Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

20k के अंदर तलाश है बेस्ट Laptop की? ये लिस्ट आ सकती है आपके काम

काफी समय से लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट की चिंता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां दी जा रही है आपको शानदार लैपटॉप की लिस्ट, जो मिल रहे हैं 20000 से भी कम कीमत में-

20k के अंदर तलाश है बेस्ट Laptop की? ये लिस्ट आ सकती है आपके काम
देखें बेस्ट Laptop Under 20k की लिस्ट

डिजिटल युग में मोबाइल फोन की तरह लैपटॉप भी सबकी जरूरत बन गया है, जिसके बिना तमाम काम अधूरे रह जाते हैं। हालांकि इस महंगाई के जमाने में सब कुछ इतना महंगा मिलने लगा है कि अपने लिए एक लैपटॉप ले पाना हर किसी के बस की बात नहीं रह गई है। खासतौर पर जब पढ़ाई, मनोरंजन, बच्चों के सीखने या फिर सामान्य काम के लिए लैपटॉप लेना होता है तो हम उस पर ज्यादा इन्वेस्ट करने से भी बचते हैं। ऐसे में अगर आपको लैपटॉप की जरूरत है और इसके लिए आपका बजट काफी कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर हम आपके लिए ऐसे लैपटॉप की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जो 20,000 के अंदर मिल रहे हैं। ये सस्ते लैपटॉप आपकी कई जरूरतों को पूरा करते हैं, चाहे वह सामान्य ऑफिस काम हो या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट पूरा करना हो गैजेट गली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके ये लैपटॉप आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

20 हजार के अंदर मिलने वाले कुछ मशहूर लैपटॉप विकल्प

जब सस्ते लैपटॉप को लेने की बारी आती है तो आपको कुछ मशहूर ब्रांड के साथ समझौता करना पड़ सकता है। हालांकि मशहूर ब्रांड ना सही लेकिन 20k के अंदर लैपटॉप पेश करने वाले काफी सारे भरोसेमंद ब्रांड आपको जरूर मिल जाएंगे, जिनके लैपटॉप हर तरह की बेसिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। यहां पर आपको लेनोवो, चुवी, जिओ बुक, प्राइम बुक और ULTIMUS जैसे ब्रांड के लैपटॉप के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। ये सभी लैपटॉप 20 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल रहे हैं। इनमें परफॉर्मेंस, फीचर्स और किफायती कीमत का सही संतुलन है। साथ ही ये वजन में भी काफी हल्के हैं, जो अपने साथ कहीं भी आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लेख लिखने तक इन लैपटॉप की कीमत 20 हजार से कम थी। बाद में इनकी कीमतें कम ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं है। इन लैपटॉप का चयन करने से पहले हम इसका सही दाम अमेजन पर चेक करने की सलाह आपको देते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Lenovo {SmartChoice)Chromebook Intel Celeron मल्टी टच पैड4.4
Chuwi HeroBook Pro 14.1'' Intel Celeron N4020 Laptop फास्ट चार्जिंग3.5
JioBook 11 with Lifetime Office/Android 4G Laptop मल्टी-विंडो सपोर्ट3.1
ULTIMUS APEX Intel Celeron Thin & Light Laptop HD ऑडियो5.0
Primebook S 4G, 2025(New, WiFi+4G) Android Based MediaTekएंटी ग्लेयर स्क्रीन4.5
01

Lenovo {SmartChoice)Chromebook Intel Celeron

Check Price on Amazon

यह लेनोवो ब्रांड का लैपटॉप है। यह लैपटॉप 11.6 इंच की स्क्रीन साइज में आता है, जिसका एचडी डिस्प्ले, 250 Nits ब्राइटनेस और एंटी ग्लेयर यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बनाता है। इस लैपटॉप में इंटेल सेलेरॉन N4500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेसिक स्पीड 1.1GHz और अधिकतम स्पीड 2.8GHz तक है। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 4GB रैम और 64GB का हार्ड डिस्क साइज मिल रहा है। प्राइवेसी शटर के साथ इस लैपटॉप में 750 पिक्सल का एचडी क्वालिटी का कैमरा भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप ऑनलाइन क्लास या ऑफिस मीटिंग जॉइन कर सकते हैं। साथ ही इस लैपटॉप में 2Wx 2 स्टीरियो स्पीकर भी लगे हुए हैं। मात्र 1.21Kg वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा हल्का भी है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- लेनोवो
  • सीरीज- ‎Chromebook
  • रंग- ‎Maca Blue
  • डिस्प्ले साइज़- ‎11.6 इंच
  • स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन- ‎1366 x 768 पिक्सल
  • प्रोसेसर ब्रांड- ‎Intel
  • प्रोसेसर टाइप- ‎Celeron
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎1.1 GHz

