Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

वायरलेस माइक की मदद से अपने व्लॉग्स को बनाएं और भी बेहतर, यहां देखें विकल्प

व्लॉगिंग के मामले में ऑडियो क्वालिटी आपके कंटेंट को बना या बिगाड़ सकती है। इसलिए स्पष्ट और अच्छी क्वालिटी में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए एक माइक का होना जरूरी है। यहां पर कुछ वायरलेस माइक के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनपर आप नजर डाल सकते हैं।

व्लॉगिंग के लिए वायरलेस माइक
व्लॉगिंग के लिए वायरलेस माइक

व्लॉगिंग के लिए सिर्फ वीडियो ही नहीं, बल्कि अच्छी ऑडियो क्वालिटी भी जरूरी है, क्योंकि यह आपके दर्शकों को आपके कंटेंट से जुड़ने में मदद कर सकती है। ऐसे में एक उच्च-गुणवत्ता वाले माइक में निवेश करना बेहद जरूरी है। यहां पर कुछ वायरलेस माइक्रोफोन के बारे में जानकारी दी जा रही है। अगर आप व्लॉगर हैं या फिर कंटेंट बनाने का शौक रखते हैं, तो इन माइक पर नजर डाल सकते हैं। इन माइक की ऑडियो की गुणवत्ता काफी अच्छी है। इन माइक में आपको नॉयस कैंसलेशन, टाइप सी के साथ फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। वायरलेस होने की वजह से ये कहीं भी ले जाने और इस्तेमाल करने में आसान होते हैं। यानी यूट्यूब वीडियो, रील्स या व्लॉगिंग के लिए आपको लंबी तार वाला माइक लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए देखते हैं वायरलेस माइक के इन विकल्पों को-

ऐसे ही अन्य उपकरण के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

 
01

GRENARO Mic for YouTube Wireless, 3-Level Adjustable Noise Reduction Mic Wireless

Check Price on Amazon

GRENARO ब्रांड का यह वायरलेस माइक रिकॉर्डिंग, स्ट्रीमिंग और व्लॉगिंग के लिहाज से एकदम सही रहने वाला है। यह माइक 3 लेवल एडजस्टेबल नॉइज रिडक्शन के साथ मिल रहा है, जिसमें आप शांत व घरेलू वातावरण के लिए लेवल 1, घर के बाहर सड़कों पर ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए लेवल 2 और किसी भी शोर भरे वातावरण में सिर्फ अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए लेवल 3 का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह माइक स्पंज फ़िल्टर हेड और विंडप्रूफ़ प्लश फ़िल्टर हेड से लैस है। इसका स्पंज फ़िल्टर हेड घर के अंदर के शोर को फिल्टर करता है, जबकि विंडप्रूफ प्लश हेड बाहर की हवा के शोर को फ़िल्टर करता है, जिससे आपको घर के अंदर और बाहर दोनों जगह रिकॉर्डिंग के लिए क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो सुनिश्चित होता है। इसमें 98 फीट अल्ट्रा-लॉन्ग रिसीविंग डिस्टेंस मिल रही है। यानी आप करीब 30 मीटर की रेंज तक घूम कर आराम से स्पष्ट क्वालिटी में ऑडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ‎काला
  • वजन- ‎80 ग्राम
  • माइक्रोफ़ोन का आकार- ‎लैवेलियर
  • पावर स्रोत- ‎बैटरी चालित
  • सिग्नल-से-शोर अनुपात- ‎80 dB
  • हार्डवेयर प्लेटफ़ॉर्म- ‎लैपटॉप, स्मार्टफ़ोन
  • आवृत्ति प्रतिक्रिया- ‎20 KHz

खूबियां

  • 65mAh की बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी के साथ यह माइक्रोफ़ोन 6 घंटे तक काम कर सकता है।
  • यह माइक एक चार्जिंग केबल के साथ आता है, जिससे आप माइक्रोफ़ोन और उससे जुड़े उपकरणों को एक साथ चार्ज कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।

