Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

₹35,000 के अंदर आने वाले Dell लैपटॉप, किफायती मॉडल्स जो देंगे बढ़िया प्रदर्शन

यहां देखिए ₹35,000 के अंदर आने वाले Dell ब्रांड के शानदार लैपटॉप विकल्प, जो छात्रों से लेकर पेशवर लोगों तक के लिए साबित हो सकते हैं उपयोगी। अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आपको मिल सकता है एक शक्तिशाली प्रदर्शन वाला मॉडल।

₹35,000 के अंदर कुछ बेहतरीन Dell लैपटॉप्स
₹35,000 के अंदर कुछ बेहतरीन Dell लैपटॉप्स

बजट है कम मगर चाहिए एक ब्रांडेड लैपटॉप? टेंशन की नहीं है बात, क्योंकि अमेजन मशहूर ब्रांड Dell के लैपटॉप 35,000 रूपए से भी कम कीमत में पेश कर रहा है। जी हां, आप ₹35,000 के अंदर ही आप एक शानदार Dell लैपटॉप ले सकते हैं। आपको इनमें डेल ब्रांड के Inspiron, Latitude और Vostro सीरीज के मॉडल्स मिल जाएंगें। बजट में आने वाले इन लैपटॉप का इस्तेमाल छात्रों से लेकर कुछ ऐसे पेशेवर लोग भी कर सकते हैं, जिनके पास हैवी लोड वाला काम नहीं रहता है। ये डेल लैपटॉप 12वीं और 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो कि ऑफिस और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सामान्य कार्यों को कुशलता से कर सकते हैं। अगर आपके पास भी कुछ ऐसे ही सामान्य कार्य रहते हैं और उनके लिए किफायती कीमत में आने वाला लैपटॉप खोज रहे हैं, तो आप डेल के इन लैपटॉप मॉडल्स को देख सकते हैं। हालांकी, आपको बता दें लैपटॉप की यह कीमत अमेजन परिवर्तन के अधीन है। लेख लिखते समय वर्तमान में यह कीमत ₹35,000 से कम थी, मगर भविष्य में यह घट या फिर बढ़ भी सकती है।

लैपटॉप, टीवी, साउंडबार, स्पीकर्स जैसे तमाम उपकरणों की जानकारी आपको गैजेट गली पर मिल सकती है।

₹35,000 के तहत डेल लैपटॉप के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

लैपटॉप के लिहाज से किफायती कीमत में आने वाले इन Dell लैपटॉप में आपको सामान्य कार्यों को कुशलता से करने के लिए कई अहम फीचर्स मिल जाते हैं। इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए, तो वो कुछ इस प्रकार से रहने वाले हैं-

  • प्रोसेसर- ₹35,000 के अंदर आने वाले Dell लैपटॉप्स में आपको 15, Latitude, Inspiron सीरीज के मॉडल्स मिलते हैं, जो कि 12वीं और 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इस प्रोसेसर के जरिए आपको काम करते वक्त करीब 4.40 GHz तक की स्पीड मिल सकती है।
  • बैटरी लाइफ- डेल के इन किफायती लैपटॉप मॉडल्स में करीब 41WHrs तक की बैटरी मिलती है, जिसके जरिए आपको 7-8 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। वहीं, इनके कुछ मॉडल्स में एक्सप्रेस चार्ज का फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो सकती है।
  • स्टोरेज और रैम- कम बजट वाले इन लैपटॉप में आपको 8GB और 16GB RAM वाले मॉडल्स मिल जाएंगें। वहीं, अगर बात करें स्टोरेज की तो ये 512GB SSD स्पेस के साथ आते हैं। इनकी रैम और स्टोरेज प्रदर्शन को बेहतर करने में मददगार होते हैं, जिस वजह से काम को कुशलता से किया जा सकता है।
  • डिस्प्ले- डेल के इन किफायती लैपटॉप मॉडल्स में 15.6 इंच तक की स्क्रीन मिलती है, जो कि FHD डिस्प्ले के साथ आती है। इनमें करीब 120Hz तक का रीफ्रेश रेट और 250 निट्स की ब्राइटनेस मिल सकती है, जिसकी वजह से आप इन लैपटॉप पर स्मूद और विविड विजुअल्स देख सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी- ये लैपटॉप मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आते हैं। आपको इनमें ब्लूटूथ और Wi-Fi के साथ ही अन्य उपकरणों से लैपटॉप को जोड़ने के लिए USB, HDMI पोर्ट और हेडसेट जैक भी मिलता है।
  • अन्य- आपके काम को कुशल और सुविधाजनक बनाने के लिए इन लैपटॉप में बिल्ट-इन HD वेबकैम, बेहतर स्पीकर, स्टैंडर्ड की-बोर्ड, मल्टी-टच टचपैड और साथ ही आरामदायक विजुअल अनुभव देने के लिए ब्लू लाइट को कम करने वाला फीचर भी मिलता है।