खूबियां

  • स्टीरियो टाइप स्पीकर
  • मल्टी कनेक्टिविटी के ऑप्शन
  • मल्टी टच पैड

कमी

  • यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Lenovo {SmartChoice)Chromebook Intel Celeron

Rs. 13990

Get This
02

Chuwi HeroBook Pro 14.1'' Intel Celeron N4020 Laptop

Check Price on Amazon

यह चुवी ब्रांड का हीरोबुक प्रो सीरीज वाला लैपटॉप है। यह शानदार लैपटॉप Intel Gemini Lake N4020 प्रोसेसर से लैस है, जो 14nm तकनीक और 5W अल्ट्रा-लो पावर डिज़ाइन पर आधारित है। इसके प्रोसेसर की स्पीड 2.8 GHz तक रहने वाली है। इसमें बिल्ट-इन हाई-परफॉरमेंस Intel UHD ग्राफिक्स 600 फास्ट इमेज प्रोसेसिंग सुनिश्चित करता है और शार्प इमेज क्वालिटी प्रदान करता है। 8GB RAM और 256 GB SSD स्टोरेज के साथ आने वाला यह चुवी लैपटॉप आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। खास बात यह है कि यह लैपटॉप 2.4G/5G डुअल-बैंड WIFI का समर्थन करता है। 14.1 इंच की स्क्रीन साइज और फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप फुल एचडी IPS के साथ मिल रहा है। अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.3kg है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- चुवी
  • मॉडल का नाम- हीरोबुक प्रो
  • स्क्रीन का आकार- 14.1 इंच
  • हार्ड डिस्क का आकार- 256 जीबी
  • सीपीयू मॉडल- सेलेरॉन एन4020
  • रैम मेमोरी इंस्टॉल साइज- 8 जीबी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11

खूबियां

  • फास्ट चार्जिंग की सुविधा
  • 9 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ
  • कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स

कमी

  • कुछ यूजर्स के अनुसार लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है

Chuwi HeroBook Pro 14.1'' Intel Celeron N4020 Laptop

Rs. 17990

Get This
03

JioBook 11 with Lifetime Office/Android 4G Laptop

Check Price on Amazon

मीडियाटेक MT 8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला यह जीओ बुक ब्रांड का लैपटॉप है। यह लैपटॉप 4GB रैम और 64 GB एसडी कार्ड के साथ मिल रहा है, जिसकी स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। एंटी-ग्लेयर एचडी डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर के साथ आने वाला यह लैपटॉप काफी बेहतरीन है। आपकी सभी बेसिक जरूरतों के लिए यह लैपटॉप उपयुक्त हो सकता है। मात्र 990 ग्राम वजन वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा हल्का और अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट है, जिस वजह से इसे कहीं भी ले जाना आसान है। इसका इन्फिनिटी कीबोर्ड और बड़ा टचपैड आपको बिना किसी बाधा कुशल वर्कफ़्लो सुनिश्चित करता है। खास बात यह है कि इस लैपटॉप में एंटीवायरस प्रोटेक्शन और पैरेंटल कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- JIO
  • मॉडल का नाम- JioBook
  • स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
  • रंग- नीला
  • हार्ड डिस्क साइज- 64 GB
  • RAM मेमोरी इंस्टॉल साइज़- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- JioOS

खूबियां

  • मल्टी-विंडो सपोर्ट
  • यूनिवर्सल कम्पैटिबिलिटी
  • 4G-LTE और डुअल बैंड WiFi
  • लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्रीमियम सॉफ्टमेकर Office2024