GRENARO Mic for YouTube Wireless, 3-Level Adjustable Noise Reduction Mic Wireless

Rs. 755

Get This
02

Portronics Dash 7 Omnidirectional Type C Wireless Microphone

Check Price on Amazon

पोर्टेबल वायरलेस माइक्रोफोन 2.4G तक की उन्नत ट्रांसमिशन तकनीक के साथ मिल रहा है, जो सहज ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Portronics ब्रांड के इस माइक में आसान प्लग एंड प्ले की सुविधा मिल रही है। 360° ऑडियो सेंसिंग के साथ आने वाला यह माइक्रोफोन हर डायरेक्शन के ऑडियो को रिकॉर्ड करता है। इसमें नॉइज कैंसलेशन की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आसपास की शोर को कम करके सिर्फ अपनी आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें टाइप-सी रिसीवर है, जो एंड्रॉइड, आईफ़ोन, कैमरा और टाइप-सी पोर्ट वाले अन्य सभी डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। उच्च क्वालिटी में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए इस माइक्रोफोन में बढ़िया क्वालिटी का स्पॉंज वाला हेड लगा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ‎काला
  • वजन- ‎80 ग्राम
  • माइक्रोफ़ोन का आकार- ‎लैवेलियर
  • पावर स्रोत- ‎बैटरी चालित
  • सिग्नल-से-शोर अनुपात- ‎80 dB
  • हार्डवेयर प्लेटफ़ॉर्म- ‎लैपटॉप, स्मार्टफ़ोन
  • आवृत्ति प्रतिक्रिया- ‎20 KHz

खूबियां

  • करीब 30 मीटर की दूरी से भी इसमें स्पष्ट आवाज रिकॉर्ड की जा सकती है।
  • रिसीवर के साथ आने वाला यह माइक एक साधारण प्लग-एंड-प्ले के साथ डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।

Portronics Dash 7 Omnidirectional Type C Wireless Microphone

Rs. 699

Get This
03

UTECTION by VOOK Wireless Mic with Noise Reduction for Video Recording

Check Price on Amazon

यह वायरलेस कॉलर माइक UTECTION ब्रांड का है, जो कि नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ मिल रहा है, जिससे यह आसपास की शोर को कम करके सिर्फ आपकी आवाज को बेहतर स्पष्टता के साथ रिकॉर्ड करता है। यह माइक शक्तिशाली वायरलेस रिकॉर्डिंग के साथ क्रिस्टल-क्लियर साउंड प्रदान करता है, जो कि यूट्यूब, व्लॉगिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह वायरलेस माइक उन सभी आईफोन, आईपैड और Android डिवाइस के साथ संगत है, जो टाइप-C पोर्ट हैं जो OTG फ़ंक्शन को सपोर्ट करते हैं। अल्ट्रा-पोर्टेबल डिजाइन वाले इस माइक का वजन केवल 9 ग्राम है, जो इसे देर तक रिकॉर्डिंग के लिए उपयुक्त बनाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ‎काला
  • वजन- ‎80 ग्राम
  • माइक्रोफ़ोन का आकार- ‎लैवेलियर
  • पावर स्रोत- ‎बैटरी चालित
  • सिग्नल-से-शोर अनुपात- ‎80 dB
  • हार्डवेयर प्लेटफ़ॉर्म- ‎लैपटॉप, स्मार्टफ़ोन
  • आवृत्ति प्रतिक्रिया- ‎20 KHz

खूबियां

  • इसमें 48 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ मिल रही है।
  • इसमें फास्ट टाइप-सी चार्जिंग और डुअल चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

