क्या आपको भी इधर-उधर रखे रिमोट ढूंढने में हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वॉइस कंट्रोल वाले गूगल टीवी आपके लिए सही रहेंगे। इस फीचर की मदद से आप बिना रिमोट उठाए अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। चाहे अपनी पसंदीदा फिल्म चलानी हो, नया वेब शो ढूंढना हो या यूट्यूब खोलना हो, बस बोलिए और गूगल टीवी आपका काम कर देगा। हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की मदद से कंटेंट सर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप आवाज ज्यादा या कम करने के अलावा, ऐप्स खोलने, मौसम की जानकारी लेने और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने जैसे कई काम भी सिर्फ वॉइस कमांड से कर सकते हैं। साथ ही, इसकी मदद से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आराम से टीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E
Check Price on Amazon- आमतौर पर ऐसे टीवी में 8GB या 16GB स्टोरेज मिलती है, लेकिन Haier ने इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी है। इससे ऐप्स बहुत तेजी से खुलते हैं और टीवी चलते-चलते अटकते नहीं है यानी लैग की समस्या नहीं आती है।
- 43 इंच वाला यह एक 4K अल्ट्रा एचडी टीवी है जिसमें MEMC टेक्नोलॉजी मौजूद है जो एक्शन फिल्म देखते समय या गेम खेलते समय स्क्रीन में आने वाले धुंधलेपन को कम करता है।
वॉइस कंट्रोल आपकी कैसे मदद करेगा?
अगर आपके घर में बुजुर्ग रहते हैं जो बार-बार सोफे से उठ कर टीवी के पास जाकर चैनल नहीं बदल सकते हैं, तो उनके लिए वॉइस कंट्रोल फीचर काफी उपयोगी रहेगा, जिससे वह अपनी जगह पर बैठे-बैठे चैनल बदल पाएंगे या आवाज कम और ज्यादा कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - 43H5E
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 20W
खासियत
- बेजल लेस डिजाइन
- डॉल्बी ऑडियो
कमी
- यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो गेमिंग के लिए सही नहीं है।
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E
₹30,490.00
Sony BRAVIA 3 Series 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV
Check Price on Amazon- घर बैठे-बैठे सिनेमाघर का मजा लेना चाहते हैं तो सोनी ब्रांड का चयन करना सही रहेगा क्योंकि इसमें डॉल्बी एटमॉस फीचर दिया गया है जिससे फिल्म देखते समय आपको आवाज चारों तरफ से आती हुई सुनाई देगी।
- चूंकि यह गूगल टीवी के साथ काम करता है जिससे इसमें अलग-अलग ऐप्स जैसे नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो, YouTube का कंटेंट एक ही होम स्क्रीन पर देखने को मिलता है, जिससे यह तय करना आसान हो जाता है कि आगे क्या देखना है। वहीं, Sony के इस 65 Inch TV में डॉल्बी विजन भी मौजूद है जो पिक्चर क्वालिटी को शानदार बना देता है।
वॉइस कंट्रोल आपकी कैसे मदद करेगा?
इसमें रिमोट के वॉइस बटन को दबाकर आप सीधे बोल सकते हैं, यूट्यूब पर नए गाने चलाओ या Netflix पर हॉरर फिल्में दिखाओ। यानी इसकी मदद से आपको एक-एक अक्षर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर टीवी चलाने को अधिक सुविधजनक बना देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- मॉडल - Bravia
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 20W
खासियत
- बिल्ट-इन माइक
- एप्पल होमकिट
कमी
- 65 इंच के इतने बड़े टीवी के हिसाब से इसका 20 वॉट का स्पीकर आउटपुट थोड़ा कम महसूस हो सकता है।
Sony BRAVIA 3 Series 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV K-65S30B (Black)
₹98,990.00
PHILIPS 127 cm (50 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 50PQT8100/94
Check Price on Amazon- देखा जाए तो, इस बजट में 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलना एक बड़ी बात है। लेकिन PHILIPS ने इसमें यह रिफ्रेश रेट दिया है। इसकी मदद से क्रिकेट मैच, एक्शन फिल्में और Gaming के दौरान स्क्रीन पर विजुअल्स बिल्कुल स्मूथ दिखते हैं और कोई धुंधलापन नहीं आता है।
- इसमें आपको पुराना एंड्रॉइड इंटरफेस नहीं, बल्कि नया Google TV मिलता है, जो आपकी पसंद के हिसाब से खुद कंटेंट बताता करता है। साथ ही ऐप्स डाउनलोड करने के लिए इसमें 32GB की बड़ी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो आमतौर पर टीवी में सिर्फ 8GB या 16GB ही होती है।
वॉइस कंट्रोल आपकी कैसे मदद करेगा?
