Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

घर की सुरक्षा के लिए देखें WiFi CCTV Camera के विकल्प, वो भी ₹2000 से कम कीमत में

यहां पर सीसीटीवी कैमरा के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ मिल रहे हैं और इनकी कीमत ₹2000 से भी कम है। इनको लगाने के लिए अतिरिक्त तारों की जरूरत नहीं होती, क्योंकि ये WiFi के जरिए इंटरनेट से जुड़ते हैं और मोबाइल से आसानी ऑपरेट किए जा सकते हैं।

₹2000 से कम कीमत में WiFi CCTV Camera
₹2000 से कम कीमत में WiFi CCTV Camera

अगर आप अपने घर या ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की सोच रहे हैं, तो साधारण कैमरा की बजाय आप वाई-फाई कनेक्टिविटी वाला कैमरा लगवा सकते हैं। यहां पर कुछ सीसीटीवी कैमरा के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो ₹2000 से भी कम कीमत में मिल रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इन्हें लगाने के लिए अतिरिक्त तारों की जरूरत नहीं पड़ती है। ये कैमरा WiFi के जरिए इंटरनेट से जुड़ते हैं और इन्हें आप मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं व कभी भी कहीं से भी लाइव फुटेज देख सकते हैं। वाई-फाई कैमरा एचडी या फुल एचडी रेजोल्यूशन के  साथ मिलते हैं। साथ ही इनमें मोशन डिटेक्शन अलर्ट की सुविधा मिलती है, जो किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजते हैं। रात के अंधेरे में भी स्पष्ट दृश्य के लिए नाइट विजन मोड भी इन कैमरा में मिल जाता है। हालांकि इन कैमरा की कीमत फिलहाल ₹2000 से कम है। बाद में कीमत ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों को कैमरा लेने से पहले उसका सही दाम अमेजन पर चेक करने की सलाह देते हैं। चलिए देखते हैं इनके विकल्पों को-

 ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

 
01

Tapo C200 360 2MP 1080p Full HD Pan/Tilt Home Security Wi-Fi Smart Camera

Check Price on Amazon

यह Tapo ब्रांड सीसीटी कैमरा है, जो कि वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ मिल रहा है। 1080P के साथ आने वाला यह कैमरा स्पष्ट और विस्तृत फुटेज प्रदान करता है। रात के समय भी स्पष्ट विजिबिलटी के लिए इसमें नाइट विजन भी है, जिसकी रेंज करीब 40 फीट है। इस कैमरे में मोशन डिटेक्शन और नोटीफिकेशन की सुविधा मिल रही है। यानी घर में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर यह कैमरा आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। इसे कंट्रोल करने के लिए गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा की सुविधा मिल रही है, जिसकी मदद से इसे अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है। 360º क्षैतिज और 114º ऊर्ध्वाधर रेंज के साथ आने वाला यह कैमरा बड़े एरिया को कवर करता है। आपकी गोपनीयता को बनाए रखने के लिए इस कैमरे में प्राइसेवी मोड भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- टैपो
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • संगत उपकरण- स्मार्टफोन
  • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

खूबियां

  • यह कैमरा 1080p में फुल एचडी क्वालिटी में किसी भी दृश्य को दिखाता है।
  • इसमें दो तरफा ऑडियो की सुविधा मिल रही है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस कैमरे में कनेक्टिविटी की समस्या है।

Tapo C200 360 2MP 1080p Full HD Pan/Tilt Home Security Wi-Fi Smart Camera

Rs. 1199

Get This
02

Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

Check Price on Amazon

यह Trueview ब्रांड का सिक्योरिटी कैमरा है, जो कि 2MP रिज़ॉल्यूशन के साथ मिल रहा है। यह सीसीटीवी कैमरा फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह कैमरा 360° पैन और टिल्ट के साथ मिल रहा है, जो घूम-घूम कर कमरे के हर कोने पर नजर रखता है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस कैमरे को किसी भी डिवाइस के साथ कनेक्ट करके घर पर निगरानी रखी जा सकती है। इसमें मोशन डिटेक्शन की सुविधा मिल रही है, जो किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। दो तरफा ऑडियो की मदद से आप घर के बाहर होने पर भी फोन पर लाइव वीडियो देखते हुए बात कर सकते हैं। 2MP कलर और नाइट नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमार रात के अंधेर में आपको रंगीन दृश्य दिखाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ट्रूव्यू
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • विशेष सुविधा- दो-तरफ़ा ऑडियो
  • अंदर/बाहरी उपयोग- अंदर
  • वस्तु का आयाम- लंबाई x चौड़ाई x ऊँचाई: 10 x 5 x 5 सेंटीमीटर
  • वजन- 0.32 किलोग्राम

खूबियां

  • यह कैमरा 256GB तक का SD कार्ड सपोर्ट के साथ मिलता है।
  • कलर नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमरा दिन और रात दोने समय कलर फुटेज दिखता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को नाइट विजन कम सही लगा।

Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

Rs. 899

Get This
03

CP PLUS 2MP Full HD Smart Wi-Fi CCTV Home Security Camera

Check Price on Amazon

यह CP PLUS ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा है। छोटे बच्चों या फिर पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए इसमें मोशन ट्रैंकि की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा इसमें मोशन डिटेक्शन भी है, जिससे घर में किसी भी तरह की अनचाही एक्टिविटी होने पर यह कैमरा आपके फोन पर तुरंत अलर्ट भेजता है। 360° व्यू के साथ आने वाले इस कैमरे से कमरे के कोने-कोने पर नजर रखी जा सकती है। IR लाइट्स फीचर के साथ आने वाला यह कैमरा कम रोशनी में भी किसी भी विजुअल्स को क्लियर रिकॉर्ड करता हैं। इस कैमरे में प्राइवेसी मोड भी दिया गया है, जिससे आप किसी विशिष्ट क्षेत्र के कैमरे के दृश्य और रिकॉर्डिंग को बंद कर सकते हैं। 1080P फुल एचडी क्वालिटी तक इस कैमरा में रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे यह कैमरा हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करके रखता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- CP PLUS
  • मॉडल का नाम- CP
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
  • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफ़ोन
  • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई

खूबियां

  • इसमें गूगल और एलेक्सा का वॉइस सपोर्ट भी मिल रहा है।
  • दो तरफा ऑडियो की सुविधा इसमें मिल रही है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को कनेक्टिविटी और साउंड फीचर सही नहीं लगा।

CP PLUS 2MP Full HD Smart Wi-Fi CCTV Home Security Camera

Rs. 1099

Get This
04

Imou 360 1080P Full HD CCTV Security Camera

Check Price on Amazon

यह Imou ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा 2-तरफा ऑडियो के साथ आता है, जिसमें माइक्रोफ़ोन और स्पीकर लगे हैं। यानी घर में हो रही हलचल पर नजर रखने के साथ ही आप घर में मौजूद सदस्य से बात भी कर सकते हैं। यह सीसीटीवी कैमरा में 355 डिग्री हॉरिजॉन्टल रेंज, 85 डिग्री वर्टिकल रेंज के साथ आता है। इस कैमरा में 2 3.6mm वाइड HD लेंस से लैस है, जिसमें 108° व्यूइंग एंगल मिलता है। इसमें 256GB तक SD कार्ड सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फुटेज लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। कर इसमें लगी हाई क्वालिटी वाली इन्फ्रारेड LED नाइट विजन रेंज को 10m/33ft तक बढ़ाती है, जिससे आप अंधेरे में भी सब कुछ स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यह कैमरा Amazon एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है, जिसे आप अपनी आवाज से कमांड दे सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • व्यूइंग एंगल- ‎360 डिग्री
  • फ्रेम रेट- ‎30 एफपीएस
  • डायमेंशन- एल x डब्ल्यू x एच ‎10 x 5 x 5 सेंटीमीटर
  • आइटम वजन- ‎300 ग्राम
  • ऑप्टिकल ज़ूम- ‎8 x
  • फोटो सेंसर तकनीक- ‎CMOS

खूबियां

  • यह कैमरा 1080P तक स्मूथ वीडियो प्रदान करता है।
  • आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसमें प्राइवेसी मोड भी दिया गया है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स मोशन ट्रैकिंग फीचर से नाखुश हैं।

Imou 360 1080P Full HD CCTV Security Camera

Rs. 1199

Get This
05

Qubo Smart 360 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera by Hero Group

Check Price on Amazon

Qubo ब्रांड का यह सिक्योरिटी कैमरा 360 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ मिल रहा है, जो कमरे के हर कोने में नजर रखता है। 3MP (2K) और फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ आने वाले इस कैमरा में कम रोशनी में भी बेहतर स्पष्टता के साथ क्रिस्टल-क्लियर लाइव वीडियो देखने और प्लेबैक की सुविधा मिलती है। IR एलईडी लाइट के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। Wi Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस कैमरे को स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर टैबलेट जैसी किसी भी स्मार्ट डिवाइस के कनेक्ट किया जा सकता है। इस सीसीटीवी कैमरा में मोशन डिटेक्शन की सुविधा भी मिलती है, जो घर में कोई भी मूमेंट होने पर आपको संदेश भेजता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- क्यूबो
  • मॉडल का नाम- स्मार्टकैम3603एमपी
  • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
  • संगत उपकरण- स्मार्टफ़ोन
  • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

खूबियां

  • 360° पैन + 90° टिल्ट साथ यह कैमरा घर के हर कोने का कवरेज प्रदान करता है।
  • इमसें SD और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स वाईफाई कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।

Qubo Smart 360 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera by Hero Group

Rs. 1649

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ₹2000 से कम कीमत वाले सीसीटीवी कैमरा सही हो सकते हैं?

जी बिल्कुल, ₹2000 से कम कीमत में आपको काफी सारे ब्रांड के अच्छी क्वालिटी और शानदार फीचर वाले कैमरा मिल जाएंगे, जो घर की सुरक्षा के लिहाज से सही हो सकते हैं।

वाईफाई कैमरा कितनी दूरी तक काम करता है?

यह आपके वाईफाई राउटर की रेंज पर निर्भर करता है। आमतौर पर कैमरा 10 से 30 मीटर तक आसानी से काम करते हैं।

क्या वाईफाई कैमरे में रात में भी रिकॉर्डिंग होती है?

ज्यादातर वाईफाई कैमरों में नाइट विजन होता है, जिससे अंधेरे में भी साफ वीडियो मिलता है।

You May Also Like