

Maybelline New York Super Stay Vinyl Ink Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

यह मेबिलीन न्यू यॉर्क ब्रांड की लिक्विड लिपस्टिक है जो आपके होठों को आकर्षक रंगत देते हुए उन्हें सूखने से बाचएगी और आसानी से फैलेगी भी नहीं। करीब 16 घंटे के खास फॉर्मुला वाली यह लिपस्टिक आपके होठों पर लंबे समय तक टिकी रहेगी और लगाने के बाद आपको असहज महसूस भी नहीं होगा। Maybelline की इस Vinyl Ink Lipstick में आपको ऐरो ऐप्लिकेटर मिल जाएगा, जिसकी मदद से इसे आप आसानी से लगा सकेंगे। करीब 17 अलग-अलग शेड्स में आने वाली यह लिपस्टिक अलग-अलग स्किन टोन के साथ आसानी से मेल खा सकती है और यह किसी अन्य सतह पर अपनी छाप भी नहीं छोड़ेगी।

  • फुल कवरेज
  • ग्लॉसी फिनिश
  • वीगन फॉर्मुला
  • 4.2ml पैक
04

LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

वेल्वेट मैट फिनिश वाली यह लिपस्टिक लॉरियाल ब्रांड की है जो करीब 16 घंटों तक आपके होठों पर टिकी रह सकती है। स्मज और ट्रांस्फरप्रूफ क्वालिटी वाली यह लिपस्टिक आसानी से फैलेगी नहीं और किसी अन्य सतह पर अपनी छाप भी नहीं छोड़ेगी। लाइटवेट टेक्श्चर वाली इस LOreal Lipstick Liquid का हायड्रेटिंग फॉर्मुला आपके होठों को सूखने से बचाएगा और इसे लगाने के बाद आप असहज महसूस नहीं करेंगी। एक ही स्वाइप में यह आपके होठों को गहरा रंग दे सकती है और 13 अलग-अलग शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। 

  • फुल कवरेज 
  • मैट फिनिश
  • स्मजप्रूफ
  • 5ml पैक
05

Mamaearth Moisture Matte 12 Hour Long Stay Mini Lipstick

Check Price on Myntra

यह मिनी लिपस्टिक मामाअर्थ ब्रांड की है जिसे क्रीमी और वेल्वेटी फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया है। इस लिपस्टिक की खासियत है कि यह करीब 12 घंटों तक आपके होठों पर टिक सकती है और साथ ही आसानी से किसी अन्य सतह पर अपनी छाप भी नहीं छोड़ेगी। एवकाडो ऑइल और विटामिन ई के गुणों वाली यह Mamaearth Mini Lipstick न केवल गहरा मखमली रंग देगी, बल्कि 8 घंटे तक आपके होठों का नमी और पोषण भी बरकरार रखेगी। यह लिपस्टिक हर तरह की स्किन पर लगाने के लिए पुरी तरह से सुरक्षित है और इसे डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट भी किया गया है। इसमें आपको 6 शेड्स का विकल्प मिल जाएगा। यह मामाअर्थ लिपस्टक तरह-तरह की स्किनटोन को सूट कर सकती है। 