UTECTION by VOOK Wireless Mic with Noise Reduction for Video Recording

Rs. 2099

Get This
04

Digitek (DWM 101 Wireless Microphone System with ANC Noise Reduction

Check Price on Amazon

यह Digitek ब्रांड का वायरलेस माइक्रोफोन है। स्मार्टलिंक तकनीक के साथ आने वाला यह माइक बेहतर स्पष्टता के लिए आसपास के शोर को कम करता है, जिससे ज्यादा बेहतर ऑडियो गुणवत्ता का अनुभव मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए टाइप-C की सुविधा दी जा रही है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 12 घंटे तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अल्ट्रा-क्लैरिटी के साथ इसमें आप इमर्सिव साउंड कैप्चर कर सकेंगे। यह माइक 360-डिग्री कवरेज के साथ मिलता है, जो किसी भी डायरेक्शन स्पष्ट आवाज रिकॉर्ड करता है। यह वायरलेस माइक्रोफोन 100 मीटर तक की ट्रांसमिशन रेंज के साथ मिल रहा है।  यह DSLR कैमरा, एंड्रॉइड और iOS स्मार्टफ़ोन के लिए उपयोगी है।

स्पेसिफिकेशन

  • उत्पाद का आयाम- ‎10 x 10 x 6 सेमी
  • वजन- 220 ग्राम
  • रंग- ‎काला
  • संगत उपकरण- ‎कैमकॉर्डर, हेडफोन, स्मार्टफोन, टैबलेट
  • पावर स्रोत- ‎बैटरी चालित
  • ब्रांड- Digitek

खूबियां

  • आसान प्लग एंड प्ले की सुविधा।
  • 100 मीटर दूरी तक कवरेज क्षमता।
  • ANC नॉइज़ रिडक्शन की सुविधा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका रिसीवर और केबल ठीक से काम नहीं करता है।

Digitek (DWM 101 Wireless Microphone System with ANC Noise Reduction

Rs. 3999

Get This
05

BOYA BY-V20 Wireless Microphone, Mini Lavalier Mic with Noise Cancelling

Check Price on Amazon

यह BOYA ब्रांड का वायरलेस माइक है, जो कि नॉइन कैंसलिंग फीचर के साथ मिल रहा है। यह फीचर आसपास और ट्रैफ़िक की आवाज़ों को पूरी तरह से कम कर देता है ताकि आपके लिए स्पष्ट और साफ ऑडियो कैप्चर हो सकें। इसमें शोर कम करने वाला मोड चालू करने के लिए आपको बस NR बटन पर क्लिक करना होगा। यह लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 9 घंटे तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस माइक की मदद से करीब 100 मीटर की दूरी तक स्पष्ट आवाज रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। इस माइक्रोफोन के रिसीवर में एक USB-C पोर्ट है, जिससे फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • उत्पाद का आयाम- ‎10 x 10 x 6 सेमी
  • वजन- 220 ग्राम
  • रंग- ‎काला
  • संगत उपकरण- ‎कैमकॉर्डर, हेडफ़ोन, स्मार्टफ़ोन, टैबलेट
  • पावर स्रोत- ‎बैटरी चालित
  • ब्रांड- Digitek

खूबियां

  • लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग की सुविधा।
  • आसान प्लग एंड प्ले।
  • हल्का और कॉंपैक्ट।

कमी

  • एक अमेजन यूजर को इसकी क्वालिटी सही नहीं लगी।

BOYA BY-V20 Wireless Microphone, Mini Lavalier Mic with Noise Cancelling

Rs. 3799

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

वायरलेस माइक कितनी दूरी तक काम करता है?

एक सामान्य वायरलेस माइक करीब 10 से 30 मीटर दूरी तक काम करता है।

वायरलेस माइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

माइक का प्रकार, फ्रीक्वेंसी बैंड, बैटरी लाइफ, साउंड क्वालिटी व नॉइज़ रिडक्शन के साथ ही ब्रांड और वारंटी भी वायरलेस माइक खरीदते समय देख लेनी चाहिए।

वायरलेस माइक की शुरुआती कीमत क्या है?

वायरलेस माइक आपको 600 रुपये की शुरुआती कीमत पर आराम से मिल जाएंगे।

You May Also Like