आप नीचे ₹35,000 के अंदर आने वाले डेल लैपटॉप के कुछ मॉडल्स देख सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं-

Top ProductsFeatureRating
Dell Inspiron 3530 Thin & Light Laptop15.6 इंच स्क्रीन3.9
DELL 14 (2025) Intel Core i3 12th Gen 1215U Thin and Light Business Laptopइंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर5.0
Dell Latitude 3440/Core i3-1215U/8GB/512GB SSD/14 HD/Windows 11 Pro512GB एसएसडी स्पेस3.3
Dell 15 3520 Thin & Light Laptop, Intel Core i3-1215U Processorनैरो बैजल्स3.8
Dell 15, Intel Core i3-1305U, 13th Gen, 8GB DDR4, 512GB SSDबिल्ट-इन HD वेबकैम4.0
01

Dell Inspiron 3530 Thin & Light Laptop

Check Price on Amazon

यह Dell की Inspiron सीरीज का लैपटॉप है, जो कि पतली और हल्की डिजाइन में आता है। इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1305U प्रोसेसर मिलता है, जिसके जरिए रोजमर्रा की कंप्यूटिंग के लिए विश्वसनीय प्रदर्शन मिल सकता है। इसमें आपकी जरूरी फाइल्स, फोटो और ऐप्स को स्टोर करने के लिए 512GB का SSD स्पेस मिलता है। वहीं, यह लैपटॉप 8GB RAM के साथ आता है, जिसके जरिए आप एक कुशल प्रदर्शन और बूट टाइम पा सकते हैं। इसका डिस्प्ले 15.6 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें बेहतर क्वालिटी के विजुअल्स प्रदर्शित करने के लिए 120Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स की तेज ब्राइटनेस दी गई है। मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए आपको इस लैपटॉप में 3 यूएसबी, 1 एचडीएमआई, एसडी कार्ड पोर्ट और 1 हेडसेट जैक भी मिलता है। यह लैपटॉप फुल साइड के स्टैंडर्ड कीबोर्ड के साथ आता है, जिसमें स्पिल रेजिस्टेंट फीचर मिलता है जो कीबोर्ड पर किसी भी प्रकार का लिक्विड गिरने पर उसे लैपटॉप के अंदर जाने से रोकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • कलर- कार्बन ब्लैक
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎3.3 GHz
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • बैटरी लाइफ- 7 घंटा
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎2666 MHz
  • प्रोसेसर काउंट- 1

खूबियां

  • तेज चार्जिंग के लिए एक्सप्रेस चार्ज फीचर
  • बिल्ट-इन FHD कैमरा
  • डेल कंफर्टव्यू लो ब्लू लाइट
  • न्यूमैरिक कीपैड के साथ बैकलिट कीबोर्ड