  • फुल कवरेज
  • मैट फिनिश
  • वीगन
  • 0.7 ग्राम पैक

लिपस्टिक शेड चुनने के लिए टिप्स

  • अपने अंडरटोन को पहचानें- अपनी कलाई पर नसों को देखना आपके अंडरटोन को पहचानने का एक आसान तरीका हो सकता है। नीली नसें कूल अंडरटोन का संकेत देती हैं, हरी नसें वॉर्म अंडरटोन का संकेत देती हैं, और दोनों का मिश्रण Neutral Undertone का संकेत देता है। इसी के आधार पर आप अपने लिए सही रंग की लिपस्टिक चुन सकती हैं। कूल अंडरटोन के लिए नीले या बैंगनी रंग के शेड सबसे सही माने जाते हैं। जबकि, वॉर्म अंडरटोन कोरल, नारंगी और लाल रंग के शेड के साथ अच्छे लगते हैं। न्यूट्रल अंडरटोन को नीले और लाल रंग के टोन के मिश्रण वाली लिपस्टिक से बढ़ाया जा सकता है।
  • अपनी त्वचा के रंग को समझें- अगर आपकी त्वचा गोरी है तो गुलाबी और प्लम जैसे हल्के और मुलायम शेड आप पर अच्छे लग सकते हैं। वहीं, सांवली त्वचा पर गुलाबी, कोरल और प्लम के कई रंग आकर्षक लग सकते हैं। गहरे रंग वाली त्वचा पर बरगंडी, चॉकलेट ब्राउन और लाल जैसे Dark Shades होंठों को निखार सकते हैं।
  • अलग-अलग फिनिश और टेक्श्चर के साथ प्रयोग करें- मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिकने वाली होती हैं और गहर रंग प्रदान देती हैं। सैटिन या क्रीम फिनिश वाली लिपस्टिक के साथ एक कम्फर्टेबल फील आपको मिलेगा और शाइनी या ग्लॉसी लिपस्टिक काफी चमकदार लुक देती हैं। 
  • समय और अवसर को ध्यान में रखें- हल्के और प्राकृतिक रंग हर रोज लगाने के लिए सही होते हैं। इन्हें ऑफिस, कॉलेज या दिन के किसी कार्यक्रम में लगा सकती हैं। वहीं, गहरे रंग वाली लिपस्टिक शाम के किसी कार्यक्रम में सूट करती हैं।
  • ब्रांड- कोशिश करें कि आप एक बड़े और मशहूर ब्रांड की लिपस्टिक ही ले रही हैं। बड़े ब्रांड्स अपनी लिपस्टिक में अलग-अलग तरह के शेड के विकल्प तो देते ही हैं, साथ-साथ ये अच्छे क्वालिटी के मटेरियल से ही बनी होती हैं जिस वजह से यह त्वचा पर नाजुक रहती हैं और किसी तरह की ऐलर्जी या रिऐक्शन का खतरा भी नहीं रहता। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या गहरे रंग की त्वचा पर हल्के रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है?

गहरे रंग की त्वचा पर बहुत हल्के रंग की लिपस्टिक कम अच्छी लगती है। ऐसे रंगों से बचना चाहिए जो आपके प्राकृतिक होंठों के रंग से बहुत हल्के हों। सांवली त्वचा के लिए गहरे रंग, जैसे कि फ्यूशिया, ज्यादा आकर्षक दिखते हैं, जबकि बहुत हल्के रंग त्वचा की प्राकृतिक रंगत को फीका कर सकते हैं।

गोरी त्वचा पर किस तरह के रंग की लिपस्टिक जचेगी?

गोरी त्वचा पर विभिन्न प्रकार के लिपस्टिक रंग अच्छे लगते हैं। सामान्य तौर पर, गुलाबी, पीची और हल्के Nude Shades ताज़ा और प्राकृतिक लुक देते हैं। इसके अलावा, क्लासिक लाल, रोज़ी ब्राउन और हल्का कोरल भी गोरी त्वचा के लिए अच्छे विकल्प हैं।

क्या लिपस्टिक का चयन करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए?

हां, लिपस्टिक का चयन करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको एलर्जी होने की संभावना है। पैच टेस्ट करने से आप लिपस्टिक में मौजूद किसी भी तत्व से अपनी त्वचा की प्रतिक्रिया का पता लगा सकते हैं, जिससे आपको किसी भी तरह की एलर्जी या असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

हमेशा ब्रांडेड लिपस्टिक ही क्यों चुननी चाहिए?

ब्रांडेड लिपस्टिक चुनने के कई कारण हैं, जिनमें गुणवत्ता, सुरक्षा, और प्रदर्शन शामिल हैं। लो-क्वालिटी लिपस्टिक में अक्सर हानिकारक रसायन होते हैं, जो होठों को डार्क कर सकते हैं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

You May Also Like