Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

छात्रों के लिए One Plus Tab अच्छा विकल्प क्यों हो सकते हैं? जानें विकल्पों के साथ

OnePlus ब्रांड के टैबलेट परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और कीमत का सही संतुलन देते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस ब्रांड के Tablet छात्रों के लिए क्यों सही हैं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो यहां जानकारी मिल सकती है, वो भी मशहूर विकल्पों के साथ।

छात्रों के लिए One Plus Tab
छात्रों के लिए One Plus Tab

क्या आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र हैं जो अपनी पढ़ाई, लिखाई या फिर प्रोजेक्ट से जुड़े काम को आसानी से पूरा करने के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड का टैबलेट लेना चाहते हैं तो वनप्लस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, One Plus ब्रांड के टैबलेट परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और कीमत का सही संतुलन देते हैं। इस ब्रांड के Tablet का बड़ा और क्लियर डिस्प्ले लंबे समय तक पढ़ाई करने में मदद करता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है। साथ ही स्मूद परफॉर्मेंस के कारण आप नोट्स और प्रोजेक्ट बनाने से लेकर ऑनलाइन क्लास भी आसानी से कर सकते हैं। इनकी लगभग (7 से 12 घंटों की) बैटरी लाइफ मिल सकती है, जो लंबे समय तक पढ़ाई से जुड़ा काम जारी रखने में मदद कर सकती है। वहीं हल्का और पोर्टेबल डिजाइन होने की वजह से इन टैबलेट को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यहां पर वनप्लस के 5 बढ़िया टैबलेट की जानकारी दी जा रही है, जो आपके पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

01

OnePlus Pad 3 World's Fastest Snapdragon 8 Elite Processor

Check Price on Amazon

वनप्लस का यह टैबलेट 13.2 इंच के 3.4K डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो बेहद शार्प और क्लियर विजुअल देता है। 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पढ़ाई जैसे काम के लिए आरामदायक हो सकता है, जबकि 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और वीडियो को बेहद स्मूद बनाता है। 600 निट्स ब्राइटनेस और 900 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड की वजह से इसकी स्क्रीन किसी भी प्रकार की रोशनी में स्पष्ट दिखाई देती है। वहीं राइन इंटेलिजेंट आई प्रोटेक्शन 4.0 सर्टिफिकेशन होने से लंबे समय तक पढ़ाई करने पर भी आंखों पर कम दबाव पड़ता है। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Tab में Snapdragon 8 Elite जैसे फ्लैगशिप चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह तेज काम करता है। इसमें 8 स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो काफी रिच और क्लियर साउंड देता है। इसमें 12,140 mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- OnePlus
  • मॉडल का नाम- OnePlus Pad 3
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 256 जीबी
  • स्क्रीन साइज- 13.2 इंच
  • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- 3392*2400

खूबियां

  • अल्ट्रा-थिन और मेटल बॉडी वाला यह टैबलेट काफी हल्का और पतला है।
  • इसमें दिया गया वनप्लस AI फीचर आपके काम को और आसान बना देता है।
  • इसमें सीमलेस कनेक्टेड इकोसिस्टम है, जो वनप्लस स्मार्टफोन से जुड़ कर फाइल्स को जल्दी शेयर करने की सुविधा देता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

OnePlus Pad 3 World's Fastest Snapdragon 8 Elite Processor

Rs. 49999

Get This
02

OnePlus Pad Go 2, 30.73 cm (12.1 inch) 2.8K Display

Check Price on Amazon

12.1 इंच स्क्रीन साइज वाला वनप्लस का यह टैबलेट 2.8K डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ मिल रहा है। वहीं इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं TÜV राइनलैंड इंटेलिजेंट आई केयर 4.0 सर्टिफाइड स्क्रीन आंखों पर कम दबाव डालती है, जिससे आप लंबे समय तक पढ़ाई का काम जारी रख सकते हैं। यह Smart Tab 5G सपोर्ट के साथ मिल रहा है। इसके अलावा वनप्लस पैड गो 2 स्टाइलो पेन के साथ इसमें लिखने का अनुभव काफी नेचुरल लगता है। इसमें हैंडराइटिंग रिकग्निशन, नोट्स को एडिट करने के ऑप्शन और कैलकुलेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। वनप्लस का यह टैबलेट MediaTek Dimensity 7300-अल्ट्रा प्रोसेसर और OxygenOS 16 के साथ आता है, जो स्मूद और तेज काम करने का अनुभव देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- OnePlus
  • मॉडल का नाम- OnePlus Pad Go 2
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 256 जीबी
  • स्क्रीन साइज- 12.1 इंच
  • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम 2800x1980