कमी

  • कुछ लोगों ने डिस्प्ले सही से काम ना करने की शिकायत की।

Dell Inspiron 3530 Thin & Light Laptop

Rs. 38490

Get This
02

DELL 14 (2025) Intel Core i3 12th Gen 1215U Thin and Light Business Laptop

Check Price on Amazon

इस Dell 14 लैपटॉप में 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर मिलता है, जो कि सुचारू और कुशल मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। यह लैपटॉप 16GB की DDR4 रैम के साथ आता है, जो बेहतर संचालन देते हुए एकसाथ कई ऐप्लीकेशन पर काम करने में मदद करता है। इसमें मिलने वाले 512GB एसएसडी स्टोरेज की वजह से आपको अपनी फाइल्स और डेटा को स्टोर करने के लिए कुशल स्पेस मिल जाता है, वहीं आप इसे 1TB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। वहीं, इसका 14 इंच डिस्प्ले HD स्क्रीन के साथ आता है, जो कि आपके काम और मनोरंजन दोनों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.1 दिया गया है। इसके अलावा यह लैपटॉप अलग-अलग उपकरणों को कनेक्ट करने के लिए 3 USB, 1 HDMI और 1 ईथर्नेट पोर्ट के साथ आता है। इस लैपटॉप का मल्टी-टच टचपैड और बड़े साइज का कीबोर्ड आपको टाइपिंग से जुड़े कामों को भी कुशलता से करने में मदद करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर स्पीड- 4.4 GHz
  • प्रोसेसर काउंट- 6
  • HD रोटेशनल स्पीड- 7200 RPM
  • बैटरी लाइफ- 6 घंटा
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • रंग- स्लेटी

खूबियां

  • बिल्ट-इन डुअल स्पीकर्स
  • लिफ्ट हिंज डिजाइन
  • एंटी ग्लेयर कोटिंग
  • थिन और लाइट डिजाइन

कमी

  • अभी तक किसी प्रकार की कमी नहीं बताई गई।

DELL 14 (2025) Intel Core i3 12th Gen 1215U Thin and Light Business Laptop

Rs. 33290

Get This
03

Dell Latitude 3440/Core i3-1215U/8GB/512GB SSD/14 HD/Windows 11 Pro

Check Price on Amazon

यह Dell का Latitude नोटबुक लैपटॉप मॉडल है, जो 14 इंच के स्क्रीन साइज में आता है। इस लैपटॉप में कुशल संचालन और प्रदर्शन के लिए 8GB रैम दी गई है, जो आपके सामान्य कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। इसका 512GB एसएसडी स्पेस आपकी फाइल्स, मीडिया और अन्य डेटा को स्टोर करने में सक्षम है। वहीं, यह लैपटॉप विंडोज 11 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो कि विंडोज 11 का एक अपग्रेड वर्जन है। इसमें आसान और वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi + BT5.1 फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी वायरलेस डिवाइसेस को लैपटॉप में आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और इंटरनेट एक्सेस पा सकते हैं। इस लैपटॉप में 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर मिलता है, जो कि सहज प्रदर्शन और कुशल मल्टीटास्किंग करने के लिए अच्छी तरह से संचालित होता है। इसके अलावा आपको यह लैपटॉप USB, HDMI पोर्ट और हेडसेट जैक के साथ मिलता है, जिसमें आप चार्जिंग केबल से लेकर अन्य उपकरणों को भी कनेक्ट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • रिजॉल्यूशन- 1366 x 768
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎4.4 GHz
  • अधिकतम मेमोरी सपोर्ट- ‎64 GB
  • बैटरी पावर- 42 Watt Hours
  • वायरलेस टाइप- ‎802.11n
  • ग्राफिक्स रैम टाइप- DDR4 SDRAM
  • मॉडल नं- ‎Latitude 3440

खूबियां

  • सराउंड साउंड स्टीरियो स्पीकर्स
  • मजबूत बिल्ड क्वालिटी और प्रदर्शन
  • स्लीक और हल्का डिजाइन
  • 6-7 घंटे तक की बैटरी लाइफ