अगर आपके घर में स्मार्ट लाइट्स या स्मार्ट फैन हैं, तो आप टीवी से ही उन्हें बंद या चालू कर सकते हैं। जी हां, आपको बता दें, जैसे Hey Google, हॉल की लाइट बंद कर दो। ऐसा बोलकर आप लाइट बंद कर सकते हैं ताकि मूवी देखने का माहौल बन सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - PHILIPS
- मॉडल - 50PQT8100/94
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 30W
खासियत
- डॉल्बी एटमॉस
- आई केयर टेक्नोलॉजी
कमी
- इसमें केवल एक ही HDMI 2.1 पोर्ट है।
PHILIPS 127 cm (50 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 50PQT8100/94
₹34,999.00
VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ2
Check Price on Amazon- इसमें मौजूद किड्स प्रोफाइल की मदद से बच्चों के लिए कंटेट सेट किया जा सकता है यानी टीवी में इसको सेट करने के बाद स्क्रीन पर बस कार्टून और एजुकेशन से संबंधित चीजें ही दिखेंगी। वहीं, इसको हटाने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है जिससे बिना आपके अनुमति बच्चे कुछ और नहीं देख पाएंगे।
- आपको बता दें, VW के इस मॉडल में 50 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट दिया गया है जो Dolby Audio को सपोर्ट करता है। यानी अब आपको अलग से साउंडबार लगाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। वहीं, QLED डिस्प्ले साधारण LED TV के मुकाबले काफी बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है।
वॉइस कंट्रोल आपकी कैसे मदद करेगा?
अगर आप लिविंग रूम की साफ -सफाई कर रही हैं और टीवी में गाना बदलना है लेकिन हाथ गंदे हैं तो हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा आपकी काफी मदद करेगी। इसकी मदद से बिना रिमोट के भी यह आपकी आवाज सुनकर काम करेगा और आपका मनपसंद गाना चला देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - VW
- मॉडल - VW55GQ2
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 50W
खासियत
- डुअल बैंड वाईफाई
- स्क्रीन सेवर मोड
कमी
- 55 इंच की इस टीवी की बिल्ड क्वालिटी सही नहीं है।
VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ2
₹31,999.00
TCL 80 cms (32 inches) V5C Series Full HD Smart QLED Google TV 32V5C
Check Price on Amazon- अगर आप फ्लैट में रहते हैं या आपके कमरे का आकार छोटा है तो 32 इंच के इस टीसील टीवी को आप अपने बेडरूम के लिए चुन सकते हैं जो कमरे में आराम से फिट हो सकता है और 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ किसी भी कोने से देखने पर सही दिखा सकता है।
- छोटे टीवी में अक्सर आवाज कम होती है, लेकिन इस TCL टीवी में 28W के स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं। इससे आवाज साफ और गूंजने वाली मिलती है यानी टीवी देखते समय चारों तरफ से आवाज सुनाई दे सकता है।
वॉइस कंट्रोल आपकी कैसे मदद करेगा?
वॉइस कंट्रोल फीचर की मदद से न सिर्फ चैनल बदला जा सकता है बल्कि आप ऑडियो की सेटिंग भी बदल सकते हैं और अलग-अलग मोड को कंटेंट के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा समझता है जिससे हर कोई इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- मॉडल - Series 5
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 28W
खासियत
- मल्टीपल आई केयर
- मेटैलिक बेजल लेस डिजाइन
कमी
- इसमें 4K सपोर्ट नहीं दिया गया है।
TCL 80 cms (32 inches) Full HD Smart QLED Google TV | Dolby Audio 24 watts | Ai Clarity | Metallic Bezel-Less | Multiple Viewing Mode | 32V5C
₹19,990.00
जानें कौन-सा वॉइस कंट्रोल गूगल टीवी आपके लिए रहेगा सही
ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया टीवी अपने घर ला सकते हैं -
|
ब्रांड व मॉडल |
स्क्रीन साइज़ |
हार्डवेयर इंटरफेस |
|
Haier H5E Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E |
43 इंच |
ईथरनेट, HDMI, यूएसबी |
|
Sony BRAVIA 3 Series 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV K-65S30B (Black) |
65 इंच |
ब्लूटूथ, HDMI, USB |
|
PHILIPS 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 50PQT8100/94 |
50 इंच |
USB |
|
VW Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ2 |
55 इंच |
HDMI, USB |
|
TCL V5C Series Full HD Smart QLED Google TV 32V5C |
32 इंच |
USB |
इन्हें भी पढ़ें
- भारत में मिलने वाले बेहतरीन TV ब्रांड: Sony, LG और TCL के साथ देखें अन्य के मॉडल्स
- कम बजट में 4K का मज़ा! 43-इंच स्मार्ट टीवी के देखें बढ़िया मॉडल
गैजेट गली की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