खूबियां

  • इसमें इमर्सिव साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आवाज साफ, गहरी और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है।
  • इसमें दिया गया वनप्लस AI फीचर पढ़ाई और काम को और आसान बनाता है।
  • यह टैबलेट 10050 mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है।

कमी

  • टैबलेट के साथ स्टाइलस पेन न मिलने से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।

OnePlus Pad Go 2, 30.73 cm (12.1 inch) 2.8K Display

Rs. 33999

Get This
03

OnePlus Pad Go 28.85Cm 2.4K 7:5 Ratio Readfit Eye Care LCD Display

Check Price on Amazon

इस टैबलेट में 11.35 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट तक के लिए बढ़िया हो सकता है। 2408 × 1720 पिक्सल की 2.4K रेज़ोल्यूशन के साथ इसकी स्क्रीन पर बेहद शार्प और क्लियर विज़ुअल्स दिखाई देते हैं। वहीं 400 निट्स ब्राइटनेस की वजह से इसकी स्क्रीन पर हर तरह की रोशनी में सब कुछ साफ दिखता है। इस OnePlus Pad में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आई केयर एलसीडी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह वनप्लस टैबलेट आपकी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। आसान कनेक्टिविटी के लिए यह टैबलेट WiFi और सेलुलर डेटा शेयरिंग सपोर्ट के साथ मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- OnePlus
  • मॉडल- OnePlus Pad GO
  • स्क्रीन साइज- 11.35 इंच
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी-LCD
  • वजन- 532 ग्राम
  • आस्पेक्ट रेशियो- 16:10
  • स्क्रीन रेजोल्यूशन- ‎2408 x 1720 पिक्सल

खूबियां

  • डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर के साथ आने वाला यह टैबलेट सराउंड साउंड का एक्सपिरिएंस देता है।
  • इसमें स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मिल रही है।
  • इसमें 8000 mAH की बैटरी लाइफ मिल रही है, जिसे एक बार चार्ज करके लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

OnePlus Pad Go 28.85Cm 2.4K 7:5 Ratio Readfit Eye Care LCD Display

Rs. 17999

Get This
04

OnePlus Pad 2 (12.1 Inch),12GB RAM, 256GB Storage Snapdragon 8 Gen 3

Check Price on Amazon

यह टैबलेट 12.1 इंच के 3K डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। इसमें 7:5 रिडफिट स्क्रीन रेशियो दिया गया है, जो पढ़ाई के लिए उपयुक्त है। 3000 × 2120 पिक्सल की रेज़ोल्यूशन और 304 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ इसकी स्क्रीन पर तस्वीरें और वीडियो बेहद क्रिस्प और डिटेल में दिखाई देती हैं। यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर हर मूवमेंट को बेहद स्मूद दिखाता है। वहीं 900 निट्स ब्राइटनेस की वजह से आप इसे बाहर या ज्यादा रोशनी में भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दिए गए OnePlus AI फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बना देते हैं। AI इरेजर 2.0 की मदद से आप फोटो से अनचाही चीजें हटा सकते हैं, स्मार्ट कटआउट से जल्दी स्टिकर्स बना सकते हैं। वहीं AI समरी व AI राइटर जैसे टूल्स पढ़ाई और नोट्स बनाने में काफी मदद करते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- OnePlus
  • मॉडल का नाम- OnePlus Pad
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 256 जीबी
  • स्क्रीन साइज- 12.1 इंच
  • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम 3000 x 2120 पिक्सल
  • रंग- निम्बस ग्रे
  • प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 8

