आजकल ज्यादातर साउंडबार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा देखने को मिल सकती है जिस वजह से वायरलेस तरह से म्यूजिक, पॉडकास्ट या अन्य किसी भी तरह के ऑडियो कंटेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है। Bluetooth वाले साउंडबार की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये आसान सेटअप की सुविधा देते हैं, और इनकी स्लीक व स्टाइलिश डिजाइन ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेगी। ब्लूटूथ Soundbar For TV को वायरलेस तरह से आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से भी आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। कुछ मॉडल्स में आपको सबवूफर और रीयर स्पीकर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो साफ साउंड आउटपुट दे सकते हैं। इनकी मदद से आप फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स मैच और गेमिंग समेत हर तरह के कंटेंट का ऑडियो बेहतर बन सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं सोनी, JBL, boAt, सैमसंग और जेबरॉनिक्स जैसे ब्रांड के विकल्पों पर।
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV
Check Price on Amazonडॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाला यह साउंडबार 5.1 चैनल के साथ दमदार ऑडियो का अनुभव करा सकता है। इसकी खासियत है कि यह अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ आता है जिन्हें कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। इस Sony Soundbar में मिलने वाली डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करती है। सराउंड साउंड का आउटपुट देने वाला यह सोनी साउंडबार दो वायर्ड रीयर स्पीकर्स और एक सबवूफर के साथ आता है। इसका साउंड आउटपुट 400 Watts का है और इसमें आप सामान्य वीडियो के लिए स्टैंडर्ड, फिल्में देखने के लिए सिनेमा और संगीत के लिए म्यूजिक मोड को सेट कर सकेंगे। इसमें दिए गए USB पोर्ट से मेमोरी स्टिक कनेक्ट करके गाने आसानी से प्ले किए जा सकते हैं। इसके साथ आने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, इसे टीवी के अलावा स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबेलट से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 400 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग- फ्लोर माउंट
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 8.6D x 76W x 5.2H सेंटीमीटर
- ऑडियो ड्राइवर टाइप- डायनैमिक
खूबियां
- रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे आप आसानी से ऑपरेट कर सकेंगे।
- इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर की है।
- यह गेमिंग, होम थिएटर सेटअप और पार्टी के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
कमी
- इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को लेकर कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है।
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV with subwoofer and Compact Rear Speakers, 5.1ch Home Theatre System (400W,Bluetooth & USB Connectivity, HDMI & Optical connectivity)
₹15,989.00
JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Audio Soundbar
Check Price on Amazonयह ब्लूटूथ साउंडबार आसानी से आपकी टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप व गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकता है। 3.1 चैनल वाले इस साउंडबार का साउंड आउटपुट 250 Watts है और इसके साथ आपको बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी मिल सकती है। इसके साथ आपको एक वायरलेस सबवूफर भी मिलेगा, जिस वजह से आपको तारों के उलझने की असुविधा नहीं होगी और आप गहरे बेस वाले ऑडियो का मजा ले सकेंगे। यह JBL Soundbar डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है; जिस वजह से हर तरह के कंटेट की साउंड क्वालिटी काफी बेहतर बन सकती है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे ऑपरेट करना आपके लिए आसान हो जाएगा। इसका डेडिकेटेड सेंटर चैनल हर तरह के साउंड को क्लीयर बनाने का काम करता है, जिससे आप हर छोटी-छोटी डीटेल को आसानी से सुन सकेंगे; खासकर फिल्में देखते समय। इसकी अधिकतम ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 250 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 45 Hz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग टाइप- वॉल
- कलर- ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 8D x 95W x 6.4H सेंटीमीटर
खूबियां
- इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ HDMI, ARC और USB कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा।
- इसके साथ मिलने वाला 5.25 इंच का सबवूफर म्यूजिक के बेस को बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
- यह फिल्में देखने से लेकर गेमिंग के लिहाज से एक सही पसंद हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी है।
ऐसे ही कई आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Audio Soundbar with Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass, 3.1 Channel, Center Channel for Superior Voice Clarity, HDMI eARC, Bluetooth Connectivity
₹14,999.00
boAt Aavante Prime 5.1 7050D, Dolby Audio, 700W, 5.1CH w/Wireless Subwoofer & Wireless Satellites, Scan QR for Installation, Bluetooth Sound bar
Check Price on Amazonडॉल्बी ऑडियो की सुविधा के साथ आने वाला यह साउंडबार 700 Watts का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसका डीप बेस वाला ऑडियो आपके मनोरंजन के डोज को डबल कर सकता है। इस पूरे सेटअप में आपको एक साउंडबार, एक सबवूफर और दो रीयर स्पीकर्स मिल जाएंगे। ये सब साथ में मिलकर एक रिच सराउंड स्केप बना सकते हैं, जिससे पूरा कमरा हाई क्वालिटी साउंड से भर सकता है। यह boAt साउंडबार गेमिंग, गाने सुनने और फिल्में देखने जैसे कामों के लिए सही पसंद हो सकता है। यह 5.1 चैनल वाला बोट Aavante बार ब्लूटूथ, AUX, USB, ऑप्टिकल और HDMI (ARC) कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसे टीवी के अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें आपको मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे साउंड मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें आसानी से कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है। स्लीक और प्रीमियम डिजाइन वाला यह साउंडबार आपकी टीवी यूनिट की शोभा को बढ़ा सकता है और ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 700 Watts