कमी

  • कुछ यूजर्स को लैपटॉप की परफॉर्मेंस सही नहीं लगी।

JioBook 11 with Lifetime Office/Android 4G Laptop

Rs. 12990

Get This
04

ULTIMUS APEX Intel Celeron Thin & Light Laptop

Check Price on Amazon

14.1 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप भी आपकी सभी बेसिक जरूरतों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 920x1080 और आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इसका 178° वाइड व्यूइंग एंगल किसी भी कोने से लैपटॉप की स्क्रीन पर स्पष्ट और क्लियर विजुअल्स दिखाता है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा पतला और हल्का है। सिल्वर कलर के इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.25KG है। इंटेल सेलेरॉन डुअल कोर सीपीयू, 2.8 गीगाहर्ट्ज तक स्पीड, 2 कोर, 4 थ्रेड और 4 एमबी स्मार्ट कैश के साथ यह लैपटॉप फास्ट परफार्मेंस देता है। इसमें 8GB RAM और 512GB अल्ट्रा-फास्ट SSD स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक अपग्रेड किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम- APEX
  • स्क्रीन का आकार- 14.1 इंच
  • रंग- सिल्वर
  • हार्ड डिस्क का आकार- 512 GB
  • CPU मॉडल- सेलेरॉन N4020
  • RAM- 8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज होम 11

खूबियां

  • HD ऑडियो
  • लाइटवेट
  • मेमोरी कार्ड स्लॉट
  • एंटी ग्लेयर कोटिंग

कमी

  • यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

ULTIMUS APEX Intel Celeron Thin & Light Laptop

Rs. 17490

Get This
05

Primebook S 4G, 2025(New, WiFi+4G) Android Based MediaTek

Check Price on Amazon

प्राइमओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपकी सभी मल्टीटास्किंग जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त है। इस लैपटॉप का 11.6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले आपको शानदार विजुअल एक्सपिरिएंस के लिए स्पष्ट दृश्य और जीवंत रंग प्रदान करता है। इस लैपटॉप में एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक मिनी एचडीएमआई, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक 4 जी सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिए गये हैं। मात्र 1.065 Kg वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा पतला और हल्का है, जिस वजह से इसे आप ट्रैवलिंग के दौरान भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं। 2MP का इसमें वेब कैमरा भी लगा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन

  • सीरीज- ‎प्राइमबुक एस 4जी
  • रंग- ‎काला
  • फॉर्म फैक्टर- ‎लैपटॉप
  • स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले साइज- ‎11.6 इंच
  • स्क्रीन रेजोल्यूशन- ‎1920 x 1080 पिक्सल
  • प्रोसेसर ब्रांड- ‎MediaTek
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎2 GHz

खूबियां

  • थिन और लाइटवेट डिजाइन
  • 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • एंटी ग्लेयर स्क्रीन  

कमी

  • यूजर्स की तरफ के कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Primebook S 4G, 2025(New, WiFi+4G) Android Based MediaTek

Rs. 16990

Get This

20k के अंदर मिलने वाले लैपटॉप की खासियत

20 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप कई खासियतों से लैस होते हैं। ये भले ही तगड़े और हाई परफार्मेंस वाले काम नहीं कर पाते, लेकिन आपकी सभी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ये उपयुक्त हो सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और आपको आए दिन प्रोजेक्ट वगैरह बनाना पड़ता है तो ये लैपटॉप आपके लिए सही हो सकते हैं। इनकी मदद से ऑनलाइन क्लासेज या कोचिंग भी जॉइन की जा सकती हैं। वहीं अगर आपका ट्रैवेलिंग जुड़ा कोई काम है और चलते-फिरते आपको लैपटॉप की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए कम बजट वाले ये लैपटॉप सही हो सकते हैं। कीमत कम होने के साथ ही इनका वजन भी काफी हल्का होता है। साथ ही इनमें अच्छी-खासी बैटरी बैकअप और स्टोरेज भी मिल जाती है।  

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

20 हजार से कम कीमत में मिलने वाले कौन से लैपटॉप ब्रांड अच्छे हैं?

20 हजार रुपये से कम कीमत में आपको लेनोवो, चुवी, FUTOPIA, जिओबुक, प्राइमबुक और ULTIMUS APEX जैसे काफी सारे ब्रांड के लैपटॉप के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

क्या 20 हजार से कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप भारी होते हैं?

जी नहीं, इस प्राइस रेंज में मिलने वाले लैपटॉप काफी हल्के होते हैं, जिन्हें कैरी करना भी आसान होता है।

क्या 20 हजार से कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए सही हो सकते हैं?

अगर आप प्रोफेशनल गेमर हैं या फिर हैवी गेम खेलते हैं तो आपके लिए 20 हजार से कम कीमत वाले लैपटॉप सही नहीं रहेंगे।

लैपटॉप अंडर 20k की खासियत क्या है?

अगर Laptop Under 20k के खासियत के बारे में बात करें तो ये काफी हल्के और किपायती होते हैं, जो बेसिक काम के लिए उपयुक्त होते हैं और इनको कैरी करना भी आसान होता है।

You May Also Like