यह तो सच है कि आजकल स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने का साधन नहीं रही, बल्कि यह हमारी फिटनेस, हेल्थ और लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। अगर आपका बजट ₹3000 तक है तो बाजार में कई शानदार स्मार्टवॉच मौजूद हैं जो अच्छे फीचर्स के साथ आपको मिल जाएंगी। ₹3000 से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच में आपको बड़ी डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स आसानी से मिल सकते हैं। इसके अलावा, कई कंपनी अब ब्लूटूथ कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ भी ऑफर कर रही हैं। इस कीमत में Noise, Fire-Boltt, boAt और Fastrack आदि जैसी कंपनियां शानदार विकल्प पेश कर रही हैं, जिनके कुछ विकल्प आज आपको यहां देखने को मिल सकता है। यह महिला से लेकर पुरुष तक के लिए एक बढ़िया चॉइस बन सकती हैं।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