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- कंट्रोल- पुश बटन
- स्पीकर साइज- 60 सेंटीमीटर
- चैनल- 5.1
खूबियां
- इसे आप टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप और प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे।
- इसके साथ मिलने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
- डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को सिनेमैटिक बनाने का काम कर सकती है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है।
boAt Aavante Bar 3600/3500, 500W Signature Sound,5.1CH, Wall Mountable Design, Bass & Treble with Master Remote Control, Bluetooth Sound Bar, Home Theatre Soundbar Speaker (Premium Black)
Rs. 13999
Samsung 300 W 2.1 ch Soundbar with Dolby Audio
Check Price on Amazonयह साउंडबार 300 Watts का साउंड आउटपुट वाला है और इसमें आपको 2.1 चैनल सिस्टम मिलेगा। अगर बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल और USB जैसे विकल्प मिल जाएंगे जिनकी मदद से तरह-तरह के डिवाइसेज को इससे आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। वहीं, बेस बूस्ट के साथ साउंड के बेस को बढ़ाया जा सकता है। इस सैमसंग साउंडबार की खासियत है कि यह आपको सिनेमैटिक साउंड का अनुभव करा सकता है और पूरा कमरा दमदार साउंड से भर सकता है। इसे गेमिंग कॉन्सोल, स्मार्ट टीवी, डेस्कटॉप, लैपटॉप और स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इस Samsung साउंडबार की डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtual:X टेक्नोलॉजी और 3D स्पेशियस साउंड क्रिएट करती है, और इसके लिए किसी अप-फायरिंग स्पीकर्स की जरूरत नहीं होगी। फिल्में दखते समय अगर आपको ऐसा लगे कि डायलॉग सही तरह से नहीं सुनाई दे रहे तो वॉइस इन्हैंस के साथ उन्हें पूरी सफाई के साथ सुना जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- सबवूफर कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 300 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, Optical और USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग- टेबल व वॉल माउंट
- कंट्रोल- रिमोट
- वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
- इस पूरे सेटअप में आपको साउंडबार के साथ सबवूफर भी मिलेगा जो ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
- गेम प्रो मोड गेमिंग के दौरान ऑडियो क्वालिटी को बेहतर कर सकता है।
- अडैप्टिव साउंड कंटेंट को समझते हुए ऑडियो क्वालिटी को उस हिसाब सेट कर सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
योर पिक्स पर देखिए गैजेट, अपलाइंसेज, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई प्रोडक्ट्स से संबंधित प्रोडक्ट्स
Samsung 300 W 2.1 ch Soundbar with Dolby Audio | DTS Virtual:X | Bass Boost | 3D surround sound | HDMI ARC | Optical In | Bluetooth | USB Music Playback | Wireless Subwoofer (HW-B45EF/XL, Titan Black)
₹12,990.00
Zebronics 2026 Launch 550W Soundbar
Check Price on Amazonकॉम्पैक्ट व स्लीक डिजाइन वाला यह साउंडबार 550 Watts तक का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसकी दमदार क्वालिटी के साथ पूरा कमरा बेहतरीन, तेज और इमर्सिव ऑडियो से भर सकता है। इसमें आपको Dolby Atmos टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जो DTS X के साथ मिलकर आपको क्लीयर व सिनेमैटिक साउंड का अनुभव करा सकती है। यह एक 5.1 चैनल वाला साउंडबार है, जो अपने ट्रिपल ड्राइवर, रीयर स्पीकर और 13.33 सेंटीमीटर के सबवूफर के साथ कमरे के हर कोने तक साउंड को पहुंचा सकता है। यह Zebronics Soundbar रिमोट कंट्रोल की मदद से आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह गेमिंग, म्यूजिक और स्पोर्ट्स मैच के ऑडियो को बढ़िया क्वालिटी में आप तक पहुंचा सकता है। ब्लूटूथ के साथ-साथ इसमें आपको HDMI, eARC, ऑप्टिकल IN और AUX कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा। स्पेस सेविंग डिजाइन वाला यह साउंडबार ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 550 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 9D x 40.5W x 6.2H सेंटीमीटर
- कलर- ब्लैक
खूबियां
- इसके साथ मिलने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
- इसके LED डिस्प्ले पर आप पावर व सेटिंग्स संबंधित अन्य जानकारियों को पढ़ सकेंगे।
- इसके साथ मिलने वाले रीयर स्पीकर का आउटपुट 75 Watts और सबवूफर का आउटपुट 190 Watts है।
कमी
- इसको लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई कमी नहीं बताई है।
Zebronics 2026 Launch 550W Soundbar with Dolby Atmos, DTS X, 5.1 CH, 13.33cm Wireless Subwoofer & Rear Satellites, LED Display, BT v5.3, HDMI eARC, Wall Mountable, Matte Finish (Juke Bar 9710C)
₹16,999.00
अब समझिए इन विकल्पों के बीच का अंतर
आपने टीवी के लिए ब्लूटूथ साउंडबार के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ आसानी से समझ लेते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
साउंड आउटपुट |
चैनल |
खासियत |
|
Sony HT-S20R |
400 Watts |
5.1 |
डॉल्बी डिजिटल |
|
JBL Newly Launched Cinema SB560 |
250 Watts |
3.1 |
ऐक्स्ट्रा डीप बेस |
|
Boat Aavante Prime 5.1 7050D |
700 Watts |
5.1 |
सराउंड साउंडस्केप |
|
Samsung 300 W 2.1 ch Soundbar |
300 Watts |
2.1 |
नाइट मोड |
|
Zebronics 2026 Launch 550W Soundbar |
550 Watts |
5.1 |
डीप बेस परफॉर्मेंस |
इन्हें भी पढ़ें:
Wireless या Wired: कौन-सा Sound Bar ऑडियो क्वालिटी को बनाएगा दमदार? जानिए अंतर को
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