खूबियां

  • इसमें 9510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है।
  • इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • इसका मेटल यूनिबॉडी डिजाइन इसे मजबूत और प्रीमियम बनाता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

OnePlus Pad 2 (12.1 Inch),12GB RAM, 256GB Storage Snapdragon 8 Gen 3

Rs. 38999

Get This
05

OnePlus Pad Go 2, 30.73 cm (12.1 inch) 2.8K Display

Check Price on Amazon

वनप्लस का यह टैबलेट 10050mAh की बैटरी लाइफ के साथ मिल रहा है। वहीं 33W की सुपरवुक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करती है। इसके अलावा 6.5W रिवर्स चार्जिंग की मदद से जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। यह टैबलेट 12.1 इंच के 2.8K डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। यानी इसकी बड़ी और हाई-रिजोल्यूशन स्क्रीन पर किताबें, नोट्स और PDF पढ़ना काफी आसान हो जाता है। वहीं स्टाइलस पेन की मदद से नोट्स बनाना काफी आसान हो जाता है। इसके अलावा टैबलेट में दी गई ओम्निबियरिंग साउंड टेक्नोलॉजी आवाज को ज्यादा गहराई और क्लियरिटी देती है, जिससे ऑनलाइन क्लास का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- OnePlus
  • मॉडल का नाम- OnePlus Pad Go 2
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128 जीबी
  • स्क्रीन साइज- 12.1 इंच
  • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम: 2800x1980

खूबियां

  • इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो क्लियर और इमर्सिव साउंड देते हैं।
  • इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपके काम को आसान बनाते हैं।
  • इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज भी मिल रही है।

कमी

  • टैबलेट के साथ स्टाइलस पेन न मिलने से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।

OnePlus Pad Go 2, 30.73 cm (12.1 inch) 2.8K Display

Rs. 27999

Get This

वनप्लस टैबलेट के खास फीचर्स को भी जानें

ऊपर बताए गए One Plus Tab के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

रिजॉल्यूशन 

मेमोरी

OnePlus- OnePlus Pad 3

13.2 इंच

3392*2400 पिक्सल

256 GB

OnePlus- OnePlus Pad Go 2

12.1

2800x1980 पिक्सल

256 GB

OnePlus- OnePlus Pad GO

11.35 इंच

2408 x 1720 पिक्सल

128 GB

OnePlus- OnePlus Pad

12.1 इंच

3000 x 2120 पिक्सल

256 GB

OnePlus- OnePlus Pad Go 2

12.1 इंच

2800x1980 पिक्सल

256 GB

निष्कर्ष
आखिर में यही कहा जा सकता है कि पढ़ाई को आसान, तेज बनाने के लिए OnePlus Tab स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं। इनकी स्मूद परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ पढ़ाई के हर पहलू को बेहतर बनाती है। साथ ही नोट्स, ऑनलाइन क्लास और मल्टीटास्किंग जैसे काम इनमें आसानी से हो जाते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या वनप्लस टेबलेट छात्रों के लिए सही है?

हां, वनप्लस टेबलेट छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनमें बड़ी स्क्रीन, स्मूद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी मिलती है, जिससे पढ़ाई, नोट्स और ऑनलाइन क्लास आसानी से हो पाते हैं।

क्या वनप्लस टैबलेट पर नोट्स बनाना आसान है?

हां, स्टाइलस पेन के साथ वनप्लस टेबलेट नोट्स बनाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें लिखने का अनुभव लगभग कागज जैसा मिलता है और डिजिटल नोट्स को सेव व एडिट करना भी आसान होता है।

क्या वनप्लस टेबलेट ऑनलाइन क्लास के लिए अच्छा है?

जी बिल्कुल, इसकी बड़ी स्क्रीन, क्लियर ऑडियो और स्मूद परफॉर्मेंस की वजह से ऑनलाइन क्लास, वीडियो लेक्चर और मीटिंग बिना रुकावट के चल सकती हैं।

You May Also Like