कमी

  • कुछ लोगों ने धीमे प्रदर्शन को लेकर शिकायत की।

Dell Latitude 3440/Core i3-1215U/8GB/512GB SSD/14 HD/Windows 11 Pro

Rs. 30990

Get This
04

Dell 15 3520 Thin & Light Laptop, Intel Core i3-1215U Processor

Check Price on Amazon

थिन और लाइट डिजाइन में आने वाला यह Dell 15 लैपटॉप 12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके जरिए आपको कुशलतापूर्वक काम करने के लिए करीब 4.40 GHz तक की स्पीड मिलती है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले मिलता है, जो कि तीन तरफ नैरो बैजल्स के साथ आता है। इसका Dell कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट को कम करता है, जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते वक्त आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए कई पोर्ट मिलते हैं, जिसमें आप 3 USB, 1 HDMI, 1 SD कार्ड, 1 RJ फ्लिप-डाउन पोर्ट और साथ ही 1 हेडसेट जैक मिलता है। इस Dell 15 लैपटॉप का 512GB SSD स्टोरेज आपकी फाइल्स, डेटा और मीडिया को स्टोर कर सकता है। वहीं, यह लैपटॉप 8GB रैम के साथ आता है, जिसे 16GB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। इसमें 15 महीने तक के लिए McAfee का मल्टी-डिवाइस सिक्योरिटी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नं- ‎Vostro 3520
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎0.9 GHz
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎2666 MHz
  • वायरलेस टाइप- ब्लूटूथ, WiFi
  • बैटरी लाइफ- 10 घंटा
  • वॉटेज- 65 वॉट्स
  • प्रोसेसर काउंट- 1

खूबियां

  • एक्सप्रेस चार्ज सपोर्ट
  • 1 ट्यून्ड स्पीकर्स
  • स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड
  • बिल्ट-इन HD वेबकैम

कमी

  • कुछ लोगों ने लैपटॉप में हीटिंग की शिकायत की।

Dell 15 3520 Thin & Light Laptop, Intel Core i3-1215U Processor

Rs. 32990

Get This
05

Dell 15, Intel Core i3-1305U, 13th Gen, 8GB DDR4, 512GB SSD

Check Price on Amazon

13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1305U प्रोसेसर पर काम करने वाले यह Dell 15 लैपटॉप Vostro सीरीज का है, जिसे आप अपने ऑफिस, बिजनेस या पढ़ाई से जुड़े कामों को करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जो हाई रिजॉल्यूशन के साथ क्रिस्प और क्लीयर विजुअल्स डिलीवर करता है। इसमें तेज बूट टाइम और बेहतर प्रदर्शन के लिए 512GB SSD स्टोरेज मिलता है। यह लैपटॉप सहज मल्टीटास्किंग के लिए 8GB रैम के साथ आता है। वहीं, इसका थिन और लाइट डिजाइन इसे अपने साथ कार्यस्थल पर ले जाने के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें मिलने वाला स्लीक डिस्प्ले डिजाइन आपके स्क्रीन पर देखने के अनुभव को बेहतर कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन HD वेबकैम भी दिया गया है, जो कि ऑनलाइन क्लासेज लेते वक्त या किसी तरह की मीटिंग करने के लिए उपयोगी हो सकता है। यह डेल लैपटॉप वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ व WiFi के अलावा USB, HDMI पोर्ट्स के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर स्पीड- ‎4.5 GHz
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • बैटरी पावर- 41 Watt Hours
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎DDR4
  • रंग- स्लेटी
  • वायरलेस टाइप- ‎802.11ac

खूबियां

  • प्री-लोडेड Office 2021 होम एंड स्टूडेंट्स
  • लिफ्ट हिंज डिजाइन
  • फुल साइड कीबोर्ड
  • बड़े आकार का टचपैड

कमी

  • ग्राहकों द्वारा अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई।

Dell 15, Intel Core i3-1305U, 13th Gen, 8GB DDR4, 512GB SSD

Rs. 34990

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ₹35,000 के अंदर डेल लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?

₹35,000 के अंदर डेल लैपटॉप आमतौर पर गेमिंग के लिए अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन इनके कुछ मॉडलों पर हल्के गेम्स खेले जा सकते हैं।

₹35,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप में कौन सी विशेषताएं मिलती हैं?

₹35,000 तक की कीमत सीमा में आपको आमतौर पर इंटेल कोर i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर, 4GB या 8GB रैम और 1TB HDD या 256GB SSD तक स्टोरेज मिल सकता है।

क्या ₹35,000 के अंदर डेल लैपटॉप छात्रों के लिए उपयुक्त हैं?

हां, ₹35,000 के अंदर Dell लैपटॉप छात्रों के लिए सही हो सकते हैं, खासकर अगर वे सामान्य कार्यों जैसे कि वर्ड प्रोसेसिंग, वेब ब्राउज़िंग और वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

You May Also Like